Tamarind Benefits: इमली के फ़ायदे कर देंगे हैरान, नोट कर लीजिए
Tamarind Benefits For Health: इमली सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाचन सुधारने, इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
इमली( सौ.सोशल मीडिया)
Tamarind Benefits For Digestion : इमली एक ऐसी चीज है जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। बचपन में इसकी खट्टी-मीठी स्वाद वाली चटनी या सीधे पेड़ से तोड़ी हुई इमली को कौन भूल सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह स्वादिष्ट इमली सिर्फ जीभ का स्वाद नहीं बढ़ाती, बल्कि सेहत का भी खजाना है।
पोषक तत्वों से भरपूर इमली
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, आयुर्वेद में इमली को सेहत का खजाना बताया गया है।इमली में कई जरूरी पोषक तत्व जैसे विटामिना A , C , E, K, B6, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम और प्रोटीन पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स कई बीमारियों से बचाव में मदद करते है। इसलिए आयुर्वेद में इमली को सेहत का खजाना बताया गया है।
इमली खाने से होने वाले फायदे Tamarind Benefits For Health
-
कैंसर से करता बचाव
इमली में एंटी-ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो कैंसर से बचाव में कारगर होते हैं। एंटी-ऑक्सिडेंट्स फ्री रेडिकल से होने वाले डैमेज को कम करते हैं। ऑक्सिडेटिव डैमेज कम होने की वजह से, यह आपके सेल्स को इस वजह से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। कैंसर से बचाव के लिए सेल्स के डैमेज को रोकना आवश्यक होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Rajma Side Effects: किसके लिए राजमा खाना पड़ सकता है बड़ा भारी?तुरंत पढ़ें और गांठ बांध लीजिए
Karonda Benefits: Weight loss से लेकर हड्डियों की मजबूती तक, जानिए करौंदा के 5 बेहतरीन हेल्थ बेनेफिट्स
Monsoon Diet Tips: बारिश के मौसम में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी? जानिए हेल्दी रहने का आसान फॉर्मूला
White Butter Benefits: हड्डियों और त्वचा के लिए वरदान है घर का सफेद मक्खन, जानिए इसे खाने का सही तरीका
-
पाचन बनाए दुरुस्त
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, इमली का सेवन कैंसर बचाव के अलावा पाचन तंत्र को भी दुरुस्त करता है। इमली में कुछ ऐसे एसिड्स पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इमली डायरिया और पेट दर्द की समस्या से बचाव में भी कारगर है।
-
खून की कमी दूर
इमली में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है। इमली का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयरन मिलता है जो शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है।
-
इम्यूनिटी मजबूत
इमली को इम्यूनिटी को लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इमली में विटामिन-सी और पॉलीसैकेराइड के तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:-Skin Side Effects: स्किन के लिए नींबू और कॉफी कब बन जाते हैं खतरनाक? जानिए इस्तेमाल से जुड़ी सावधानियां
-
गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद
इमली में काफी मात्रा में विटामिन सी और आयरन पाया जाता है। जो गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन गर्भवती महिलाएं सीमित मात्रा में ही इमली का सेवन करें। क्योंकि अधिक मात्रा में इमली का सेवन उनके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।
