आधुनिक समय में भारतीयों में आम है विटामिन-B12 और डी की कमी, जानें बचाव के उपाय

Deficiency Of Vitamin-D and B-12: बदलते लाइफ स्टाइल ने शरीर में बहुत से बदलाव कर दिए हैं। विटामिन डी और विटामिन-B(12) की कमी उन्हीं में से एक है। जीवन शैली में सुधार हमें इन परेशानियों से बचा सकती है।
deficiency of vitamins in now a days.- care tips
विटामिन्स की कमी को करें दूर
Updated on

Doctor's Advice on Deficiency Of Vitamins: हमारे शरीर में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो या तो शरीर में खुद बनते हैं या उन्हें फूड्स और सप्लीमेंट्स के जरिए शरीर में पहुंचाया जाता है। विटामिन-बी12 और विटामिन-डी इन्हीं में से एक है, जो हमारे शरीर के कई जरूरी कामों में अहम भूमिका निभाते हैं। हालांकि, चिंता की बात यह है कि हम भारतीयों में इन जरूरी विटामिन की सबसे ज्यादा कमी आज के समय में पाई जा रही है।

इस संबंध में कई ऐसे अध्ययन सामने आ चुके हैं, जिसमें यह पता चला है कि भारतीय आबादी का एक बड़ा हिस्सा इन कमियों से प्रभावित है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर भारतीयों में इनकी कमी के कारण क्या हैं?

आज की बेतरतीब लाइफ स्टाइल की वजह से  भारत में विटामिन डी और बी12 की कमी एक आम समस्या है।  विटामिन डी की कमी से थकान और हड्डियों की समस्याएं हो सकती हैं, जबकि बी12 की कमी से एनीमिया और नर्वस सिस्टम संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

शरीर में विटामिन्स की कमी के मुख्य लक्षण

शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर कमजोरी, सुस्ती, थकान जैसे लक्षण नजर आते हैं। जिसकी वजह से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की समस्याएं हो सकती हैं, इसकी कमी से बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

वहीं, बात करें विटामिन-बी12 की, तो शरीर में इसकी कमी होने पर भी कई तरह की समस्याएं होती हैं और इसके लक्षण भी साफ-साफ नजर आते हैं। बस इन्हें समय रहते पहचानने की जरूरत है।

इसकी कमी से मेगालोब्लास्टिक एनीमिया और नर्वस सिस्टम से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं, जिनमें असंतुलन, हाथ-पैरों में झुनझुनी या सुन्नता और याददाश्त संबंधी समस्याएं शामिल हैं।

देश के युवाओं में काफी आम है यह समस्या

भारत में विटामिन डी की कमी काफी सामान्य है और  बड़ी संख्या में लोग इससे प्रभावित होते जा रहे हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह इन दिनों बदलती लाइफस्टाइल है।

लोग ज्यादातर समय ऑफिस-घर या सफर में बिताते हैं, जिसकी वजह से उन्हें पर्याप्त धूप नहीं मिल पाती है। आजकल का खानपान भी काफी अलग हो चुका है। जो खाने में जरूरी विटामिन्स की कमी को बढ़ावा देता है।

बचाव के सटीक उपाय

शरीर में इन विटामिन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में सही बदलाव, सप्लीमेंट्स और पहले से मौजूद मेडिकल कंडीशन पर ध्यान दें। सही निदान और इलाज के लिए किसी हेल्थ एक्सपर्ट की मदद भी ले सकते हैं।

विटामिन बी12 की कमी में काफी आम

भारतीय आबादी में विटामिन बी12 की कमी काफी आम मानी जाती है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, उत्तर भारतीय आबादी में विटामिन बी12 की कमी आम है, जो 47 प्रतिशत है। डायबिटीज मरीजों में विटामिन बी12 का लेवल आम लोगों से ज्यादा होता है। आज के समय में लोगों में यह समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com