- Hindi News »
- Health »
- Take Precautions While Swimming
Summer Swimming Pool : गर्मियों में कर रहे हैं आप स्विमिंग पूल जाने का प्लान, इन सावधानियों का रखें ध्यान
वाटर पार्क में स्विमिंग के लिए लंबी लाइनें लगनी शुरू हो जाती है। भले ही ठंडक के लिए स्विमिंग पूल में नहाना हर कोई पसंद करते है लेकिन कई बार यह सेहत के लिए खतरनाक होते है।
- Written By: दीपिका पाल

स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान बरतें सावधानियां (सौ. सोशल मीडिया)
नवभारत डिजिटल डेस्क: गर्मियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में हर कोई धूप और तेज गर्मी से बचने के लिए कई तरीके खोजते है। गर्मी के मौसम में हर कोई स्वमिंग पूल में नहाने का प्लान करते है तो वहीं पर ठंडे पानी में गोते लगाना हर किसी पसंद आता है। वाटर पार्क में स्विमिंग के लिए लंबी लाइनें लगनी शुरू हो जाती है। भले ही ठंडक के लिए स्विमिंग पूल में नहाना हर कोई पसंद करते है लेकिन कई बार यह सेहत के लिए खतरनाक होते है।
स्विमिंग पूल में नहाने से शरीर पर इंफेक्शन, फंगल प्रॉब्लम और आंखों के जलन की समस्याएं बढ़ने लगती है। इस समस्याओं से बचने के लिए आपको कई सावधानियां बरतना चाहिए जो जरूरी होती है।
गर्मियों में स्विमिंग पूल जाने से पहले रखें ये सावधानियां
गर्मी के मौसम में आपको स्विमिंग पूल में नहाने का प्लान करने से पहले कई सावधानियों को बरतना चाहिए ताकि आपकी सेहत सही रहें…
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में स्विमिंग पूल में 13 साल के तौफीक की डूबने से मौत, क्या रसूखदारों के दबाव में दबाया जा रहा मामला?
बिना वजह उदासी और घबराहट कहीं थायराइड तो नहीं है जिम्मेदार? जानें कैसे हाईजैक हो रहा आपका दिमाग
भूख की कमी और पेट दर्द से हैं परेशान? कहीं सुबह की ढेर सारा पानी पीने वाली आदत तो नहीं जिम्मेदार?
सावधान! क्या आप भी खाने के साथ खाते हैं कच्ची प्याज? इन 5 स्थितियों में यह शरीर को पहुंचा सकता है नुकसान
1- अगर आपके शरीर में किसी प्रकार का घाव या कट लगा हो तो आप स्विमिंग पूल में नहाने का प्लान नहीं करें। कहते हैं कि, पुल के पानी से खुजली और इंफेक्शन बढ़ जाता है।
2- कहते हैं कि, नहाने के बाद ही स्विमिंग करना चाहिए। कई बार आप बिना नहाए पूल में नहाते हैं तो, आपके शरीर की धूल, पसीना और मिट्टी की वजह से वायरस और बैक्टीरिया पनपता है। इसके लिए आप सबसे पहले साबुन से नहाएं और फिर पूल में जाने का प्लान करें।
3- कई बार पूल के पानी की वजह से नाक, कान और आंखों में इंफेक्शन और सूजन की शिकायत बढ़ जाती है। इसके लिए नहाने के दौरान आपको एहतियात के तौर पर स्विमिंग गॉगल्स, क्लिप्स और ईयरप्लग्स जरूर पहनना चाहिए ताकि किसी प्रकार का इंफेक्शन फैल नहीं पाएं।
4-नहाने के बाद आपको सूखा और साफ टॉवेल का इस्तेमाल ही करना चाहिए कई बार इस्तेमाल किए गए गीले तौलिये से बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है।
5- आप गर्मी के मौसम में स्विमिंग के बाद अगर गीले कपड़े में रहत हैं तो फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। नहाने के बाद आपको तौलिए ये शरीर को अच्छी तरह से पौंछना चाहिए। सूखे और साफ कपड़े पहनना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Summer Skin Care: गर्मी के मौसम में बैग में ऑफिस ले जाएं ये जरूरी चीजें, मिलेगा हर पल रिफ्रेशिंग ग्लो
6- पूल में नहाने जा रहे है तो आपको पानी की जांच जरूर कर लेना चाहिए।अगर क्लोरीन की बदबू ज्यादा लगे या आंखों में जलन हो, तो तुरंत पूल से बाहर निकलें।
7- इसके अलावा पुल में नहाने के दौरान किसी भी तरह की जलन, खुजली या रैशेज दिखें तो डॉक्टर से सलाह लें।
Take precautions while swimming
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इजरायल के ‘ऑयल हब’ पर ईरान का भीषण हमला, हाइफा में मची तबाही; मिडिल ईस्ट में शुरू हो गया ‘एनर्जी वॉर’?
Apr 03, 2026 | 06:49 PMसंत की असली पहचान क्या है? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया बड़ा सच
Apr 03, 2026 | 06:45 PMडराकर करता रहा शोषण, वरुड में नाबालिग ने हिम्मत दिखाकर दर्ज कराई शिकायत
Apr 03, 2026 | 06:37 PMLIVEIPL 2026 CSK vs PBKS Live Score: पहली जीत हासिल करने उतरेगी चेन्नई, पंजाब किंग्स से होगा सामना
Apr 03, 2026 | 06:33 PMवरुथिनी एकादशी की विधिवत पूजा से 10 हजार वर्षों की तपस्या बराबर मिलेगा पुण्य, जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त
Apr 03, 2026 | 06:33 PM‘PDA’ को धार देगा अखिलेश यादव का मेगा प्लान, जानें कैसे अंबेडकर जयंती से बाजी पलटने में लगी है सपा?
Apr 03, 2026 | 06:30 PMमोरगांव तहसील में जल संकट रोकने के सख्त निर्देश, टैंकर आपूर्ति और बोरवेल मरम्मत पर जोर
Apr 03, 2026 | 06:30 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














