पके हुए आम ही नहीं, कच्चे आम में भी हैं हेल्थ के फायदे की कई बातें, यहां पढ़िए कच्चे आम की तारीफ़
Kaccha Aam Khane Ke Fayde: गर्मियों में कच्चा आम खाने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं। इससे शरीर की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं कच्चे आम खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
कच्चे आम खाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Kaccha Aam Khane Ke Fayde: गर्मी का मौसम आते ही आम के दीवाने खुश होने लगते हैं। पूरे साल फलों का राजा लोगों को बेसब्री से इंतजार करवाता है तब जाकर कहीं आम का स्वाद नसीब हो पाता है। अप्रैल के मौसम में वैसे कच्चे आम खूब आने लगते हैं। जब तक पके आम नहीं आते तब तक लोग कच्चे आम का ही इस्तेमाल शुरू कर देते हैं।
ये कच्ची कैरी यानी आम खाने में बहुत ही स्वाद लगती है। नाम लेते ही मुंह में पानी आने लगता है। कच्चे आम से आम पन्ना, आम की चटनी और लौंजी बनाई जाती है। सेहत के लिए भी कच्चा आम काफी फायदेमंद साबित होता है। आइए जानते हैं कच्चे आम खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
कच्चे आम खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं :
सम्बंधित ख़बरें
Sudden Weight Gain: बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा है वजन? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
क्या सचमुच खाली पेट केला बन सकता है सेहत का दुश्मन? जानिए वो बातें जो शायद आपको आज तक किसी ने नहीं बताईं
Creatine Supplement: मसल स्ट्रेंथ से लेकर मेनोपॉज तक, जानें क्रिएटिन के फायदे और जरूरी सावधानियां
ब्लड शुगर कंट्रोल रखना है तो इन सब्जियों से बना लें दूरी, नहीं तो तेजी से बढ़ सकता है ग्लूकोज लेवल
- इम्यूनिटी करे मजबूत
शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाने के लिए इम्यून सिस्टम मजबूत होना बेहद जरूरी है। कच्चे आम का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। इसके सेवन से आप कई गंभीर बीमारियों और संक्रमण से बच सकते हैं।
- हड्डियों को बनाए मजबूत
कच्चे आम में कैल्शियम की मात्रा भी पाई जाती है। जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसलिए गर्मी के दिनों में अपनी डाइट में कच्चा आम जरूर शामिल करें। आप बच्चों को भी आम का पन्ना या चटनी खिला सकते हैं।
- पाचन तंत्र रहता है दुरुस्त
कच्चा आम खाने से पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहता है। इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो मल त्याग को बढ़ावा देता है और कब्ज को रोकता है। वहीं, इसके गूदे में गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव इफेक्ट पाए जाते हैं, जिससे यह एसिडिटी की समस्या में फायदेमंद होता है। गर्मियों में कच्चा आम खाने से पेट की गैस और अपच से भी छुटकारा मिल सकता है।
- लू से बचाता है
आपको बता दें, दादी नानी गर्मी में लू के असर से बचाने के लिए कच्ची कैरी का पन्ना पिलाती हैं। कच्चा आम का, सेवन करने से लू लगने का खतरा कम होता है। इससे शरी हाइड्रेट रहता है और कूलिंग बनी रहती है। इसलिए गर्मी में कच्चे आम का सेवन जरूर करना चाहिए।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें
- डायबिटीज में फायदेमंद
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपके लिए कच्चे आम का सेवन फायदेमंद हो सकता है। कच्चे आम को डाइट में शामिल कर शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।
