Walking Daily: दवाइयां खाने से बेहतर है मॉर्निंग वॉक, रोज सुबह चलने से पास भी नहीं फटकती हैं ये 5 बीमारियां

Walking Daily Benefits: रोज सुबह मॉर्निंग वॉक करना सेहत के लिए किसी प्राकृतिक दवा से कम नहीं माना जाता। जानिए ऐसी 5 बीमारियों के बारे में, जिनसे बचाव में मॉर्निंग वॉक अहम भूमिका निभा सकती है।
Walking Daily Keeps Diseases Away
मॉर्निंग वॉक ( सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Walking Daily Keeps Diseases Away: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई इतना ज्यादा व्यस्त हो गए हैं कि अपनी सेहत का ठीक से ध्यान नहीं दें पा रहे है। पूरे-पूरे दिन कुर्सी पर बैठकर काम करते रहना, कंप्यूटर की तरफ देखते रहना और कुछ भी उल्टा-सीधा खा लेना।

हमारी लाइफस्टाइल का एक बड़ा हिस्सा बन चुका है। इन गलत आदतों का नतीजा यह होता है कि हमारा शरीर बीतते समय के साथ कई तरह की बीमारियों का घर बनने लग जाता है।

अगर आप बिना एक भी पैसा खर्च किए खुद को हमेशा फिट, एक्टिव, खुश और कई तरह की बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं, तो इसका सबसे आसान तरीका है सुबह सिर्फ 30 मिनट मॉर्निंग वॉक करना। आज हम आपको 5 ऐसी बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका खतरा आपको काफी हद तक कम हो जाता है जब आप हर सुबह सिर्फ 30 मिनट मॉर्निंग वॉक करते है।

रोजाना 30 मिनट मॉर्निंग वॉक करने से मिलते है ये लाभ

  •  बैड कोलेस्ट्रॉल कम

अगर आप ज्यादा कुछ नहीं लेकिन सुबह के समय वॉक करते हैं तो बॉडी का बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल का दौरा पड़ने का चांस कम हो जाता है। 2- सिर्फ 30 मिनट की वॉक से आप अपने हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। जो लोग उच्च रक्तचाप से जूझ रहे हैं उन्हें तो हर दिन वॉक करनी चाहिए।

  • वजन  कंट्रोल

आजकल लोगों का वेट बढ़ रहा है जिससे वो परेशान रहते हैं ऐसे में रोजाना 30 मिनट की वॉक से अपना बढ़ता वजन भी कंट्रोल कर सकते हैं. इतना ही नहीं वॉक करने से कैलोरी भी बर्न होती है।

  • डायबिटीज मरीजों

डायबिटीज के मरीजों को कम से कम 30 मिनट तक सुबह खुली जगह पर जरूर पैदल चलना चाहिए। इससे उनको काफी राहत मिलेगी और अगर आप एक अच्छी डाइट के साथ वॉक करते हैं तो इसका भी बेनिफिट मिलेगा।

  • जोड़ों के दर्द

कई बार बूढ़े बुजुर्ग जोड़ों को दर्द से परेशान रहते हैं, ऐसे में उनको हर दिन 30 मिनट वॉक जरूर करनी चाहिए। इससे उनकी मांसपेशियां मजबूत रहेगी और जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com