अब कैंसर-हार्ट अटैक के लिए रामबाण साबित हुआ ये सुपरफूड, रिसर्च से मिली खुशखबरी
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट ने भी खुलासा किया है। इसके अनुसार विश्व में कुल मौतों में हर साल 74 प्रतिशत मौतें दीर्घकालिक बीमारियों से होती हैं। मखाना गंभीर बीमारियों के लिए बहुत फायदेमंद है।
- Written By: दीपिका पाल
गंभीर बीमारियों के लिए मखाना फायदेमंद (सौ.सोशल मीडिया)
नवभारत हेल्थ डेस्क: दुनियाभर में कई प्रकार की बड़ी और गंभीर बीमारियां पनप रही है इसके लिए हर एक व्यक्ति को सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसमें ही कैंसर से लेकर दिल की बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा देखने के लिए मिलता है। हाल ही में इन बीमारियों को लेकर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट ने भी खुलासा किया है। इसके अनुसार विश्व में कुल मौतों में हर साल 74 प्रतिशत मौतें दीर्घकालिक बीमारियों से होती हैं।
इनमें कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह और सांस से जुड़ी फेफड़ों की बीमारियां शामिल हैं। इन सभी बीमारियों के खतरे से अब डरने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि इसके लिए आपके पास मौजूद मखाना सूपरफूड बन गया है जो रोगों को रोकने में मदद करता है।
विश्वविद्यालय ने की खोज
आपको बताते चलें कि, हाल ही में बिहार के बिहार कृषि विश्वविद्यालय के विज्ञानियों ने कैंसर के इलाज और हार्ट अटैक को रोकने के बड़ा ही रामबाण औषधि की खोज कर ली है जो इन बीमारियों पर राहत दिलाती है। बताया जाता है कि, लंबी रिसर्च के बाद सुपर फूड मखाना में प्राकृतिक तौर पर उपलब्ध मीथेनसल्फोनामाइड नाम के विशेष यौगिक तत्व को खोज निकाला है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
इस खास तरह के तत्व में कई प्रकार के गुण पाए गए है इसमें कीटाणुनाशक, जीवाणुरोधी, एंटीट्यूमर, एंटीकैंसर, एंटीफंगल और एंटीएचआइवी गुण शामिल होते है जो इन गंभीर बीमारियों से लड़ने में मदद करते है। बताया जा रहा है कि, संस्थान ने जैविक विधि के माध्यम से की गई इस नई खोज-तकनीक का पेटेंट फाइलिंग भी कर दिया है।
वैज्ञानिकों ने दी जानकारी
आपको बताते चले कि, यहां पर कई गंभीर बीमारियों से लड़ने के लिए मखाने को सुपरफूड बनाया गया है। इसे लेकर खोज करने वाले बीएयू के विज्ञानी डा. वी. शाजीदा बानू और डा. प्रीतम गांगुली ने बताया कि मखाना के बीज में प्राकृतिक रूप से उपलब्ध मीथेनसल्फोनामाइड (एन2-आयोडोफेनिल) यौगिक तत्व पाया गया है। यह सल्फोनामाइड का प्रतिकारक है।
लाइफस्टाइल की खबरें जानने के लिए क्लिक करें
यह कीटाणु नाशक होने के साथ ही जीवाणुरोधी भी है। ट्यूमर, कैंसर, फंगल, थायराइड, एचआइवी आदि गंभीर-असाध्य बीमारियों से लड़ने में सक्षम है। यह कई तरीके से गंभीर बीमारियों के खतरे को कम कर सकता है। बताया जा रहा है कि, विज्ञानियों ने मखाना में एक नए जैवसक्रिय यौगिक, एन 2-आयोडोफिनाइल, मीथेनसल्फोनामाइड की पहचान की है। कृषि अनुसंधान में इसे महत्वपूर्ण खोज माना जा रहा है। यह शोध बीएयू की एनएबीएल प्रमाणित प्रयोगशाला में किया गया।
