-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Practice Purna Bhujangasana From Today To Get Relief From Back Pain
क्या आपको पीठ दर्द से राहत चाहिए? आज से करें पूर्ण भुजंगासन का अभ्यास, मिलेगा फायदा
- Written By: दीपिका पाल
Poorn Bhujangasana: योग में वैसे तो कई आसन है जिन्हें करने से शरीर को मजबूती मिलती है लेकिन आज हम आपको पूर्ण भुजंगासन करने के फायदे के बारे में बता रहे है, जो इस प्रकार है।

पूर्ण भुजंगासन (सौ. सोशल मीडिया)
Benefits Of Poorn Bhujangasana: अच्छे स्वास्थ्य के लिए जहां पर खानपान पर ध्यान देना जरूरी होता है वहीं पर अगर आप रोजाना योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करते है तो फायदा और भी बढ़ जाता है। योग केवल शरीर के सभी अंगों को सुचारू रूप से चलाता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने का काम करता है।
कोरोना के समय के बाद से कई लोग योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना रहे है। योग में वैसे तो कई आसन है जिन्हें करने से शरीर को मजबूती मिलती है लेकिन आज हम आपको पूर्ण भुजंगासन करने के फायदे के बारे में बता रहे है, जो इस प्रकार है।
कैसा है पूर्ण भुजंगासन
यहां पर मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा के अनुसार पूर्ण भुजंगासन के फायदे बताए गए है। यह एक प्रभावी आसन है जो भुजंगासन का उन्नत और पूरा स्वरूप होता है। यह रीढ़ की हड्डी को लचीलापन देने के साथ ही पीठ और पूरे शरीर को मजबूत बनाता है और छाती को खोलकर श्वसन क्षमता को बढ़ाता है। अगर आप नियमित रूप से इस आसन को करते है तो, यह शरीर के कंधों, गर्दन और कमर की जकड़न को दूर करने में मदद करता है।
सम्बंधित ख़बरें
World ORS Day 2026: हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ORS, जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी
Pregnancy Yoga Tips: प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर रही हैं, तो इन योगासनों को अपनी डेली रूटीन का बनाएं हिस्सा
Healthy Aging Tips: सोने से पहले डिनर और नींद के बीच रखें इतना गैप, दिमाग और शरीर दोनों को मिल सकते हैं फायदे
World Hepatitis Day 2026: प्रेग्नेंसी में हेपेटाइटिस मां और शिशु दोनों के लिए बन सकता है खतरा, जानें जरूरी बात
कैसे करें योगासन
यहां पर इंस्टीट्यूट द्वारा पूर्ण भुजंगासन को करने के तरीके के बारे में बताया गया है। एक्सपर्ट के अनुसार, पूर्ण भुजंगासन अभ्यास सावधानी के साथ करना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले पेट के बल लेटें। हथेलियां कंधों के पास रखें। सांस लेते हुए छाती, गर्दन और सिर ऊपर उठाएं, कोहनियां थोड़ी मोड़ें और कंधे पीछे की ओर खींचें। इसके बाद घुटने मोड़कर पैरों के पंजे ऊपर उठाएं। सिर-गर्दन पीछे तानें और पैरों से सिर छूने की कोशिश करें। आराम से जितनी देर हो सके शरीर पर बिना दबाव डाले इस मुद्रा में रुकें। इसके बाद धीरे-धीरे वापस शवासन की स्थिति में आएं। शिथिल होकर लेटें, गहरी सांस लें और हृदय गति और सांस सामान्य होने दें।
पूर्ण भुजंगासन करने के फायदे
यहां पर पूर्ण भुजंगासन करने से शरीर के सभी अंगों को फायदा मिलता है। नियमित अभ्यास से रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है, पाचन तंत्र मजबूत होता है, थायरॉइड ग्रंथि उत्तेजित होती है और तनाव में कमी आती है। यह आसन विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी है जो लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं या पीठ दर्द की शिकायत रहती है। हालांकि, गर्भवती महिलाओं, गंभीर पीठ की समस्या, उच्च रक्तचाप, हर्निया या हाल ही में कोई सर्जरी हुई हो तो इस आसन से बचना चाहिए।
ये भी पढ़ें-हमारी नींद-जागने की घड़ी को कंट्रोल करती है दिमाग की ये ग्रंथि, जानिए एक्टिव रखने के सरल उपाय
बरतें ये जरूरी सावधानी
आप पूर्ण भुजंगासन का योग कर रहे है तो आपको सावधानी बरतना भी जरूरी होता है।शुरुआती दिनों में इस आसन को धीरे-धीरे सीखना चाहिए और किसी योग विशेषज्ञ की देखरेख में अभ्यास करना बेहतर होता है। इसे लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि योग आसनों का अभ्यास धैर्य और नियमितता के साथ करें। पूर्ण भुजंगासन जैसे उन्नत आसन शरीर की क्षमता बढ़ाते हैं, लेकिन गलत तरीके से करने पर चोट का खतरा रहता है।
आईएएनएस के अनुसार
Practice purna bhujangasana from today to get relief from back pain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भूकंप के खतरे से कांप रहा जापान! टोक्यो के बाद अब दूसरी राजधानी बनाने की तैयारी, जानें कौन सा शहर है सबसे आगे
Jul 30, 2026 | 08:41 AMAadhaar Card Service: यूपी वालों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब गांव में मिलेगी आधार कार्ड सर्विस
Jul 30, 2026 | 08:35 AMNavabharat Nishanebaaz: धर्मेंद्र प्रधान का शानदार सत्कार, NDA सांसदों ने दिखाया दुलार
Jul 30, 2026 | 08:32 AMराजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने शिलॉन्ग कोर्ट में किया सरेंडर, अब ट्रायल होगा तेज
Jul 30, 2026 | 08:29 AMबांकीपुर उपचुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप! BJP ने RO को लिखा पत्र, EPIC ID की सख्त जांच की मांग
Jul 30, 2026 | 08:26 AMठाणे में बनेगी अत्याधुनिक शूटिंग रेंज, वाघबिल परियोजना को 26 करोड़ की सैद्धांतिक मंजूरी
Jul 30, 2026 | 08:23 AMExplainer: 10 साल जेल और 10 करोड़ जुर्माना! एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, नए विधेयक में और क्या खास?
Jul 30, 2026 | 08:15 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM














