वजन घटाने के लिए आज ही बदल दें अपनी रोटी, ये 4 हाई-प्रोटीन चपाती 15 दिन में दिखा सकती है असर!
Weight Loss Tips: आजकल की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण वजन बढ़ना एक आम समस्या बन चुकी है। वजन घटाने के लिए डाइट में प्रोटीन की सही मात्रा बेहद जरूरी मानी जाती है। इसके लिए गेहूं की रोटी की जगह दूसरे अनाज की रोटी डाइट में शामिल करें।
- Written By: प्रीति शर्मा
आजकल वेट लॉस या वजन घटाने के लिए लो कार्ब डाइट का चलन बढ़ता जा रहा है। जिसमें अक्सर रोटी छोड़ने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आप शाकाहारी हैं तो बिना रोटी के पेट भरना मुश्लिक हो जाता है। ऐसे में आप डाइट में हाई प्रोटीन रोटियों को शामिल कर सकती हैं। जिससे वजन कम करने में मदद मिलेगी और मांसपेशियां भी मजबूत होंगी।
हाई प्रोटीन आटा वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है। यह आपका पेट लंबे समय तक भरा रखता है जिससे ओवरईटिंग की समस्या नहीं होती है। अक्सर लोग गेहूं की रोटी खाते हैं जिसमें ज्यादा कार्बोहाइड्रेट होता है। इसकी जगह आप मोटे अनाजों या दालों के आटे की रोटी खा सकते हैं।
फैट लॉस के दौरान खाएं ये 10 लो-कैलोरी स्नैक्स, भूख भी कंट्रोल होगी और वजन भी घटेगा
Ayurvedic Spices: सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं ये 7 आयुर्वेदिक मसाले, जानिए इनके जबरदस्त फायदे
Best Time To Eat Curd: दही खाने का सही समय क्या है? जानिए हेल्थ बेनिफिट्स, परहेज और एक्सपर्ट की जरूरी टिप्स
Health Benefits: सिर्फ आस्था नहीं, फिटनेस का भी राज है व्रत, जानिए इसके हैरान कर देने वाले हेल्थ बेनिफिट्स
बेसन की रोटी: अगर आप हाई-प्रोटीन डाइट पर हैं तो चने की दाल से बना बेसन आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। बेसन की रोटी न केवल स्वाद में लाजवाब होती है बल्कि यह फाइबर से भरपूर होने के कारण पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखती है। यह मांसपेशियों के विकास में मदद करती है और ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित रखती है।
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए डाइट में सोयाबीन के आटे की रोटी शामिल कर सकते हैं। जिन लोगों की हड्डियां कमजोर होती हैं उनके लिए यह रोटी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। यह मांसपेशियों में दर्द को कम करने में मदद करती है और शरीर में एनर्जी भर देती है। वजन कम करने के साथ यह शरीर को स्वस्थ रखती है।
मिलेट्स यानी ज्वार, बाजरा और रागी की रोटियां प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर होती हैं। ये ग्लूटेन-फ्री अनाज हैं जो पेट की चर्बी को कम करने में तेजी से मदद करते हैं। रागी विशेष रूप से कैल्शियम का अच्छा स्रोत है जो वजन घटाने के दौरान शरीर की मजबूती बनाए रखता है।
सत्तू की रोटी हाई प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है। यह न सिर्फ पेट को ठंडा करती है बल्कि यह एनर्जी का भी पावरहाउस है। वर्कआउट करने वाले लोगों के लिए सत्तू की रोटी प्रोटीन का सबसे अच्छा और सस्ता सोर्स है। वजन कम करने के लिए अब आपको भूखा रहने की जरूरत नहीं है। गेहूं के आटे को इन हेल्दी विकल्पों के साथ मिलाकर या इनकी अलग रोटियां रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
