Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कटहल किन मामलों में हेल्थ के लिए है बड़ा फ़ायदेमंद, कई खतरनाक रोगों पर लगाता है लगाम, जानिए

कटहल में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसके सेवन से आंतों में गुड़ बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ती है। ये बैक्टीरिया डाइजेस्टिव सिस्टम को स्ट्रांग और हेल्दी रखने का काम करता है और इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Jun 13, 2024 | 01:40 PM

कटहल खाने के फायदे (सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कटहल या जैकफ्रूट का नाम तो आपने सुना ही होगा। यह एक फल है, जो उत्तर भारत में खूब पाया जाता है। यह एक बड़ा और मीठा फल होता है। इसको खाने के कई तरीके होते हैं, जैसे कि सब्जी बनाकर, पकोड़े के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

कटहल न केवल अपने पोषक तत्वों के भंडार के रूप में जाना जाता है बल्कि ये हमें कई बीमारियों में भी फायदा पहुंचाता है। कटहल खाने के फायदे को देखें तो इसके सेवन से हम अपने हृदय को स्वस्थ रख सकते है।

कटहल के सेवन से मिलते है ये फायदे

उसके अलावा यह हमारे पाचन को मजबूत करके एनीमिया जैसी बीमारी में भी हमारी मदद करता है। ऐसे में हम आपको आज इसके फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जान कर आप इसका सेवन आज से ही शुरू कर देंगे। तो आइए अब जान लें –

1- डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, कटहल में मौजूद बीटा कैरोटीन आंखों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है। यह कॉर्निया की फंक्शनिंग में काफी मदद करता है।

2-यदि आप थायराइड जैसी बीमारी से गुजर रहे हैं तो आपको कटहल का सेवन जरूर करना चाहिए। कटहल में मौजूद पोषक तत्व आपकी इस समस्या का समाधान करेंगे। कटहल में पाया जाने वाला कॉपर थायराइड को कंट्रोल करने में हमारी मदद करता है।

3- हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कटहल में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसके सेवन से आंतों में गुड़ बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ती है। ये बैक्टीरिया डाइजेस्टिव सिस्टम को स्ट्रांग और हेल्दी रखने का काम करता है और इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है। पाचन तंत्र के सही काम करने से शरीर से कई सारी बीमारियां दूर रहती हैं।

4-खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से एनीमिया की बीमारी से आज कई लोग जूझ रहे होते हैं। ऐसे में कटहल को अपनी डाइट में शामिल करें। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स कॉपर, मैंगनीज, मैग्नीशियम, विटामिन A , C, E होते हैं जो शरीर में खून बनाने का काम भी करती है। आयरन की कमी की वजह से ज्यादातर औरतें एनीमिया का शिकार हो जाती है। कटहल खाने से एनीमिया की परेशानी दूर हो जाएगी।

5-आपको बता दें, अनहेल्थी फूड हैबिट्स और बैलेंस डाइट न लेने के कारण हमें मोटापे की समस्या का सामना करना पड़ता है। मोटापे की ही वजह से आपका मेटाबॉलिज्म भी बिगड़ जाता है। घबराइए मत कटहल के सेवन से आप अपनी बढ़ते वजन की समस्या को भी खत्म कर सकते है। कटहल के सेवन से आपका बिगड़ा हुआ मेटाबॉलिज्म कंट्रोल होता है। इसके साथ इसमें फाइबर भी पाया जाता है, जो हमारे पाचन को भी मजबूत बनाता है।

6-एक रिसर्च की मानें, तो कटहल में मौजूद कई प्रकार के फाइटोन्यूट्रिएंट्स, जैसे आइसोफ्लेवोंस, सैपोनिन और लिग्नांस कैंसर जैसी बीमारी की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये ट्यूमर सेल के विकास को रोकने में मदद करते हैं। लेखिका-सीमा कुमारी

Which cases is jackfruit very beneficial for health

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 13, 2024 | 01:40 PM

Topics:  

  • Jackfruit Benefits

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.