प्रोटीन की कमी क्यों हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक, जानिए क्या खाने से बने रहेंगे स्वस्थ
हेल्दी रहने के लिए शरीर में सभी जरूरी पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी है। इनमें प्रोटीन भी शामिल है। प्रोटीन मसल बिल्डिंग के साथ-साथ और भी कई बॉडी फंक्शन्स के लिए जरूरी है।
- Written By: सीमा कुमारी
क्यों जरूरी है शरीर के लिए प्रोटीन (सौ.सोशल मीडिया
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने खानपान पर विशेष ध्यान नहीं दे पा रहे है। जिसके कारण लोगों को कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। खासकर जब बात प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों की हो तो कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, शरीर को तंदुरुस्त और ताकतवर बनाए रखने के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है।
ये न सिर्फ मांसपेशियों को मजबूत बनाता है बल्कि हमें कई तरह की बीमारियों से भी बचाने में मदद करता है। शरीर में प्रोटीन की कमी न हो, इसके लिए हेल्दी डाइट लेने की सलाह दी जाती है।
आइए डॉक्टर से जानते हैं कि प्रोटीन की कमी क्यों होती है, इसके लक्षण क्या हैं और किन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
क्यों जरूरी है शरीर के लिए प्रोटीन
हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते है कि,प्रोटीन हमारे शरीर का एक अहम पोषक तत्व है। यह मांसपेशियों, हड्डियों, त्वचा, बालों और हार्मोन्स के निर्माण में मदद करता है। हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने, चोटों से जल्दी ठीक होने और शरीर की मरम्मत करने के लिए भी प्रोटीन बेहद जरूरी है। शरीर को प्रतिदिन वजन के अनुसार लगभग 0.8 से 1 ग्राम प्रति किलो प्रोटीन की जरूरत होती है।
क्यों होती है शरीर में प्रोटीन की कमी :
संतुलित आहार की कमी
डॉक्टर मानस चटर्जी बताते हैं कि जो लोग केवल कार्बोहाइड्रेट या जंक फूड पर निर्भर रहते हैं, उनके आहार में प्रोटीन की मात्रा बहुत कम होती है। इससे उनके शरीर का विकास रुक जाता है। ऐसे में प्रोटीन युक्त चीजों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।
डाइजेशन की समस्या
कई लोगों को पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं होती हैं जिससे शरीर प्रोटीन को ठीक से नहीं अवशोषित कर पाता।
क्रैश डाइटिंग या वेट लॉस डाइट
आपको बता दें, वजन घटाने के चक्कर में लोग जरूरत से कम कैलोरी लेते हैं जिससे प्रोटीन की कमी हो जाती है।
प्रोटीन की कमी से होने वाली ये है बीमारियां :
कमजोर इम्यून सिस्टम
शरीर में प्रोटीन की कमी से immunity कमजोर हो जाता है। ऐसे में आपको बार-बार सर्दी-जुकाम, इन्फेक्शन या वायरल बीमारियां घेर सकती हैं। इससे किसी भी चोट के घाव भरने में भी समस्या आती है।
बाल झड़ना और त्वचा से जुड़ी समस्याएं
प्रोटीन की कमी से बाल रूखे, कमजोर और पतले होने लगते हैं। इसके अलावा, त्वचा बेजान और सूखी होने लगती है। इसलिए शरीर में प्रोटीन का होना बेहद जरूरी हैं।
मांसपेशियों की कमजोरी
प्रोटीन की कमी से शरीर की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। इससे थकान जल्दी होती है और शरीर सुस्त रहता हैं। अगर चाहते है कि आपकी मांसपेशियां ताउम्र मजबूत हो तो आपको अपनी डाइट में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को जरुर शामिल करना चाहिए।
फैटी लिवर
शरीर में प्रोटीन की कमी आपके लिवर पर भी बुरा असर डालती है। इससे लिवर सेल्स में फैट बढ़ने लगता है। नतीजन आपको फैटी लिवर की दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है। इस स्थिति में आपकाे तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए वरना आपकी लिवर डैमेज भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें-आम खाने से पहले काफी समय तक पानी में क्यों रखा जाता है, जानिए इसके वैज्ञानिक कारण और सेहत से इसका संबंध
एनीमिया का खतरा
अगर आपके शरीर में प्रोटीन की कमी है तो इससे एनीमिया का खतरा बढ़ सकता है। इसमें आपके शरीर में जरूरी मात्रा में रेड ब्लड सेल्स नहीं बन पाता है। ऐसे में शरीर में खून की कमी हो जाती है। इसी स्थिति को एनीमिया कहते हैं। इस दाैरान आपको कमजोरी और थकान हो सकती है।
शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर क्या खाएं
अगर आपके शरीर में प्रोटीन की कमी हो गई है तो आपको दूध, दही, पनीर, दालें, सोयाबीन, अंडा, मछली, चिकन, नट्स और बीज को शामिल करना चाहिए। इनमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
