इस फेस्टिव सीजन में यात्री वाहन की सेल्स में हुई हल्की बढ़त, सियाम ने जारी किए आंकड़े

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स यानी सियाम ने अपने बयान में कहा है कि पिछले महीने में टोटल टू-व्हीलर की रिटेल सेल्स सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 21,64,276 यूनिट्स हो गई थी।
Society of Indian Automobile Manufacturers Report on Public Vehicle Sales
ऑटोमोबाइल सेक्टर (सौजन्य : सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली : सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स ने आज यात्री वाहनों से जुड़े आंकड़े जारी किए हैं। उद्योग संगठन सियाम ने बुधवार को यह जानकारी दी है कि अक्टूबर के महीने में यात्री वाहनों की रिटेल सेल्स में सालाना आधार पर हल्की बढ़त हासिल हुई है। इन आंकड़ों के आधार पर पता चला है कि अक्टूबर महीने में पब्लिक व्हीक्लस की करीब 3,93,238 यूनिट्स की सेल्स हुई थी।

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स यानी सियाम ने अपने बयान में कहा है कि पिछले महीने में टोटल टू-व्हीलर की रिटेल सेल्स सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 21,64,276 यूनिट्स हो गई थी, जबकि अक्टूबर 2023 में यह 18,95,799 यूनिट रही थी। स्कूटर की सेल्स अक्टूबर में 22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,21,200 यूनिट रही है।

11 प्रतिशत की बढ़त

मोटरसाइकिल यानी बाइक की रिटेल सेल्स पिछले महीने 11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,90,696 यूनिट हो गई, जबकि अक्टूबर 2023 में यह 12,52,835 यूनिट्स थी। अक्टूबर में मोपेड की सेल्स घटकर 52,380 यूनिट रह गई है, जबकि 1 साल पहले के इसी महीने में यह 53,162 यूनिट थी। थ्री व्हीलर की रिटेल सेल्स पिछले महीने मामूली गिरावट के साथ 76,770 यूनिट्स रह गई, जबकि अक्टूबर 2023 में यह 77,344 यूनिट्स थी।

दशहरा और दिवाली पर बढ़ी कस्टमर डिमांड

सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा है कि अक्टूबर 2024 में दो प्रमुख त्योहार दशहरा और दिवाली होने से कस्टमर डिमांड बढ़ी है, जिससे ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिला है। साथ ही उन्होंने कहा कि पब्लिक व्हीक्लस ने 0.9 प्रतिशत की बढ़त के साथ अक्टूबर में 3.93 लाख यूनिट्स की अपनी सबसे ज्यादा सेल्स दर्ज की है।

30 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त

मेनन ने कहा है कि टू व्हीलर सेगमेंट ने भी 2024 में अक्टूबर की अब तक की सबसे ज्यादा सेल्स दर्ज की है। उन्होंने कहा है कि यह हाई लेवल की बढ़त व्हीकल रजिस्ट्रेशन आंकड़ों में भी परिलक्षित हुई है। अक्टूबर 2024 में पब्लिक व्हीकल और टू व्हीलर दोनों के रजिस्ट्रेशन में सालाना आधार पर 30 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखी गई है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com