सुबह-सुबह लहसुन की 2 कली खाने के हैं जबरदस्त फायदे, हाई ब्लड प्रेशर से लेकर इन मामलों के लिए वरदान!
Garlic Benefits: आपको बता दें, लहसुन को आयुर्वेद में औषधि के रूप में भी जाना जाता है। ठंड के मौसम में इसका सेवन शरीर को अंदर से गर्म रखता है और रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है।
- Written By: सीमा कुमारी
जानिए लहसुन खाने के क्या फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Winter White Superfood: सर्दियां शुरु हो चुकी है। इस मौसम में लोग सेहतमंद रहने के लिए कई चीजें अपनी डाइट में शामिल करते हैं। जैसे- लहसुन। अगर बात लहसुन की करें तो, लहसुन भारतीय रसोई का एक ऐसा हिस्सा है, जो हर घर में आसानी से मिल जाता है। इसका इस्तेमाल लोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं।
लेकिन, आपको बता दें, लहसुन को आयुर्वेद में औषधि के रूप में भी जाना जाता है। ठंड के मौसम में इसका सेवन शरीर को अंदर से गर्म रखता है और रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है। आयुर्वेद विशेषज्ञ बताते हैं कि लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते है। ये शरीर को संक्रमण से बचाते हैं और खून को साफ करते हैं।
इसके अलावा, यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से सेहत को ढेरों फायदे मिलते है। आइए जानते है लहसुन खाने के फायदे-
सम्बंधित ख़बरें
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!
Red Saree For Vat Savitri: इस बार वटसावित्री पर स्टाइल करें लाल साड़ियां, मिलेगा ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक
जानिए लहसुन खाने के क्या फायदे:
इम्युनिटी पावर होगी मजबूत
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, लहसुन को एक सुपरफूड माना जाता है, जो आपकी इम्युनिटी को तेजी से बढ़ाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सर्दियों में होने वाले मौसमी इन्फेक्शन से बचाने में आपकी मदद कर सकता है। यह सर्दी-जुकाम, वायरल और मौसमी इन्फेक्शन से लड़ने की शक्ति देते हैं।
वजन घटाने में कारगर
लहसुन खाने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। यह शरीर में जमा फैट को बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करता है। यह आपको लंबे समय तक पेट भरे होने का अहसास भी कराता है, जिससे आप बार-बार खाने से बचते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर को करता कंट्रोल
आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हाई ब्लड प्रेशर एक आम समस्या बन गई है। ऐसे में लहसुन का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें एलिसिन नाम का एक खास कंपाउंड होता है।
जो ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, और धीरे-धीरे आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है। हाई ब्लड प्रेशर मरीजों के लिए यह एक प्राकृतिक उपाय की तरह काम कर सकता है।
ये भी पढ़ें-ठंड के मौसम में ज़रूर खाएं ये 5 सब्जियां, सेहत को होने वाले फ़ायदे पढ़कर तो देखिए
बैड कोलेस्ट्रॉल को करता है कम
लहसुन आपके दिल का भी खास ख्याल रखता है। यह शरीर में ‘बैड कोलेस्ट्रॉल’ (LDL) के स्तर को कम करने में मदद करता है और ‘गुड कोलेस्ट्रॉल’ (HDL) को बढ़ाता है। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहने से दिल की बीमारियों और हार्ट अटैक का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। यह आपकी धमनियों को स्वस्थ रखता है।
