तेज धूप में चक्कर आने के खतरे से बचने के अचूक उपाय यहां पढ़िए, मौका आने पर आज़मा कर भी देख लीजिए
अगर तेज धूप में आपको चक्कर आने लगे तो इस दौरान घबराने नहीं चाहिए, बल्कि तुरंत कुछ आसान और असरदार कदम उठाए। सबसे पहले छायादार जगह में चले जाएं, जहां सीधे धूप के संपर्क में आप न आ पाएं।
- Written By: सीमा कुमारी
समर हेल्थ टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Health Tips: गर्मियों का मौसम अभी चल रहा है। इस मौसम में डिहाइड्रेशन और स्किन से जुड़ी समस्या होना आम बात है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स इस दौरान ज्यादा पानी पीने और दोपहर में धूप में घर से बाहर न निकलने की सलाह देते हैं। क्योंकि, गर्मी के कारण कुछ लोगों को चक्कर भी आने लगते है। इसके पीछे कई कारण हो सकते है।
बता दे, गर्मी में तेज धूप कारण ज्यादा पसीना आने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स कम हो जाते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। ऐसे में कई लोग चक्कर आने पर घबरा जाते हैं। उन्हें घबराना नहीं चाहिए, बल्कि इस दौरान आपको समझदारी से काम लेना चाहिए।
अगर कभी ऐसी स्थिति होती है, तो आप एक्सपर्ट द्वारा बताई इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
आइए जानते है इन टिप्स के बारे में।
सम्बंधित ख़बरें
Eyeliner Tips: आई लाइनर लगाते हुए आपके भी हाथ कांपते हैं, पहली बार में लगेगा परफेक्ट, इन ट्रिक्स को करें फॉलो
Soft Roti Tips: गर्म पानी और नमक से गूंथें आटा, घंटों रहेंगी नरम; 3 आसान ट्रिक जो हर गृहिणी को जानना चाहिए
Kangana Ranaut: ‘टू मच प्रोटीन मेक्स यू डम्ब’, क्या सच में ज्यादा प्रोटीन नुकसानदायक है? क्या कहता है विज्ञान
Pregnancy Yoga Tips: प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर रही हैं, तो इन योगासनों को अपनी डेली रूटीन का बनाएं हिस्सा
तेज धूप में चक्कर आने पर अपनाएं ये टिप्स :
छायादार जगह में जाएं
डॉक्टर त्रेहन प्रशांत के अनुसार, अगर तेज धूप में आपको चक्कर आने लगे तो इस दौरान घबराने नहीं चाहिए, बल्कि तुरंत कुछ आसान और असरदार कदम उठाए। सबसे पहले छायादार जगह में चले जाएं, जहां सीधे धूप के संपर्क में आप न आ पाएं।
इसके बाद जमीन पर आराम से बैठ जाएं और गहरी सांस लें ताकि शरीर को ऑक्सीजन मिल सके।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
नमक-चीनी या ORS घोल
अगर आपको तेज धूप में चक्कर आने लगे तो नमक-चीनी वाला ORS घोल पी सकते है। इससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। इसके अलावा चेहरा और गर्दन पर ठंडे पानी की पट्टी रखें या चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
जिससे शरीर का तापमान थोड़ा कम हो जाए। टाइट कपड़े ढीले करें ताकि ब्लड फ्लो ठीक से हो सके और शरीर को राहत मिले। अगर हालत में सुधार न हो या उल्टी, तेज सिरदर्द, कमजोरी जैसे लक्षण बढ़ें, तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।
ज्यादा देर धूप में ना रहें
एक्सपर्ट्स बताते है कि, गर्मी के मौसम में ज्यादा देर धूप में ना रहें, बाहर निकलते समय सिर को ढकें, हल्के रंग के कपड़े पहने और खूब पानी पीएं।
