दांत-मसूड़ों की हर परेशानी में रामबाण है वज्रदंती, जानिए इस औषधीय फूल के फायदे
Benefits Of Vajradanti: गांव-देहात से लेकर आयुर्वेदिक दवाओं तक, वज्रदंती का इस्तेमाल सालों से होता आ रहा है। अगर आप दांतों की सुरक्षा चाहते है तो आप वज्रदंती फूलों से दर्द को कम कर सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
वज्रदंती के फूल (सौ. डिजाइन फोटो)
Benefits Of Vajradanti: आयुर्वेद में कई तरह के फूलों का वर्णन किया गया है जिसमें दांतों की मजबूती के लिए औषधीय फूलों में से एक वज्रदंती फूल होता है। इस फूल का सेवन खासकर आयुर्वेदिक दवाईयों में किया जाता है। गांव-देहात से लेकर आयुर्वेदिक दवाओं तक, वज्रदंती का इस्तेमाल सालों से होता आ रहा है। अगर आप दांतों की सुरक्षा चाहते है तो आप वज्रदंती फूलों से दर्द को कम कर सकते है।
इस तरह की आती है समस्याएं
दांतों की समस्याएं मसूड़ों की सूजन, दांतों में दर्द, खून आना या मुंह से बदबू जैसी परेशानियां आ जाती है। यह फूल बिना किसी साइड इफेक्ट के दांतों और मसूड़े की समस्या को कम करता है। वज्रदंती में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मसूड़ों में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। अक्सर मसूड़ों की सूजन और दर्द की वजह गंदगी और कीटाणु होते हैं, जो दांतों के बीच जमा हो जाते हैं।
इन समस्याओं के लिए वज्रदंती दांतों के कीटाणुओं को साफ करता है तो वहीं पर मसूड़ों की मजबूती मिलती है। यही वजह है कि कई आयुर्वेदिक टूथपेस्ट और दंत मंजन में वज्रदंती का इस्तेमाल किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Lingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Friendship Day: 90 के दशक में क्यों खास थी फ्रेंडशिप डे? बैंड से लेकर हैंडमेड कार्ड तक, हर चीज थी खास
Friendship Day: बेस्ट फ्रेंड के साथ जरूर देखें दोस्ती पर बनी ये 9 बॉलीवुड फिल्में, याद आ जाएंगे पुराने दिन
World ORS Day 2026: हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ORS, जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी
मुंह की बदबू को करता है साफ
वज्रदंती, आयुर्वेदिक औषधियों में एक है जो मुंह की सफाई और बदबू को कम करती है। यह मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करता है और सांसों को ताजगी देता है। अगर रोज सुबह वज्रदंती युक्त दंत मंजन या टूथपेस्ट से दांत साफ किए जाएं तो बदबू की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है। पुराने समय में लोग वज्रदंती के पत्तों या फूल को सुखाकर उसका चूर्ण बनाते थे और उसी से दांत साफ करते थे।
ये भी पढ़ें- क्या आपको पीठ दर्द से राहत चाहिए? आज से करें पूर्ण भुजंगासन का अभ्यास, मिलेगा फायदा
दांतों की सूजन को कम करने के लिए वज्रदंती बेहद कारगर होती है। अगर दांतों में हल्का-फुल्का दर्द या झनझनाहट रहती है, तो वज्रदंती सूजन को कम करके आराम देता है। इसके नियमित इस्तेमाल से दांतों की पकड़ मजबूत होती है और मसूड़ों से खून आना भी धीरे-धीरे बंद हो जाता है। दांतों की समस्याओं को दूर करने के लिए वज्रदंती काम करता है।
