गर्मी के मौसम में खुजली और घमौरी से राहत देंगे ये देसी नुस्खे, आज़मा कर देखिए कितने असरदार हैं ये उपाय
अगर आप भी गर्मी में स्किन एलर्जी, खुजली और घमौरियों से परेशान हैं, तो हम आपके लिए कुछ आसान और देसी नुस्खों लेकर आए हैं, जिन्हें आजमा कर आप घमौरियां और खुजली से राहत पा सकते हैं -
- Written By: सीमा कुमारी
घमौरियों से निजात पाने के लिए आज़माएं ये घरेलू उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Prickly Heat Home Remedy: गर्मियों का मौसम शुरु हो चुका है वहीं यह मौसम अपने साथ कई तरह की प्रॉब्लम्स लेकर आता है, जिनमें सबसे आम समस्या है खुजली और घमौरियां। घमौरी एक स्किन से जुड़ी एक आम परेशानी है जिसका शिकार इस मौसम में बहुत ज़्यादा लोग होते हैं।
अगर आप भी गर्मी में स्किन एलर्जी, खुजली और घमौरियों से परेशान हैं, तो हम आपके लिए कुछ आसान और देसी नुस्खों लेकर आए हैं, जिन्हें आजमा कर आप घमौरियां और खुजली से राहत पा सकते हैं –
घमौरियों से निजात पाने के लिए आज़माएं ये घरेलू उपाय :
सम्बंधित ख़बरें
सावधान! भीषण लू बिगाड़ सकती है आपके शरीर के हार्मोन, ऐसे रखें सेहत का ख्याल, जानिए इसके गंभीर लक्षण
Diabetes Diet: डायबिटीज वाले दूध-दही खाएं या नहीं? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद
International Labor Day:आख़िर 1 मई को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस? जानिए इसकी वजह
Makeup Tips: पसीने से मेकअप को खराब होने से कैसे बचाएं? यहां जानिए 5 बेहतरीन टिप्स और आज़मा कर भी देखिए
मुल्तानी मिट्टी
खुजली और घमौरियों से निजात पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना बड़ा फायदेमंद होता हैं। मुल्तानी मिट्टी को घमौरियों में लगाने से काफी हद तक आराम मिलता है। ये आपकी स्किन को ठंडक पहुंचाती है जिससे जलन और खुजली नहीं होती है, ये दाने भी कम कर देती है और बैक्टीरिया खत्म करके आपकी आराम दिलाती है।
एलोवेरा जेल
खुजली और घमौरियों से निजात पाने के लिए एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते है। ऐलोवेरा घमोरियों को दूर करने में बेहद असरदार है साथ ही यह स्किन को ठंडा रखता है। इसलिए घमोरियों के जलन से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करें। इससे घमौरियों में होने वाली खुजली, लाल चक्कते और रैशेज की समस्या से आपको तुरंत राहत मिलेगी।
नीम
खुजली और घमौरियों से राहत पाने के लिए नीम का भी इस्तेमाल कर सकते है। एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर नीम घमौरियों के लिए बेहद असरदार है। घमोरियों से छुटकारा पाने के लिए आप नीम के पानी से नहाएं, इसकी पत्तियां पीसकर घमौरियों पर लगाएं। इसके अलावा पानी में नीम और कपूर को उबालें और इस पानी से नहाएं।
चंदन
बता दें,खुजली और घमौरियों से राहत पाने के लिए चंदन भी बड़ा कारगर नुस्खा हैं।
एंटीबैक्टीरियल और कूलिंग गुणों से भरपूर चंदन भी घमौरियों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। चंदन पाउडर और गुलाब जल के आप प्रभावित स्किन पर लगाएं। चंदन का कूलिंग इफेक्ट घमोरियों से भरपूर आपकी स्किन को ठंडक देने में मदद करेगा।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
खीरा
खुजली और घमौरियों से राहत पाने के लिए खीरा भी बड़ा राहत पहुंचाता हैं। खीरा गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने का सबसे अच्छा तरीका है, ये स्किन को हाइड्रेट करता है और खुजली व घमौरियों से राहत देने के लिए फायदेमंद है। इसके लिए एक ठंडा खीरा लें और उसे पतले टुकड़ों में काट लें, अब इन टुकड़ों को खुजली या घमौरियों वाली जगह पर रखें और 10-15 मिनट तक छोड़ दें। फिर इसके बाद ठंडे पानी से धो लें। ऐसा आप दिन में 2 बार कर सकते हैं।
