-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Consuming Coffee At Night Is Not Good For Womens Health
रात में कॉफी का सेवन करने वाली महिलाएं हो जाएं सतर्क, रिसर्च में हुआ ये खुलासा
- Written By: दीपिका पाल
Side Effect Of Coffee: एक नए अध्ययन के अनुसार, रात में कॉफी पीना खासकर महिलाओं के लिए परेशानियों का सबब बन सकता है। उनमें आवेगपूर्ण व्यवहार बढ़ सकता है।

कॉफी का सेवन महिलाओं के लिए सही नहींं (सौ.सोशल मीडिया)
Side Effect Of Coffee: कॉफी का सेवन करना हर किसी को पसंद होता है। चाय की तरह दो-तीन कप पी ही लेते है। पुरुषों के अलावा महिलाएं भी काफी मात्रा में कॉफी का सेवन करती है। यह कॉफी का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसका खुलासा हालिया रिसर्च में हुआ है।एक नए अध्ययन के अनुसार, रात में कॉफी पीना खासकर महिलाओं के लिए परेशानियों का सबब बन सकता है। उनमें आवेगपूर्ण व्यवहार बढ़ सकता है, जिससे बिना सोचे-समझे जोखिम भरे काम करने की संभावना बढ़ जाती है।
जानिए क्या कहती है स्टडी
यहां पर महिलाओं के लिए रात के समय कॉफी का सेवन करना सही नहीं माना गया है। यह अध्ययन द यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास एट एल पासो (यूटीईपी) के बायोलॉजिस्ट ने किया, जिसके परिणाम शिफ्ट वर्कर्स, स्वास्थ्यकर्मियों और सैन्य कर्मियों, खासकर महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं। यह अध्ययन ‘आईसाइंस’ जर्नल में प्रकाशित हुआ, जो रात में कैफीन के सेवन का व्यवहार पर प्रभाव जानने के लिए किया गया। इसमें मॉडल के तौर पर फ्रूट फ्लाइज (ड्रोसोफिला मेलानोगास्टर) पर प्रयोग किए गए। यह वैज्ञानिक अनुसंधान में एक महत्वपूर्ण मॉडल प्रजाति है।फ्लाइज इसलिए चुनी गईं क्योंकि उनके जेनेटिक और नर्वस सिस्टम में इंसानों के साथ कुछ समानताएं हैं। यह समानता वैज्ञानिकों को जटिल व्यवहारों, जैसे इम्पल्सिविटी और आत्म-नियंत्रण का अध्ययन करने में मदद करती है।
सम्बंधित ख़बरें
Diabetes And Heart Attack Risk: डायबिटीज का अगला निशाना आपका दिल, इन साइलेंट संकेतों को न करें इग्नोर
भारत 12 साल से पोलियो मुक्त, फिर भी हर साल बच्चों को क्यों पिलाई जाती हैं दो बूंद जिंदगी की? जानिए बड़ी वजह
महाराष्ट्र में 28 जून को महा-पोलियो अभियान, 1 करोड़ से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की, जानें समय
कांगो में इबोला ने मचाई तबाही; संक्रमितों की संख्या 1200 पार, नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला
मक्खियों को रिसर्च में किया गया था शामिल
आपको बताते चलें, रिसर्च के लिए मक्खियों को शामिल किया गया था। उनके व्यवहार से पता लगाया गया है।दिलचस्प बात यह है कि दिन में कैफीन लेने वाली मक्खियों में ऐसा आवेगपूर्ण व्यवहार नहीं दिखा। साथ ही, मेल और फीमेल मक्खियों में कैफीन की मात्रा समान होने के बावजूद, फीमेल मक्खियों में कैफीन से प्रेरित आवेगपूर्ण व्यवहार मेल की तुलना में काफी अधिक था।
ये भी पढ़ें- मेंटल पीस के लिए आज से ही शुरू कर दें ये योग मुद्रा, मिलते हैं अद्भुत फायदे
रात में कैफीन की मात्रा नहीं लें
प्रोफेसर क्यूंग-एन हान ने बताया कि इस अध्ययन से रात में कैफीन के प्रभाव को समझने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, “मक्खियों में इंसानों जैसे हार्मोन नहीं होते, इसलिए फीमेल मक्खियों में कैफीन के प्रति बढ़ी हुई संवेदनशीलता के पीछे अन्य जेनेटिक या शारीरिक कारक हो सकते हैं।
उन्होंने आगे बताया, “इन कारकों का पता लगाने से हमें यह समझने में मदद मिलेगी कि रात के समय शरीर की कार्यप्रणाली और जेंडर-विशिष्ट विशेषताएं कैफीन के प्रभाव को कैसे बदलती हैं।”
Consuming coffee at night is not good for womens health
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘हिम्मत है तो इस्लाम पर…’, राम मंदिर मामले में स्वामी प्रसाद पर बरसे महंत राजू; BJP बोली- वो सनातन के विरोधी
Jun 27, 2026 | 04:50 PMइंदौर नगर निगम में संपत्तिकर नामांतरण विवाद पर सियासत तेज, कांग्रेस ने लोकायुक्त जांच की मांग उठाई
Jun 27, 2026 | 04:49 PMDiabetes And Heart Attack Risk: डायबिटीज का अगला निशाना आपका दिल, इन साइलेंट संकेतों को न करें इग्नोर
Jun 27, 2026 | 04:46 PMPurnima 2026: 29 जून की पूर्णिमा क्यों है खास? जानिए स्ट्रॉबेरी मून का रहस्य और वट पूर्णिमा का अनोखा संयोग
Jun 27, 2026 | 04:40 PMनवी मुंबई में सिडको का बड़ा एक्शन, नेरुल और करंजडे में बुलडोजर चलाकर 600 वर्गमीटर का अवैध निर्माण ध्वस्त
Jun 27, 2026 | 04:38 PMकरडी गांव में तनस के ढेर में भीषण आग, 6 किसानों का पशु चारा जलकर राख
Jun 27, 2026 | 04:36 PMभारत 12 साल से पोलियो मुक्त, फिर भी हर साल बच्चों को क्यों पिलाई जाती हैं दो बूंद जिंदगी की? जानिए बड़ी वजह
Jun 27, 2026 | 04:33 PMवीडियो गैलरी

Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM












