Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चोट लगने या कट जाने से खून बहना बंद न हो रहा हो, तो ये नुस्खे आ सकते हैं काम, जानकारी रखें ज़रूर

अगर आपको चोट लगी है तो खून बहना लाजमी है, पर खून का जल्‍दी रुकना भी जरूरी है नहीं तो कमजोरी, बेहोशी या ब्‍लड क्‍लॉट की समस्‍या हो सकती है। खून बहने से रोकने के ल‍िए आप कुछ आसान घरेलू उपायों को अपना सकते है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jan 21, 2025 | 12:15 AM

बहते खून को रोकने के घरेलू नुस्खे,(सौ सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Health Tips:कई बार घर में काम करने के दौरान चाकू से कट लग जाना, पैर में शीशा या कोई नुकीली चीज घुस जाना जैसी चीजें तो ज्यादातर घरों में होती ही रहती हैं। वहीं बच्चे भी शैतानी करने में कम नहीं होते हैं और आए दिन कहीं न कहीं से चोट लगा लेते हैं।

दिक्कत तो तब होती है जब खून बहना बंद ही नहीं होता। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे जिससे आप कुछ सेकेंड्स में चोट से बहता खून रोक सकते हैं।आइए जानते है इन घरेलू नुस्खे के बारे में-

बहते खून को रोकने के लिए कारगर ये घरेलू नुस्खे

सम्बंधित ख़बरें

लोहे की कील चुभने पर सबसे पहले क्या करें? जानिए टिटनेस का इंजेक्शन कितनी देर के अंदर लेना है जरूरी

Aam Panna Recipe: गर्मी के मौसम में लू से बचाव करेगा दादी-नानी की रेसिपी वाला आम पन्ना, जानिए बनाने का तरीका

Heat Safety For Kids: खतरनाक गर्मी में बच्चों को हीट स्ट्रोक से कैसे बचाएं? यहां जानिए कुछ असरदार उपाय

Kadam Fruit Benefits: हेल्थ के लिए कई मामलों में वरदान है श्रीकृष्ण का प्रिय फल ‘कदम’

हल्दी का इस्तेमाल

एंटीसेप्टिक से भरपूर हल्दी का इस्तेमाल बहते खून को रोकने के लिए कारगर साबित हो सकता हैं। हल्दी में घाव को भरने की क्षमता होती है। इसको घाव पर लगाने से ये ब्लड को क्लॉट करने में मदद करता है। साथ ही साथ ये घाव को इंफेक्शन से भी बचाता है।

नमक पानी का घोल

नमक भी खून रोकने का अच्छा नुस्खा है। मुंह के घाव से खून को रोकने के लिए ये कारगर उपाय है। इस पानी से गरारे करने से ये मुंह के घाव की हर तरह की ब्लीडिंग रोकने में सहायक होता है और दर्द से निजात दिलाता है।

एलोवेरा का इस्तेमाल

त्वचा और बालों के लिए तो एलोवेरा एक बढ़िया इनग्रेडिएंट है ही है। इसके अलावा, ये कट जाने, जल जाने और सूजन को कम करने में भी कारगर रहता है। कट लगने पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं और जलने पर भी ये जलन से राहत देता है। सूजन में एलोवेरा के पत्ते को बीच से काटकर गर्म करके लगाने से राहत मिलती है।

फिटकरी का इस्तेमाल

फिटकरी के इस्तेमाल से भी आप बहते खून को रोक सकते है। आपको सबसे पहले फिटकरी को पानी से नम करना है फिर घाव को इससे थोड़ी देर तक दबा कर रखें। खून का बहना बंद हो जाएगा।

कॉफी पाउडर का इस्तेमाल

अगर चोट से बहते खून को रोकना है तो कॉफी पाउडर का भी इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एस्ट्रीजेंट जैसा गुण होता है जो घाव को जल्दी भरने में मदद है।

हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-

बर्फ के टुकड़े का इस्तेमाल

खून को राकने के लिए बर्फ सबसे आसान तरीका है। बर्फ लगाने से भी खून बहना बंद होता है। यदि चाकू या किसी चीज से भी आपका हाथ कट गया है, बच्चों को चोट लगी हो तो बर्फ लगाएं। चोट वाली जगह पर बर्फ रगड़ ले। बर्फ रगड़ने से खून बहना जल्दी बंद हो जाएगा और दर्द से भी राहत मिलेगी।

These home remedies are effective to stop bleeding

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 20, 2025 | 11:53 PM

Topics:  

  • Health Tips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.