सिर्फ 1 चम्मच धनिया के बीज से कंट्रोल होगा थायरॉइड! सुबह खाली पेट ये घरेलू ड्रिंक पीते ही दिखने लगेगा असर

Thyroid Control Tips: थायरॉइड की समस्या को कंट्रोल करने के लिए लोग कई उपाय अपनाते हैं जिनमें घरेलू नुस्खे भी काफी कारगर माने जाते हैं। धनिया के बीज का पानी थायरॉइड के लक्षणों में राहत दे सकता है।
Coriander Seeds Drink For Thyroid Control
धनिया के बीज से तैयार घरेलू ड्रिंक पीती महिला (सौ. एआई)
Published on
Updated on

Coriander Seeds Water Benefits: आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल और असंतुलित खान-पान के कारण थायरॉइड एक बेहद सामान्य स्वास्थ्य समस्या बन गई है। थायरॉइड ग्रंथि हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म और ऊर्जा स्तर को नियंत्रित करने वाले महत्वपूर्ण हार्मोन बनाती है।

जब थायरॉइड ग्रंथि के कार्य में बाधा आती है तो हार्मोनल असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हो जाती है जिससे वजन बढ़ना, थकान और सूजन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। आयुर्वेद में इस समस्या के समाधान के लिए प्रकृति की शरण में जाने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों के अनुसार थायरॉइड के मरीजों के लिए एक विशेष घरेलू ड्रिंक किसी अमृत के समान प्रभावी साबित हो सकती है।

धनिया के बीज का पानी

आयुर्वेद में थायरॉइड को संतुलित रखने के लिए धनिया के बीजों का पानी पीने को फायदेमंद बताया गया है। यह न केवल एक प्राकृतिक उपाय है बल्कि शरीर के हार्मोनल असंतुलन को ठीक करने में भी बेहद कारगर है। धनिया के बीज शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और मेटाबॉलिज्म में सुधार करने की क्षमता रखते हैं। यह पेय शरीर की आंतरिक सफाई करता है और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।

धनिया के बीज (सौ. फ्रीपिक)
धनिया के बीज (सौ. फ्रीपिक)

कैसे बनाएं ये ड्रिंक

इस जादुई ड्रिंक को बनाना बेहद सरल है। इसे तैयार करने के लिए आपको केवल दो चीजों की आवश्यकता है एक चम्मच धनिया के बीज और एक कप पानी।

  • सबसे पहले एक कप पानी को उबालने के लिए रखें।
  • जब पानी उबलने लगे, तो इसमें एक चम्मच धनिया के बीज डाल दें।
  • इसे धीमी आंच पर करीब 10 से 15 मिनट तक पकने दें ताकि बीज के औषधीय गुण पानी में अच्छी तरह मिल जाएं।
  • इसके बाद पानी को थोड़ा ठंडा होने दें और छान लें।
  • बेहतरीन परिणाम के लिए इस पानी का सेवन रोजाना सुबह खाली पेट करना चाहिए।

थायरॉइड में कैसे है फायदेमंद

नियमित रूप से धनिया पानी का सेवन करने से शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। यह विशेष रूप से थायरॉइड हार्मोन के असंतुलन को नियंत्रित करने में सहायक होता है। इसके अलावा यह शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है जिससे लिवर की कार्यक्षमता में सुधार होता है। थायरॉइड की समस्या में अक्सर शरीर के अंगों में सूजन और जलन की शिकायत रहती है जिसे कम करने में धनिया के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मदद करते हैं। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त कर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है जो वजन को नियंत्रित रखने में सहायक है। धनिया के बीजों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करते हैं।

रखें ख्याल

हालांकि धनिया का पानी एक सुरक्षित और प्रभावी आयुर्वेदिक उपाय है लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सावधानी बरतनी भी जरूरी है। यदि आप पहले से ही थायरॉइड की दवाइयां ले रहे हैं तो इस घरेलू उपाय को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से पहले किसी आयुर्वेदिक विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। प्राकृतिक उपचारों का प्रभाव धीरे-धीरे होता है इसलिए इसका नियमित सेवन ही सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com