World Liver Day 2025: कौन से फूड्स लिवर के लिए होते हैं हानिकारक साबित, और जानिए कैसे रखें ख्याल
लिवर के स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी होता है ताकि बीमारियां परेशान ना करें। लिवर की समस्या से जूझ रहे है तो आपको कई फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए और कई चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए।
- Written By: दीपिका पाल
अपने लिवर का कैसे रखें ख्याल (सौ.सोशल मीडिया)
World Liver Day 2025: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का सही तरह से ख्याल रखना आसान नहीं होता है। शरीर के सभी अंग किसी ना किसी वजह से खराब हो जाते ही है। आज दुनियाभर में विश्व लिवर दिवस मनाया जा रहा है जो लिवर से जुड़ी समस्याओं के बारे में जागरूक करने के बारे में मनाया जाता है। लिवर के लिए अच्छे खानपान की आवश्यकता होती है तो वहीं पर खानपान के प्रति अनियमितताएं नुकसान दायक भी होती है। लिवर के स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी होता है ताकि बीमारियां परेशान ना करें। लिवर की समस्या से जूझ रहे है तो आपको कई फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए और कई चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए…
क्या है इस बार लिवर डे की थीम
यहां पर विश्व लिवर दिवस की थीम भी हर साल बदलती रहती है इस साल 2025 की भी बेहद खास थीम है। इस बार की थीम ‘फूड इज मेडिसिन’ यानी खाना ही दवा है. थीम के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि यदि खानपान अच्छा होगा तो आपको दवाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां पर लिवर को नुकसान नहीं पहुंचाते हुए आपको खाना लेना चाहिए।
जानिए कौन से 6 फूड्स लिवर को करते है परेशान
- एल्कोहल
- फैटी फूड्स
- हाई शुगर फूड्स
- पैक्ड स्नेक्स
- रिफाइंड अनाज
- जरूरत से ज्यादा नमक
जानिए हेल्दी लिवर के लिए क्या खाएं
यहां पर हेल्दी लिवर के लिए आपको कई ऐसे फूड्स की भी जानकारी होनी चाहिए जो लिवर को हेल्दी बनाएं रखने में मदद करते है चलिए जानते हैं इसके बारे में…
सम्बंधित ख़बरें
Litchi Side Effects: स्वादिष्ट लीची कहीं न बन जाए मुसीबत, एक्सपर्ट्स ने बताया खाने का सही तरीका
Rainy Season Fitness Tips: मानसून में वॉक और जिम छूट जाए तो घर पर करें ये 10 आसान एक्सरसाइज
Monsoon Fashion Trends: बारिश में भी दिखें स्टाइलिश, जानें कपड़े और फुटवियर चुनने का सही तरीका
Hair Growth Tips: पुराने समय की महिलाएं ऐसे रखती थीं अपने बालों को घना और खूबसूरत, आप भी जान लें
- ब्लूबेरीज
- फैटी फिश
- केल
- पालक
- ब्रोकोली
- पत्तागोभी
- सूखे मेवे
- ऑलिव ऑयल
- ग्रीन टी
- अंगूर
- गोभी
जानिए कैसे रखें हमेशा अपने लिवर को हेल्दी
यहां पर लिवर को हेल्दी रखने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करना चाहिए जो जरूरी है..
1- लिवर की समस्या से बचने के लिए आपको खानपान के अलावा एक्सरसाइज पर भी जोर देना चाहिए। यहां पर एक्सरसाइज करने से आपका वेट मैनेज होता है और आपको फैटी लिवर जैसी समस्या नहीं होती है।
2-दवाईयों का इस्तेमाल कम कर दें इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से सेहत को नुकसान होता है।
3- लिवर को हेल्दी बनाएं रखने के लिए जीवन शैली में कुछ बदलाव करना जरूरी है यानि लिवर में किसी तरह की समस्या ना हो इसके लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
4-समय-समय पर लिवर टेस्ट करवाते रहें. इससे आपको अपने लिवर की सेहत का अंदाजा लगता रहेगा। ज्यादा समस्या बढ़ सकती है।
5- लिवर को नुकसान से बचाने के लिए आप शराब और धूम्रपान से परहेज करें. खासतौर से मादक पदार्थों का सेवन कम करें।
