Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रसोई के सुनहरी मसाले हल्दी को लेकर आया खुलासा, 200 गुना ज्यादा इस केमिकल के मिलने की आशंका

हल्दी को लेकर हाल ही में एक स्टडी की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है इसके मुताबिक, इसमें 200 गुना से ज्यादा लीड मिला होता है जिसकी जानकारी हमें नहीं होती है और हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Nov 13, 2024 | 01:33 PM

हल्दी में लीड मिला होता है (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Turmeric Side Effects: अच्छी सेहत के लिए जहां पर खानपान पर ध्यान देना जरूरी होता हैं वहीं पर कई चीजों में मिलावट हमारी सेहत पर बुरा असर डालती है। हल्दी की बात की जाए तो यह भारतीय रसोई के खास मसाले में से एक खास औषधि की भांति होता है। हल्दी को लेकर हाल ही में एक स्टडी की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है इसके मुताबिक, इसमें 200 गुना से ज्यादा लीड मिला होता है जिसकी जानकारी हमें नहीं होती है और हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है।

जानिए क्या कहती हैं स्टडी

यहां पर हाल ही में हल्दी को लेकर ‘साइंस ऑफ द टोटल एनवायरनमेंट’ पत्रिका में प्रकाशित एक स्टडी में खुलासा हुआ है। इसके अनुसार भारत के पटना और पाकिस्तान के कराची व पेशावर में उपलब्ध हल्दी के नमूनों में खतरनाक लेवल का सीसा (लीड) पाया गया। यह लीड भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा निर्धारित सीमा 10 माइक्रोग्राम/ग्राम से 200 गुना ज्यादा पाया जाता है औऱ सेहत के लिए काफी खतरनाक होता है।

गुवाहाटी और चेन्नई में भी हल्दी के नमूनों में सीसा की उच्च मात्रा पाई गई। इसके अलावा हल्दी में सीसे की तरह ही ‘लीड क्रोमेट’ है, जो पेंट, प्लास्टिक, रबर और सिरेमिक कोटिंग में होता हैं इसका इस्तेमाल किया जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

इलियास शेख के विवादित वीडियो पर बवाल: चेंबूर में आग्री-कोली समाज का हंगामा, युवक से मंगवाई माफी

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले को लेकर शरद पवार का बड़ा बयान, बोले- शादी समारोह में फायरिंग…

LPG संकट की चर्चाओं के बीच तेजी से बढ़ी इंडक्शन चूल्हे की डिमांड, खरीदने से पहले जरूर जान लें ये 3 जरूरी बातें

पिंपरी-चिंचवड़ में 50 लाख का गबन: 11 कर्मचारियों को नोटिस, जांच तेज

ये भी पढ़ें-इस फेस्टिव सीजन में यात्री वाहन की सेल्स में हुई हल्की बढ़त, सियाम ने जारी किए आंकड़े

लीड के सेवन से पहुंचता हैं ऐसे नुकसान

यहां पर जाने-अनजाने में भी हम लीड का सेवन हल्दी के साथ कर लेते हैं तो इसका नुकसान सेहत को पहुंचता है। लीड के अधिक सेवन से दिमाग, दिल और किडनी पर गंभीर प्रभाव पड़ता है. इसमें इंटेलिजेंस पर प्रभाव डालने के साथ-साथ हृदय रोग, किडनी फेल्योर और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। यहां पर हाई ब्लड प्रेशर को बढ़ाने के लिए लीड का सेवन नुकसान दायक होता है।वयस्कों में थकान, हाई ब्लड प्रेशर और पाचन समस्याएं उत्पन्न कर सकता है।

ये भी पढ़ें-सर्दियों में पहनें ये विंटर कैजुअल जैकेट्स, शरीर को गर्म करने के साथ आपको बनाएंगें मॉडर्न

ऐसे रखें ख्याल

यहां पर हल्दी के इस लीड मिले सेवन से बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आपको ऑर्गेनिक हल्दी का चयन करना चाहिए और इसे घर पर पीसकर उपयोग करना चाहिए इससे कम खतरा सेहत को पहुंचता है। यहां पर हल्दी की जांच होना जरूरी होता है इसके अलावा इसके खतरों के प्रति जागरूक रहना काफी जरूरी है।

Turmeric contains more than 200 times more lead

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 13, 2024 | 01:32 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.