- Hindi News »
- Health »
- These 5 Symptoms Of Stomach Cancer Are Visible As Soon As You Wake Up In The Morning
सुबह अगर दिखें ये लक्षण, तो पेट के कैंसर के हो सकते हैं संकेत, न करें नज़रंदाज़
कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, जो शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है। पेट में कैंसर होने के कुछ लक्षण सुबह के समय नजर आने लगते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में विस्तार से ।
- Written By: सीमा कुमारी

पेट के कैंसर के हो सकते हैं संकेत (सौ.सोशल मीडिया)
जैसा कि आप जानते हैं कि कैंसर एक बेहद गंभीर एवं जानलेवा बीमारी है, जो शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है। पेट के कैंसर को गैस्ट्रिक कैंसर या स्टमक कैंसर भी कहा जाता है। पेट का कैंसर तब होता है, जब पेट के अंदर ट्यूमर कोशिकाएं असामान्य तरीके से बढ़ने लगती हैं।
डॉक्टर के अनुसार, ये कैंसर शुरुआती स्टेज में अक्सर लक्षण नहीं दिखाता, जिसके कारण इसका डायग्नोसिस देर से होता है। हालांकि, सुबह के वक्त कुछ आम लक्षणों पर ध्यान देकर इस बीमारी को वक्त रहते पहचाना जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वो 5 वॉर्निंग साइन कौन-कौन सी हैं।
सुबह उठते ही दिखते हैं पेट में कैंसर के ये 5 लक्षण :
पेट में दर्द होना
डॉक्टर के अनुसार,पेट में कैंसर होने की स्थिति में पेट में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। यह दर्द अस्पष्ट और लगातार हो सकता है और अक्सर पेट के ऊपरी हिस्से में होता है। अगर आपको सुबह उठने के बाद पेट में दर्द या सूजन महसूस हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
Homemade Pizza: घर पर बच्चों को करना है खुश, तो बनाएं पिज्जा, नोट कर लें ये आसान रेसिपी
Work From Home: वर्क फ्रॉम होम कर रहें हैं, तो इन तरीकों से करें वर्कस्टेशन सेटअप, प्रोडक्टिविटी होगी दोगुनी
Cannes: ‘एक चुटकी सिंदूर’ से लेकर बालों वाली ड्रेस तक, कान्स फेस्टिवल में बी टाउन सेलेब्स के 5 आइकॉनिक स्टाइल
International Nurses Day 2026: क्या है इस साल के नर्स डे का थीम, हेल्थकेयर में नर्से निभाती है स्ट्रांग पिलर
भूख कम लगना
अगर आपको भूख अचानक कम हो गई है या थोड़ा खाने के बावजूद पेट भरा हुआ महसूस होता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह पेट में कैंसर का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
सहजन के पत्ते सेहत के लिए पावर हाउस से कम नहीं, लेकिन इन लोगों के लिए नुकसानदेह
मल में खून आना
आपको बता दें, सुबह के वक्त मल में खून आना या काला मल (मेलेना) पेट के कैंसर का एक बड़ा इशारा हो सकता है। ये खून पेट या आंतों में ब्लीडिंग के कारण हो सकता है। ये लक्षण दूसरे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रॉब्लम्स से भी जुड़ा हो सकता है, लेकिन इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। समय रहते डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
जी मिचलाना और उल्टी
अगर आपको सुबह उठते ही उल्टी और मतली जैसे लक्षण महसूस होते हैं, तो यह पेट में कैंसर का संकेत हो सकता है। वहीं, अगर उल्टी में खून आ रहा है या उसका रंग गहरा भूरा या काला है, तो यह गंभीर फौरन डॉक्टर से संपर्क करें।
बार-बार दस्त या कब्ज होना
पेट में कैंसर होने पर व्यक्ति को बार-बार दस्त या कब्ज होने की भी समस्या हो सकती है। इसके अलावा, कुछ मरीजों को काला मल आना या मल में खून आने जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं। अगर आपको इस तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने ताकि आपका समय पर इलाज हो सके।
These 5 symptoms of stomach cancer are visible as soon as you wake up in the morning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अक्षर पटेल ने जानकर छोड़ डाला कैच? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ फिक्सिंग के लग रहे आरोप- VIDEO
May 12, 2026 | 07:00 PMWheat Procurement MP : किसान हितैषी नीतियों से कृषि उत्पादन में हुई वृद्धि , विदेशी बाजारों बढ़ी MP की साख
May 12, 2026 | 06:58 PMUPSC भर्ती 2026: ग्रुप A और B पदों पर निकली वैकेंसी, मंत्रालयों में मिलेगी नौकरी
May 12, 2026 | 06:49 PMCM मोहन यादव की अपील, ‘हर घर योग’ अभियान से जुड़ने की कही बात; 21 जून तक चलेगी MP में अवेयरनेस ड्राइव
May 12, 2026 | 06:42 PMExplainer: क्या निदा खान को पनाह देने से जाएगी AIMIM पार्षद मतीन पटेल की कुर्सी? जानिए क्या कहता है कानून
May 12, 2026 | 06:39 PMजनगणना 2027 शुरू: घर बैठे करें स्वगणना, 21 मई तक मिलेगा मौका; 22 मई से 21 जून तक होगा मकानों की गणना का कार्य
May 12, 2026 | 06:34 PMExplainer: डिजिटल इंडिया में फिजिकल लीक, NTA के सुरक्षा चक्र में वो 5 बड़े छेद; जहां से बाहर आ जाता है पेपर
May 12, 2026 | 06:25 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














