Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गर्मी के मौसम में अगर बीमार होने से बचना चाहते हैं, तो यहां हैं बचने के मूलमंत्र

अगर आप भी गर्मियों में बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं, तो कुछ सावधानियां बरत सकते हैं, तो आइए यहां जानते हैं कि गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Mar 28, 2025 | 10:03 PM

समर हेल्थ टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Summer health tips: गर्मी के मौसम की शुरुआत हो गई है। इस बार मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी आ गई है। वहीं देश के कई राज्यों अभी से ही भीषण गर्मी की चपेट में आ गए हैं। ऐसे में तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी के चलते बाहर निकलना दूभर हो रहा है।

आपको बता दें, इस मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी तो कामकाजी लोगों को होती है, खासकर उनको जो फील्ड वर्क करते हैं। ऐसे में हेल्दी रहना एक चुनौती बन सकता है। अगर आप भी गर्मियों में बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं, तो कुछ सावधानियां बरत सकते हैं, तो आइए यहां जानते हैं कि गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए :

सम्बंधित ख़बरें

प्रदूषण में सांस लेना हुआ मुश्किल? फेफड़ों को डिटॉक्स करने के सबसे आसान और सस्ते तरीके

अब एंटीबायोटिक दवाओं की खुद कर सकेंगे पहचान, रैपर पर होने जा रहा है ये बड़ा बदलाव!

सिर्फ चेहरा दिखाइए और सेहत जानिए, CES 2026 में दिखा कमाल का आईना

Anemia During Pregnancy: गर्भावस्था में खून की कमी है साइलेंट किलर! जानें बचाव के ये जरूरी उपाय

भरपूर मात्रा में पानी पीएं

गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं। क्योंकि इस मौसम में पसीने के रूप में शरीर से बहुत सारा पानी निकल जाता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, दिन भर में भरपूर पानी पीना बहुत जरूरी होता है। सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि आप नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ और फलों के जूस जैसे चीजों का भी सेवन कर सकते हैं।

आरामदायक कपड़े पहनें

गर्मियों में गहरे रंग और सिंथेटिक कपड़े पहनने से बचे। गर्मियों में गहरे रंग और सिंथेटिक कपड़े पहनने से आपको गर्मी का एहसास होता है, इसलिए हो सके तो हल्के रंग और ढीले सूती कपड़े पहनें।

सनस्क्रीन लगाएं

चिलचिलाती धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाकर निकलें। इसके अलावा सूती दुपट्टे से मुंह को अच्छे से ढककर निकलें। इससे आप सनबर्न से बचे रहेंगे।

साफ-सफाई का ख़ास ख्याल रखें

एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों में बैक्टीरिया और कीटाणु तेजी से बढ़ते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इस मौसम में हमेशा साफ-सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए। नियमित रूप से नहाएं, अपने हाथों को साबुन और पानी से धोएं, खासकर खाने से पहले और बाद में. बाहर खाना खाते समय सावधान रहें।

हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-

आराम करें और नींद लें

गर्मियों में शरीर को आराम की ज्यादा आवश्यकता होती है। गर्मी के कारण थकान महसूस होना आम बात है। इसलिए रोजाना कम से कम 7 घंटे की नींद लें। इससे आपका शरीर तरोताजा महसूस करेगा और बीमारियों से लड़ने में मदद मिलेगी।

 

What things should be kept in mind to stay healthy in summer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 28, 2025 | 10:03 PM

Topics:  

  • Health Benefit
  • Health Tips
  • Summer Diet

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.