सर्दियों में सेहत का खजाना मानी जाती है मीठी शकरकंद, जानिए इसके अद्भुत फायदे
Benefits of Sweet Potato: शकरकंद के पोषक तत्वों की बात की जाए तो, इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम समेत कई फाइबर होते हैं।
- Written By: दीपिका पाल
सेहत का खजाना मानी जाती है मीठी शकरकंद (सौ. सोशल मीडिया)
Benefits of Sweet Potato: सर्दियों के मौसम की शुरुआत अब होने लगी है। सुबह और शाम मौसम के बदलाव के साथ हल्की ठंड का अहसास होने लगता है। इस मौसम में तापमान ठंडा होने के साथ ही अलग-अलग चीजें बाजार में मिलने लगती है। सर्दियां आते ही ठेले पर भुनी हुई शकरकंद की खुशबू हर किसी को अपनी तरफ खींचने लगती है। मीठी शकरकंद न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि सेहत का खजाना भी मानी जाती है।
धरती और जल से बना आहार
इस फल को आयुर्वेद में सबसे खास माना गया है। आयुर्वेद के अनुसार, शकरकंद को पृथ्वी और जल तत्व से बना आहार कहा गया है, यानी यह शरीर को ताकत देती है, पेट को शांत रखती है और सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखती है। इसके अलावा विज्ञान भी शकरकंद को सेहत के लिए फायदेमंद मानता है। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ाते हैं, दिल को स्वस्थ रखते हैं और पाचन को मजबूत बनाते हैं। शकरकंद के पोषक तत्वों की बात की जाए तो, इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम समेत कई फाइबर होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
खराब हो सकते हैं आपके महंगे स्वेटर और जैकेट; अलमारी में रखने से पहले कर लें ये 5 काम, वरना पछताना पड़ेगा!
Health Tips: रोज की डाइट में शामिल करें यह एक चीज, जिम जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत!
Protein Breakfast: सुबह के नाश्ते में खाएं ये एक चीज, सिर्फ 10 मिनट में बनकर होगा तैयार
Health Benefits: सेहत के दुश्मन या दोस्त? चावल और गेहूं में से कौन है आपके लिए सही विकल्प
आयुर्वेद कहता है कि यह वात और कफ दोष को संतुलित करती है। यह जोड़ों के दर्द, कब्ज और सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों को कम करने में मदद करता है। वहीं विज्ञान बताता है कि इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन आंखों की रोशनी के लिए काफी अच्छा होता है। अगर इसे नियमित रूप से खाया जाए तो यह त्वचा को निखारता है, बालों को मजबूत बनाता है और थकान को भी कम करता है।
जानिए शकरकंद खाने के फायदे
शकरकंद खाने के कई सारे फायदे होते है जिनके बारे में कम लोग ही जानते होंगे जो इस प्रकार है…
1- इम्यूनिटी की मजबूती
सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है इसके लिए शकरकंद खाना ज्यादा अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के अंदर की गंदगी और खराब तत्वों को बाहर निकालते हैं। यही वजह है कि जो लोग नियमित रूप से शकरकंद खाते हैं, उन्हें बार-बार सर्दी-जुकाम या संक्रमण नहीं होता। आयुर्वेद भी मानता है कि यह शरीर में ओज यानी ऊर्जा और रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाता है।
2- पेट की समस्या से दिलाए निजात
पेट के लिए भी शकरकंद का सेवन करना अच्छा माना जाता है। अगर किसी को पेट से जुड़ी दिक्कत है, जैसे कब्ज या गैस, तो शकरकंद उनके लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइबर आंतों की सफाई करता है और पाचन को ठीक रखता है। बच्चे-बुजुर्ग दोनों इसे आसानी से पचा सकते हैं, क्योंकि यह हल्की और नरम होती है।
3- वजन को कम करने के लिए
वजन को कम करने के लिए शकरकंद फायदेमंद होता है। इस फल में फाइबर ज्यादा और कैलोरी कम होती है, जिससे पेट जल्दी भर जाता है और बार-बार कुछ खाने की जरूरत नहीं पड़ती। यह ब्लड शुगर को भी नियंत्रित रखती है, क्योंकि इसमें पाया जाने वाला स्टार्च धीरे-धीरे पचता है। इस वजह से यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी एक अच्छा विकल्प है।
4-दिल की बीमारी के लिए
शकरकंद का सेवन करना दिल की बीमारी के लिए अच्छा होता है। इस शकरकंद में मौजूद पोटैशियम रक्तचाप को संतुलित रखता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। अगर आप रोज थोड़ी-सी शकरकंद खाते हैं, तो यह आपके दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करती है। आयुर्वेद में भी कहा गया है कि यह हृदय को ताकत देने वाला आहार है।
ये भी पढ़ें- छठ पूजा में कद्दू भात का प्रसाद क्यों है सबसे खास, जानिए ‘नहाए खाय’ के विशेष नियम
5- त्वचा और बालों के लिए
त्वचा और बालों के लिए नेचुरल बूस्टर के तौर पर शकरकंद काम करता है। इस शकरकंद में मौजूद विटामिन ए और विटामिन सी त्वचा को चमकदार बनाते हैं और झुर्रियों को दूर रखते हैं। बालों की जड़ें भी इससे मजबूत होती हैं क्योंकि यह सिर की त्वचा तक पोषण पहुंचाती है।
आईएएनएस के अनुसार
