देर रात तक जागने का परिणाम जान लीजिए, हेल्थ को हो सकते हैं जानलेवा नुकसान
नींद पूरी न होने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों प्रभावित होते है। इससे थकान,चिड़चिड़ापन, आलस और एंग्जायटी जैसी कई समस्याएं हो सकती है। आइए जानते हैं कि नींद पूरी न होने के चलते से क्या क्या हो सकती हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
रात में देर रात तक जागना नुकसानदायक (सौ.सोशल मीडिया)
Late Night Sleep: सेहतमंद रहने के लिए खानपान के साथ अच्छी नींद बेहद जरूरी है। दरअसल, कई लोग इस बात का महत्व नहीं समझते कि नींद हमारे स्वास्थ्य के लिए कितनी जरूरी है। इसलिए देर रात तक फोन चलाते हैं या टीवी देखते रहते है।
ये आदत उनकी सेहत को बिगाड़ सकती है। नींद पूरी न होने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों प्रभावित होते है। इससे थकान,चिड़चिड़ापन, आलस और एंग्जायटी जैसी कई समस्याएं हो सकती है। आइए जानते हैं कि नींद पूरी न होने के चलते कौन-कौन सी स्वास्थ्य संबंधी नुकसान हो सकते हैं।
रात में देर रात तक जागना नुकसानदायक साबित हो सकती है :
सम्बंधित ख़बरें
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
सिर्फ एक देसी दाल… और शरीर में प्रोटीन की कमी से लेकर पथरी तक पर असर आयुर्वेद भी मानता है इसे सेहत का खजाना
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
कमजोर हो सकती है इम्यूनिटी
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, देर रात तक जागने से इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। इस तरह के खराब रूटीन को फॉलो करने से आप बार-बार बीमार पड़ सकते हैं, जैसे सर्दी-जुकाम, फ्लू और अन्य संक्रमण।
नींद की कमी से शरीर में सूजन बढ़ सकती है, जो कई गंभीर बीमारियों जैसे हार्ट डिजीज, डायबिटीज और कैंसर का कारण बन सकती है। इसलिए समय रहते अपनी इस आदत को छोड़ दें।
हार्ट पर बुरा असर
देर रात तक जागने से हार्ट पर बुरा असर पड़ सकता है। जो लोग देर रात तक जागते हैं, उन्हें हार्ट अटैक का भी खतरा बढ़ जाता है।
मोटापे का शिकार
आपको बता दें, देर रात तक जागने वाले लोगों को अक्सर रात में भूख लगने लग जाती है। अपनी भूख को मिटाने के लिए वो तरह-तरह की चीजें खाते हैं। अगर, आप भी ऐसा करते हैं, तो अभी संभल जाएं। क्योंकि इससे आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है और आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं।
याददाश्त का कमजोर
देर रात तक जागने से मस्तिष्क पर भी असर पड़ता है, जिससे स्मरण शक्ति कमजोर हो सकती है और ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हो सकती है। इससे काम में प्रदर्शन पर भी असर पड़ सकता है।
डार्क सर्कल
देर रात में जागने वाले लोगों की आंखों के नीचे डार्क सर्कल हो जाते हैं। जिसकी वजह से चेहरा खराब लगने लगता हैं। इससे बचने के लिए आज से ही समय पर सोने की आदत डालें।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
पाचन से जुड़ी समस्या
देर रात तक जगने वाले लोगों में पाचन से जुड़ी समस्या भी होने लगती हैं। अगर, आप चाहते हैं कि आपके द्वारा खाया गया भोजन जल्दी पच जाए तो रात में समय पर सोने की आदत डालें।
