पेट से जुड़ी समस्याओं से आराम पाने में इमली कर सकती है बड़ी मदद, जानिए घरेलू नुस्खे

गर्मी और खानपान की गड़बड़ी से पेट में दर्द हो रहा है तो आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इस दर्द से राहत पा सकते हैं।
Turmind, Health News
पेट के लिए इमली का करें उपयोग (Social Media)
Published on
Updated on

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: गर्मियों के मौसम (Summer Season) में कई बार गलत खानपान के चलते पेट दर्द ( Stomach Pain) एवं पेट में ऐंठन की समस्या होने लगती है। लेकिन झट से दवाई खा लेना भी अक्सर लोग पसंद भी नहीं करते हैं। अगर आपको लग रहा है कि गर्मी और खानपान की गड़बड़ी से पेट में दर्द हो रहा है तो आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इस दर्द से राहत पा सकते हैं।

जानिए इमली के उपाय

ऐसे में क्या आप जानते हैं कि खट्टी इमली से भी इस तकलीफ को दूर किया जा सकता है। आइए आपको विटामिन-E विटामिन-C आयरन कैल्शियम पोटेशियम और मैगनीज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर इमली का घरेलू नुस्खा बताते हैं।

1-जानकारों के अनुसार, पेट दर्द की समस्या को दूर करने के लिए आप इमली की छाल का पाउडर, शहद और सेंधा नमक को लेकर एक कटोरी में मिला लें।

2-इसके सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है और पेट दर्द से भी राहत मिलती है। बता दें, आप हल्के गुनगुने पानी से साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं।

3-सीने में होने वाली जलन से राहत दिलाने के लिए भी ये मिश्रण काफी फायदेमंद है, बस आपको इसमें सेंधा नमक के बजाय धागे वाली मिश्री मिला लेनी है।

4-आपको बता दें, कि सिर्फ पेट दर्द ही नहीं, बल्कि दस्त की समस्या को दूर करने के लिए भी इमली का इस्तेमाल काफी असरदार होता है।

5-सबसे पहले इसके 10 ग्राम पत्तों को 2 गिलास पानी के साथ पका लेना है।

6-अब जब यह उबलते-उबलते एक चौथाई रह जाए तो इसे छान लें और हल्का ठंडा करने के बाद पी लें।

7-इमली के पेड़ की छाल का 2 चम्मच पाउडर लें और इसमें एक चुटकी पिसी हुई काली मिर्च मिला दें।

8-अब इन दोनों चीजों को 2 चम्मच छाछ में डाल दें और इसकी गोलियां बना लें। दस्त की तकलीफ होने पर इसकी एक गोली गुनगुने पानी से साथ ले सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com