बच्चों को किस उम्र में चाय-कॉफी देना होता है सुरक्षित, जानिए फायदे और साइड इफेक्ट्स
Can Kids Drink Tea: बच्चों को चाय या कॉफी किस उम्र में देना चाहिए इसके बारे में जानकारी इस लेख में दी गई है। इसके अलावा चाय पीने से बच्चों को क्या फायदे मिलते है और नुकसान जानते है।
- Written By: दीपिका पाल
बच्चों को किस उम्र में पीना चाहिए चाय-कॉफी ( सौ. सोशल मीडिया)
Right Age For Kids To Drink Tea And Coffee: सुबह की शुरुआत के साथ ही हर कोई चाय-कॉफी लेना भूलते नहीं है। रात भर की नींद और ताजगी के लिए अगर व्यक्ति को चाय का एक प्याला मिल जाए तो बात ही अलग होती है। इसके अलावा मूड को बेहतर बनाने के लिए सेहत के कई मायनों में चाय-कॉफी ही होती है। चाय में कैफीन और चीनी अधिक मात्रा में होने के कारण इसे बच्चों के लिए लाभदायक नहीं माना जाता है।
बच्चों को चाय या कॉफी किस उम्र में देना चाहिए इसके बारे में जानकारी इस लेख में दी गई है। इसके अलावा चाय पीने से बच्चों को क्या फायदे मिलते है और नुकसान जानते है इसके बारे में।
बच्चों के लिए चाय कितनी होती है हेल्दी
छोटे बच्चों के लिए चाय पीना सेहत के लिहाज से सुरक्षित और हेल्दी नहीं माना जाता है। इसे लेकर एक्सपर्ट बताते है कि, चाय में मिठास और कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है जो बच्चों के दांतों में कैविटी की समस्या को बढ़ा सकते है। इसके अलावा चाय में पाया जाने वाला कैफीन डाइयूरेटिक भी होता है जिससे बच्चों को पेशाब लगने की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा बच्चों को हर्बल चाय पिलाई जा सकती है। बच्चों को किस उम्र में चाय पिलाना चाहिए इसे लेकर वैसे तो कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं है लेकिन एक स्टडी में इसके बारे में बताया गया है। यहां पर अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक के अनुसार 12 से 18 वर्ष की उम्र के बीच के बच्चों को एक दिन में 100 मिलीग्राम कैफीन यानी एक से दो कप चाय पीना चाहिए। इसके अलावा बच्चों को भूलकर भी 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को चाय नहीं पिलाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Summer Skincare Tips: गर्मी की चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का सही तरीका
Benefits of Cashew: मुठ्ठी भर काजू आपकी स्किन, बालों और आंखों के लिए है फायदेमंद, डेली डाइट में करें शामिल
First Aid Tips: घर में अचानक आ जाए मेडिकल इमरजेंसी, तो पैनिक होने की बजाए इन तरीकों से बचा सकते है जान
MP Deputy CM Hospitalized: एमपी के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा अस्पताल में भर्ती, लू लगने के कारण बिगड़ी तबीयत
जानिए बच्चों को चाय पिलाने के फायदे
बच्चों को चाय पिलाने से किस प्रकार के फायदे मिलते है इसके बारे में जानकारी दी गई है।
1- बच्चों को चाय पिलाने से शरीर और पेट दर्द में राहत मिलती है।
2- छोटे बच्चों को सर्दी-जुकाम की समस्या में चाय पिला सकते है।
3-बच्चों तो हाइड्रेट रखने के लिए चाय सही होती है।
4-शरीर के तापमान को घटाने का काम चाय करती है।
बच्चों को चाय पिलाने के नुकसान
बच्चों को चाय पिलाने के कई नुकसान होते है इसके बारे में चलिए जानते है।
1- बच्चों को चाय पिलाने से मोटापे की समस्या बढ़ सकती है।
2-बच्चों को चाय या कॉफी पिलाने से टाइप 1 डायबिटीज का जोखिम बढ़ सकता है।
3-चाय पीने से बच्चों में हृदय रोग, दांतों में सड़न और टाइप-2 मधुमेह का खतरा बढ़ सकता है।
4- चाय से बच्चे का विकास, व्यवहार और नींद प्रभावित हो सकती है।
ये भी पढ़ें-क्या है कद्दू कोर वर्कआउट, एक्ट्रेस अदा शर्मा ने दी रोजाना 20 रेप्स तक करने की सलाह
बच्चों के लिए कौन सी चाय हेल्दी
बच्चों की सेहत के लिए आप हेल्दी चाय दे सकते है इसमें कैमोमाइल टी, अदरक की चाय, सौंफ की चाय बेहतर होती है। यह बच्चे के विकास और सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
