टाइगर नट्स बना देगा कमज़ोर इंसान को ‘टाइगर’, एनर्जी के इस पावरहाउस के फ़ायदे कर देंगे आपको हैरान, जानिए कैसे करें इसका सेवन
दुबले-पतले लोगों के लिए टाइगर नट एक वरदान की तरह है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते है।
- Written By: सीमा कुमारी
टाइगर नट्स के लाभ(सौ.सोशल मीडिया)
Tigernut Benefits: ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है ये तो आप जानते ही है। लेकिन क्या कभी टाइगर नट का नाम सुना है या खाया है? जी हां, टाइगर नट्स को अंडरग्राउंड वॉलनट भी कहते है। इसमें मौजूद ढेरों पोषक तत्व इसे शक्तिशाली नट बनाते है।
इसके सेवन से मसल्स को मजबूती मिलती है, जिससे शरीर में फुर्ती आती है। साथ ही आपको बता दें, यह पेट और डायबिटीज में भी कारगर है। ऐसे में आज हम आपको टाइगर नट के फायदे बताने जा रहे है। आइए जानते है इस बारे में-
टाइगर नट्स के सेवन से सेहत को होंगे ये 6 बड़े लाभ
सम्बंधित ख़बरें
Papaya Benefits: पपीता के फ़ायदे जानकर हो जाएंगे हैरान! हड्डी ही नहीं बालों के लिए भी संजीवनी से कम नहीं
Vitamin D Deficiency: धूप में बैठने के साथ-साथ इन चीजों से पूरी हो सकती है विटामिन-D की कमी
Grey Hair: कम उम्र में ही क्यों सफेद हो जाते हैं बाल? जानिए इसकी वजह
Walking For High BP: दिन में कितनी देर वॉक करने से ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहेगा? जानिए और कर दीजिए शुरू
एनर्जी का भंडार
एक्सपर्ट्स के अनुसार, टाइगर नट को एनर्जी का पावरहाउस के रूप में जाना जाता है। टाइगर नट एक बेहतरीन एनर्जी बूस्टर है। इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है, जो हमारे शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है।
अगर आपको थकान महसूस हो रही है या आप कमजोरी महसूस कर रहे हैं, तो थोड़े से टाइगर नट खाने से आपको तुरंत ताजगी महसूस होगी। यह उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो शारीरिक काम ज्यादा करते हैं या जिन्हें जल्दी थकान हो जाती है।
डायबिटीज में फायदेमंद
टाइगर नट का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। यदि आपको डायबिटीज है और आपका शुगर लेवल हाई रहता है तो आप टाइगर नट्स का सेवन कर सकते है। इसमें मौजूद प्रोटीन में अमीनो एसिड आर्जिनिन की मात्रा काफी अधिक होती है। यह इंसुलिन के प्रोडक्शन और संवेदनशीलता को बढ़ा सकता है। इससे ब्लड शुगर लेवल आसानी से मैनेज होता है।
पेट के लिए फायदेमंद
टाइगर नट पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। यह आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे हमारा पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। अगर आपको पेट से जुड़ी कोई परेशानी है, तो टाइगर नट आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
कमजोर शरीर को मिलती ताकत
दुबले-पतले लोगों के लिए टाइगर नट एक वरदान की तरह है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते है। नियमित रूप से टाइगर नट का सेवन करने से दुबले-पतले लोगों का वजन भी बढ़ सकता है और उन्हें ताकत मिल सकती है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
टाइगर नट का इस्तेमाल कैसे करें
टाइगर नट को कई तरह से खाया जा सकता है। आप इसे सीधा छीलकर खा सकते हैं, कुछ लोग इसे पानी में भिगोकर खाते हैं, जिससे यह और भी नरम हो जाता है। इसका आटा बनाकर रोटी या अन्य व्यंजन भी बनाए जा सकते है। गर्मियों में इसका सेवन बड़ा फायदेमंद होता हैं, इसकी ठंडाई बहुत ही स्वादिष्ट और सेहतमंद होती है।
