बारिश में कहीं आपकी आंखों में ना हो जाएं इन्फेक्शन और खुजली, ऐसे रखें ख्याल
मानसून सीजन में हम आपको कुछ खास टिप्स के बारे में जानकारी दे रहे है जो आंखों को स्वस्थ बनाती है। वहीं पर इन टिप्स को अपनाकर आप आंखों का ख्याल रख सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
बारिश में रखें आंखों का ख्याल (सौ. डिजाइन फोटो)
मानसून सीजन चल रहा है जहां पर इस मौसम में देश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। बारिश की वजह से जहां पर हर कोई खुद के बचाव के उपाय खोज रहा है वहीं पर इस मौसम में संक्रमण और खुजली की शिकायत आंखों में हो जाती है। कई बार हम बारिश के सीधे संपर्क में आते है तो शरीर पर इसका असर पड़ता है वहीं पर सबसे नाजुक अंग आंखों का ध्यान नहीं रख पाते है।
बारिश के पानी में मौजूद कीटाणु और धूल-मिट्टी आंखों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। उमस और नमी की वजह से आंखें नुकसान पहुंचाने का काम करते है। मानसून सीजन में हम आपको कुछ खास टिप्स के बारे में जानकारी दे रहे है जो आंखों को स्वस्थ बनाती है। वहीं पर इन टिप्स को अपनाकर आप आंखों का ख्याल रख सकते है।
आंखों का ख्याल रखने वाले टिप्स
मानसून सीजन में आपको आंखों का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है इसके लिए आप इन टिप्स को अपना लीजिए…
सम्बंधित ख़बरें
स्क्रीन टाइम ने बिगाड़ दी है आंखों की हालत? रोज सोने से पहले अपनाएं ये हैक; थकावट होगी मिनटों में गायब!
Eye Care Tips: जलन और चुभन से हैं परेशान? गर्मियों में आंखों को कूल रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
क्या आपकी आंखों में भी रहता है भारीपन? आजमाएं ये मैजिकल टिप्स, मोबाइल चलाने के बाद भी नहीं थकेंगी आंखें
आंखों में खुजली और जलन को न समझें मामूली, नजरअंदाज करना पड़ सकता है बहुत भारी!
1- आंखों की देखभाल
मानसून के दौरान बारिश में आंखों की देखभाल करना जरूरी होता है नहीं तो आपको इंफेक्शन की शिकायत हो सकती है। बारिश में बाहर निकलने से पहले छाता या रेनकोट लेकर चलें। हाथ धोकर ही आंखों को साफ करें। अपनी आंखों को बार-बार छूने से बचें और आंखों को रगड़ने से भी बचें।
2- आंखों को साफ पानी से धोएं
आंखों को सबसे ज्यादा नुकसान बारिश के पानी से होता है। मानसून में बारिश का पानी और कीटाणु आंखो में जलन और खुजली बढ़ा देते है। इसके लिए जब भी बारिश में भीगकर आएं तो आप आंखों को साफ और ठंडे पानी से धो सकते है। इसके अलावा आप गुलाब जल या फिर ठंडे पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी आंखें ताज़ा रहेंगी और किसी भी प्रकार के संक्रमण से सुरक्षित रहेंगी।
3- पानी वाले पेय पीते रहें
मानसून के सीजन में बारिश और उमस की स्थिति भी बनती है इसके लिए आप आंखों में नमी बनाएं रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। शरीर में पानी की पूर्ति होने से आंखों में नमी और सफाई रहती है। सादा पानी के अलावा आप नारियल पानी या ताजे फलों का रस भी ले सकते हैं। इससे आपकी आंखें स्वस्थ रहेंगी।
4-आंखों की जांच कराएं
मानसून में सबसे ज्यादा मौसम जनित बीमारियां फैलने लगती है वहीं पर आंखों में संक्रमण भी हो जाता है। इसके लिए आप बिना समय गंवाएं आंखों की जांच डॉक्टर से कराएं। साथ ही आंखों में किसी प्रकार की दिक्कत ना आएं इसके लिए डॉक्टर से सलाह लेकर समय-समय पर आंखों की जांच कराते रहें ताकि किसी भी प्रकार की समस्या समय रहते पता चल सके।
ये भी पढ़ें- गुरू पूर्णिमा पर भारत के पांच महान गुरुओं के बारे में जानिए, जिन्होंने बदला जीवन
5- स्क्रीन टाइम कम करें
अक्सर मोबाइल या स्मार्टफोन पर समय बिताने की वजह से आंखों को नुकसान पहुंचता है। इस तरह आप बारिश के मौसम में स्क्रीन देखने के समय को कम कर लें। नियमित अंतराल पर ब्रेक लें और अपनी आंखों को आराम दें। इसके लिए आप 20-20-20 नियम अपनाएं यानी हर 20 मिनट बाद अपनी आंखों को 20 फीट दूर किसी चीज को देखें और 20 सेकंड तक उसे देखें।
