डायबिटीज, weight loss के साथ बॉडी डिटॉक्स भी करता है ‘इस’ अनाज का पानी, आज़मा कर देखें
गर्मियों के दिनों में जौ का पानी पीने से पाचन तंत्र और पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जौ के पानी में फाइबर अधिक मात्रा में होता है, जो पाचन में सहायता करता है और इसके अलावा अन्य फायदे भी है, आइए जानते हैं
- Written By: सीमा कुमारी
रोजाना जौ का पानी पीने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Benefits of Barley water : सर्दी खत्म होते ही गर्मी दस्तक दे दी है और मार्च की दोपहर में तेज धूप के साथ बढ़ता तापमान लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। इस मौसम में खुद को फिट और स्वस्थ रखना भी बहुत जरूरी होता है। ऐसे में इस मौसम में जौ का पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, जौ का पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से पाचन क्रिया बेहतर बनती है इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह शरीर को अंदर से साफ रखने के साथ-साथ त्वचा की चमक भी वापस लाता है। जौ का पानी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के साथ-साथ संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी बहुत चमत्कारी होता है। आइए जानते हैं इसे रोजाना पीने के फायदों के बारे में –
रोजाना जौ का पानी पीने के ये हैं फायदे-
सम्बंधित ख़बरें
Black Pepper Benefits: गर्मी के मौसम में काली मिर्च खाएं या नहीं? ज़रूर जानिए इसके फायदे और नुकसान
Yoga Tips: मन को शांत रखने और तनाव दूर भगाने के लिए रोज करें ये 3 योगासन, मानसिक शांति और पॉजिटिव
Pregnancy Health Tips: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे दोनों पर पड़ सकता है बुरा असर
Mosquito Repellent Plants: मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए घर में लगाएं ये 5 पौधे, सेहत और माहौल होगा बेहतर
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे
गर्मियों के दिनों में जौ का पानी पीने से पाचन तंत्र और पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जौ के पानी में फाइबर अधिक मात्रा में होता है, जो पाचन में सहायता करता है और पेट फूलने से बचाता है। इसमें बीटा-ग्लूकेन भी पाए जाते हैं, जो अच्छे आंत बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देते हैं, जिससे पूरे पाचन स्वास्थ्य में सुधार होता है। रोजाना एक गिलास जौ का पानी पाने से आंत माइक्रोबायोम को स्वस्थ बनाएं रखने में मदद कर सकता है, जिससे सूजन और बेचैनी कम हो सकती है।
डायबिटीज में फायदेमंद
रोजाना एक गिलास जौ का पानी पाने से डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। इसके मौजूद बायोएक्टिव यौगिक इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने में मदद कर सकते हैं, जिससे डायबिटीज रोगियों को लाभ मिलता है।
वजन कम करने के लिए फायदेमंद
जौ का सेवन करने से आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी मिलती है। इसमें कैलोरी की पर्याप्त मात्रा होती है लेकिन इसमें मौजूद फाइबर वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। वजन कम करने के लिए आप जौ का शरबत पी सकते हैं। रोजाना सुबह के समय एक गिलास जौ का शरबत पीने से आपको वजन कम करने में फायदा मिलेगा।
शरीर को डिटॉक्स करने के लिए फायदेमंद
शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ आपके शरीर को कई बीमारियों और समस्याओं का शिकार बना सकते हैं। शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने या बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए जौ के शरबत या पानी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के अलावा यूरिन इन्फेक्शन की समस्या में भी फायदेमंद माने जाते हैं।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
हार्ट के लिए फायदेमंद
जौ का पानी दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से जौ का शरबत या जौ का पानी पीने से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और ब्लड प्रेशर की समस्या में फायदा मिलता है। रोजाना जौ का शरबत पीने से आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।
