Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अंजीर में छुपा है सेहत का खजाना, पढ़ते साथ शुरू कर देंगे खाना

Fig Benefits: पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर एक ऐसा फल है, जो सर्दियों में सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अंजीर में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और पोषक तत्व होते है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Nov 18, 2025 | 06:53 PM

अंजीर के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Anjeer Khane Ke Fayde: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ध्यान रखना बहुत ही मुश्किल हो गया है, लेकिन सही लाइफस्टाइल और पोषक तत्वों से भरपूर अनाज, सब्जियों और फलों का सेवन कर सेहतमंद रहा जा सकता है। अगर पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर की बात करें तो, अंजीर एक छोटा फल है, जिसके सेवन से सेहत को ढेरों फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं अंजीर के फायदे।

जानिए अंजीर के सेवन से मिलने वाले फायदे:

यहां पर आयुर्वेद एक्सपर्ट्स बताते है कि अंजीर को मिठास के साथ सेहत का खजाना बताता है। यह विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और शरीर को भरपूर ऊर्जा देने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाता है।

लिवर और किडनी के लिए

आपको बता दें, अंजीर खाने से सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह लिवर और किडनी को प्राकृतिक तरीके से डिटॉक्स करता है, यानी इन अंगों की सफाई करता है। इसमें मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या दूर रहती है।

सम्बंधित ख़बरें

खाली पेट पपीता खाने वाले सावधान! फायदे के चक्कर में कहीं कर न बैठें ये बड़ी गलती।

ढलती उम्र के साथ ढीली पड़ती त्वचा में ऐसे लाएं कसाव, फाइन लाइन्स पर भी होगा कंट्रोल

ठेले जैसी पानी-पूरी का असली स्वाद अब मिलेगा घर पर, इस 1 ट्रिक से बिना मेहनत के पूरी बनेगी क्रिस्पी

पलकों को लंबा और मजबूत बनाएंगे ये दादी मां के नुस्खे, सिर्फ 7 दिनों में दिखने लगेगा असर!

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

अंजीर लिवर और किडनी के अलावा गट हेल्थ के लिए भी बड़ा फायदेमंद होता है। यही नहीं, पाचन-तंत्र को भी मजबूत करने का काम अंजीर करता है। कब्ज की पुरानी शिकायत हो तो भिगोए हुए अंजीर रोज सुबह खाने से आराम मिलता है।

जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी वजन नहीं घटा पा रहे तो अंजीर बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि इसमें फाइबर बहुत है और कैलोरी कम। दिल के मरीजों के लिए भी यह फायदेमंद है।

खून की कमी दूर करती है

आपको बता दें, इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और आयरन की भरपूर मात्रा खून की कमी दूर करती है। त्वचा चमकदार और बाल मजबूत बनते हैं। अंजीर खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

ये है अंजीर खाने का तरीका

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि अंजीर खाने का सबसे अच्छा तरीका है क्या है। इसके लिए रात में कुछ अंजीर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट खा लें, वह पानी भी पी लें। सर्दियों में ताजा अंजीर खाना और भी बेहतर होता है।

ये भी पढ़ें-पोषक तत्वों का ‘पावर हाउस’ है फिंगर मिलेट, एनीमिया हो या डायबिटीज, हड्डियों की कमजोरी भी करता है दूर

अंजीर खाने के नुकसान भी है

रोजाना अंजीर के सेवन से पूरी सेहत दुरुस्त रहती है। हालांकि, कुछ लोगों को सावधानी रखनी चाहिए। जिन्हें अंजीर से एलर्जी है, उन्हें मुंह में खुजली या चकत्ते हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में अंजीर का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही अंजीर का सेवन करना चाहिए।

The treasure of health is hidden in figs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 18, 2025 | 06:53 PM

Topics:  

  • Health News
  • Health Tips
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.