Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फुल बॉडी वर्कआउट होती है स्किपिंग एक्सरसाइज, फैट बर्न करने के साथ बॉडी को बनाती है बिल्कुल फिट

अगर आप जिम जाने के लिए समय नहीं निकाल पा रहे है तो तो आपको नियमित रूप से स्किपिंग यानि रस्सी कूदने की एक्सरसाइज करनी चाहिए। इस एक्सरसाइज को करने से शरीर का एक्सट्रा फैट बर्न होता है।Skipping

  • By दीपिका पाल
Updated On: May 13, 2025 | 07:58 AM

स्किपिंग करने के फायदे (सौ. सोशल मीडियाध

Follow Us
Close
Follow Us:

आजकल की जिंदगी हर किसी के लिए मशीन की तरह हो गई है जिसमें ऑफिस में लगातार काम करने के साथ ही खुद के लिए बिल्कुल भी समय नहीं निकाल पाते है। अनहेल्दी खानपान और एक्सरसाइज की कमी की वजह से मोटापा और सेहत को गंभीर बीमारियां घेर लेती है। आजकल हर कोई मोटापा की समस्या से ग्रसित है जिसका कारण लंबी सीटिंग का काम है। फैट बर्न करने के लिए हेल्दी डाइट लेना जितना जरूरी है उतना ही एक्सरसाइज करना भी। अगर आप जिम जाने के लिए समय नहीं निकाल पा रहे है तो तो आपको नियमित रूप से स्किपिंग यानि रस्सी कूदने की एक्सरसाइज करनी चाहिए। इस एक्सरसाइज को करने से शरीर का एक्सट्रा फैट बर्न होता है।

फैट बर्निंग एक्सरसाइज होती है स्किपिंग

यह स्किपिंग एक सरल एक्सरसाइज में से एक होता है। जो आपके पेट के आस पास के अतिरिक्त इंच कम करने में मदद करती है। इसका अभ्यास करने से कैलोरी बर्न करके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद मिलती है। नियमित इस एक्सरसाइज को करने से शरीर आपका बिल्कुल फिट रहता है।

कैसे की जाती है यह एक्सरसाइज

यहां पर आप इस एक्सरसाइज को नियमित रूप से कर सकते है जो आपके फैट को बर्न करने के साथ बॉडी को फिट रखती है चलिए जानते है इसे करने का तरीका…

1- शुरूआत में 5 से 10 मिनट बॉडी को वार्म अप करें। इसमें जॉगिंग, जंपिंग जैक या आर्म सर्कल जैसे हल्के कार्डियो शामिल हो सकते हैं।
2-रस्सी को ढीला पकड़कर अपनी कलाई का उपयोग करें और रस्सी को पार करने के लिए ऊपर कूदें।
3-1 से 2 मिनट स्किपिंग करने का लक्ष्य बनाएं और फिर उसके बाद कुछ देर तक आराम करें। 2 मिनट के बाद दोबारा से स्किपिंग करें।
4-सिंगल लेग हॉप्स, हाई नीज़ या क्रिस.क्रॉस जंप जैसी अलग अलग स्किपिंग स्टाइल आज़माएँ। इससे शरीर एक्टिव रहता है और वेटलॉस में मदद मिलती है।

जानिए स्किपिंग करने के फायदे

अगर आप नियमित रूप से स्किपिंग का तरीका अपनाते है तो आपको कई तरह के फायदे होते है…

1-अगर आप नियमित रूप से स्किपिंग एक्सरसाइज करते हैं तो फायदा मिलता है। स्किपिंग मसल्स आपके शरीर के हर हिस्से से फैट बर्न करती है। स्किपिंग करते समय कोर की मांसपेशियों का नियमित जुड़ाव पेट के मसल्स को मजबूत करता है। इससे अधिक कैलोरी बर्न होने लगती है। यह पैर और शोल्डर के मसल्स की मज़बूती बढ़ाने का काम करता है।

2- दिल की सेहत के लिए नियमित स्किपिंग करना चाहिए। रिसर्च में बताया गया है कि, पेट की चर्बी कम करने के लिए स्किपिंग बेहतरीन विकल्प है। इससे शरीर को एनर्जी प्रदान करने के लिए फैट को बर्न करने में बेहतर तरीके से मदद मिलती है।

3-स्किपिंग करने से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। कहते हैं कि, स्किपिंग करने से शरीर में मौजूद एनर्जी बूस्ट होती है और मेटाबोलिज्म बढ़ता है। इससे शरीर में जमा कैलोरी को बर्न किया जा सकता है। साथ ही वेटलॉस में मदद मिलती है और कैलोरी स्टोरेज को रोका जा सकता है। पेट की चर्बी कम करने के लिए बेस्ट एक्सरसाइज है।

4-स्किपिंग करने से शरीर में मौजूद ऊर्जा की मदद से पेट पर जमा फैट्स बर्न होते हैं और ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ जाता है। ये बैलीफैट सहित कुल शरीर की चर्बी को कम करने के लिए आवश्यक है।

Skipping exercise is a full body workout

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 13, 2025 | 07:58 AM

Topics:  

  • Fitness Tips
  • Health News
  • Lifestyle News

सम्बंधित ख़बरें

1

न्यू ईयर पार्टी में ज्यादा शराब पी ली? घर पर अपनाएं हैंगओवर उतारने के ये आसान घरेलू नुस्खे

2

ओरल हेल्थ का आयुर्वेदिक राज है दातून, जानिए इसके चौंकाने वाले फायदों के बारे में

3

2026 दे नई उड़ान, नई पहचान, हर दिन बने जीत का आग़ाज़… इन संदेशों से अपनों को कहें Happy New Year

4

सिर्फ 15 दिन सुबह खाली पेट खाएं आंवला, फिर देखें शरीर में जादुई बदलाव! पर रखें ये सावधानी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.