सर्दियों में एक्सरसाइज करने से आप बनेंगे हेल्दी, बिना आलस के ऐसे सेट करें एक्टिव रहने के टिप्स
सर्दियों में फिट रहने के लिए पौष्टिक आहार और जिम जाकर एक्सरसाइज नहीं कर पाते है इसके लिए आपको एक्टिव रहने के लिए नियम का पालन करना जरूरी होता है।
- Written By: दीपिका पाल
सर्दियों के मौसम में एक्सरसाइज करने के टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Winter Exercise Tips: सर्दियों के सीजन में ठंड का तापमान ज्यादा होने से हर कोई घर से बाहर नहीं निकल पाता है। इस मौसम में ठंड लगने की वजह से हर कोई रजाई में दुबके रहना पसंद करते है। वहीं पर इस मौसम में सुबह एक्सरसाइज भी नहीं कर पाते है इस वजह से सेहत पर खराब असर पड़ता है। सर्दियों में फिट रहने के लिए पौष्टिक आहार और जिम जाकर एक्सरसाइज नहीं कर पाते है इसके लिए आपको एक्टिव रहने के लिए नियम का पालन करना जरूरी होता है।
इन टिप्स के जरिए खुद को ठंड में रखें एक्टिव
यहां पर सर्दियों के मौसम में एक्सरसाइज का फॉर्मूला अपनाने के लिए आप इन टिप्स का पालन कर सकते है जो जरूरी है।
1- घर के अंदर ही करें वर्कआउट
सम्बंधित ख़बरें
Horoscope 24 May 2026: आज जन्मे जातकों का कैसा रहेगा नया साल? जानें कितने होनहार निकलेंगे आज पैदा हुए बच्चे
Nagpur Weather: सूरज दिखाएगा रौद्र रूप! नागपुर में आज रिकॉर्डतोड़ गर्मी का अनुमान, जानें कैसा होगा मौसम?
Smartphone कर रहा जेब खाली? ये Hidden Features बचा सकते हैं हर महीने हजारों रुपये, ज्यादातर लोग नहीं जानते
Maharashtra Weather: राज्य में आज आंधी और बारिश की चेतावनी, जानें क्या आपके शहर में भी होगी बारिश?
यहां पर ठंड के मौसम में हर कोई घर से बाहर नहीं निकल पाते है इस वजह से वर्कआउट करना रह जाता है। घर पर आप कार्डियो एक्सरसाइज, लॉन्ग जंप, स्क्वाट जम्प, घुटनों को ऊंचा उठाना, टक जंप, प्लैंक, जंपिंग जैक, डांस, एरोबिक और बहुत ही आसान एक्सरसाइज का फार्मूला अपना सकते है। इन एक्सरसाइज को करने से आप ठंड से बचे रहेंगे तो वहीं पर आराम से एक्सरसाइज भी कर सकते है। इसके लिए आप किसी फिटनेस ट्रेनर की घर पर क्लास ले सकते है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
2- खुद को मोटिवेट करने के बनाएं गोल्स
यहां पर अगर आप फिटनेस का फार्मूला अपना रहे है तो आलस को दूर करते हुए छोटे-छोटे गोल्स से शुरुआत करें। इसके लिए खुद से कहें कि, “इस हफ्ते मुझे 5 किलोमीटर दौड़ने हैं,” या “मैं इस महीने 20 पुशअप्स करूंगा.” जिससे आपको नियमित रूप से एक्सरसाइज करने में मदद मिल सकती है। आपकी आत्मप्रेरणा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। छोटे-छोटे गोल्स आलस्य से उबारने और आपको मोटिवेट करने में मदद करते है।
3- डेली रूटीन में खुद को रखें एक्टिव
यहां पर आप अपने डेली रूटीन में भी बदलाव करके एक्टिव रह सकते है। यहां पर आप 2 या 3 फ्लोर पर जाने के लिए लिफ्ट की जगह पर सीढ़ियां चढ़े, घर के आस-पास पैदल चलें या बाजार कुछ सामान लेने जाना, इससे आपकी शरीर को एक्टिव बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा खुद को एक्टिव रखने के लिए शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान दे तो अच्छा रहेगा।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
4-वर्कआउट टाइम शेड्यूल करें
सर्दियों में आलस्य से बचने के लिए आपको अपने वर्कआउट का समय पहले से तय करें. अगर आप बिना किसी योजना के वर्कआउट करते हैं, तो आलस्य आसानी से आपको हावी कर सकता है. इसलिए वर्कआउट टाइम को शेड्यूल करें, इससे हर दिन एक निश्चित समय पर एक्सरसाइज करने से यह एक आदत बन जाएगी, और आप नियमित रूप से एक्सरसाइज कर पाएंगे।
