-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Several Scientific Reasons For Experiencing Darkness In Front Of The Eyes
क्या आप भी आंखों के सामने महसूस करते है कभी-कभी अंधेरा, इसके कारण जानकर चौंक जाएंगे आप
- Written By: दीपिका पाल
Eye Blackout Scientific Reasons: आंखों के सामने अचानक अंधेरा छा जाने के वैज्ञानिक कारण जानें। इसके लक्षण, संभावित स्वास्थ्य जोखिम और रोकथाम के उपायों को सरल भाषा में समझाया गया है।

आंखों के सामने महसूस करते है कभी-कभी अंधेरा (सौ.सोशल मीडिया)
Eye Health Problem: शरीर में कभी-कभी ऐसे बदलाव नजर आते है जो किसी बड़ी और गंभीर समस्या की ओर इशारा करते है। आप कभी -कभी चलते-फिरते या अचानक उठते समय महसूस करते हैं कि हमारे सामने सब कुछ धुंधला या फिर अंधेरा छाने लग रहा है। यह किन कारणों से होता है और क्यों इसके पीछे कई वैज्ञानिक कारक हो सकते है। चलिए जानते है इसके बारे में।
ऑर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन’ होता है कारण
आंखों के सामने अचानक अंधेरा छा जाने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसके आम कारणों में से एक ‘ऑर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन’ की समस्या होती है। जब हम लंबे समय तक बैठे रहते हैं या लेटे रहते हैं और अचानक खड़े होते हैं, तो शरीर में रक्त का दबाव तुरंत सामान्य स्तर पर नहीं पहुंच पाता। ऐसे में खून जब मस्तिष्क तक कम पहुंचता है, तो आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है, सिर घूमता है और कभी-कभी चक्कर आने लगते हैं। यह स्थिति ऑर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन की हो सकती है।इसमें अगर ऑर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन की समस्या ज्यादा देर तक रहता है, तो अस्थायी बेहोशी भी हो सकती है।
यह स्थिति अक्सर स्वस्थ लोगों में भी देखने को मिलती है, खासकर गर्मियों में लंबी दौड़ के बाद या अगर आप लंबे समय तक पानी नहीं पीते। इसे रोकने का आसान तरीका है कि खड़े होने से पहले धीरे-धीरे शरीर को तानें और गहरी सांस लें।
सम्बंधित ख़बरें
बाजार जैसी चटपटी समोसा चाट अब घर पर बनाएं, इस आसान रेसिपी से मिलेगा बिल्कुल ठेले वाला स्वाद
कमजोर इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत! तुलसी, नीम समेत ये 5 पत्तियां सेहत के लिए नहीं हैं किसी वरदान से कम
चेहरे पर चाहिए कुदरती निखार? अपनाएं दादी-नानी के बताए ये 5 देसी नुस्खे, त्वचा दिखेगी चमकदार और फ्रेश
इंदौर के बेटे गौरव ने अंगदान से कई जिंदगियों को दी नई उम्मीद, ब्रेन डेथ के बाद परिवार ने लिया बड़ा फैसला
माइग्रेन भी हो सकता है एक कारण
आंखों के सामने अंधेरा छाने के कारणों में एक कारण माइग्रेन की समस्या से भी हो सकता है। इसमें केवल माइग्रेन का संबंध केवल सिरदर्द तक नहीं होता है बल्कि कई लोग माइग्रेन शुरू होने से पहले आंखों के सामने चमकती हुई लकीरें, फ्लैश या अस्थायी अंधेरा महसूस करते हैं। यह आमतौर पर कुछ मिनटों तक रहता है और फिर धीरे-धीरे सामान्य दृष्टि लौट आती है। कुछ मामलों में यह संकेत किसी गंभीर समस्या का भी हो सकता है। ट्रांजिएंट इस्कीमिक अटैक (मिनी-स्ट्रोक) मस्तिष्क तक रक्त प्रवाह अस्थायी रूप से रोक देता है। इसके दौरान शरीर के किसी भी हिस्से में कमजोरी, सुन्नपन या बोलने में कठिनाई भी महसूस हो सकती है। समय पर इलाज न मिलने पर दिक्कत बड़ी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- किडनी की पथरी और डायबिटीज की दुश्मन है यह दाल, दाल है या महाऔषधि! पढ़िए इसके गुण
आंखों का रेटिना हो सकता है वजह
आंखों के सामने अंधेरा छाने की वजह गंभीर स्थिति रेटिनल डिटैचमेंट है। इसमें आंख की रेटिना अपनी जगह से हिलने लगती है। अचानक आंखों के सामने फ्लोटर्स, चमकदार रोशनी या किसी एक साइड पर पर्दा गिरने जैसा अनुभव हो सकता है। आंखों के लिए यह एक इमरजेंसी स्थिति है, क्योंकि अगर समय पर इलाज न किया जाए तो दृष्टि स्थायी रूप से प्रभावित हो सकती है। रोशनी जाने का डर भी सता सकता है।
आईएएनएस के अनुसार
Several scientific reasons for experiencing darkness in front of the eyes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PMपाताललोक का आभास कराएगी मुंबई की यह टनल! देश की सबसे गहरी रोड टनल हो रही तैयार, जानें इसकी 4 बड़ी विशेषताएं
Jul 27, 2026 | 09:01 PMलोकसभा में पेश हुए रैगिंग के आंकड़े; UP में सबसे अधिक 135 शिकायतें, पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर
Jul 27, 2026 | 08:55 PMप्रदर्शनकारी छात्रों के लिए CJP जुटाएगी ऑनलाइन फंड, कपिल सिब्बल ने दिए ₹1 करोड़; कानूनी लड़ाई में मिलेगा सहारा
Jul 27, 2026 | 08:54 PMगुरु पूर्णिमा पर दादाजी धाम पहुंचे सीएम मोहन यादव; समाधि के दर्शन कर अखंड धूनी में दी आहुति
Jul 27, 2026 | 08:51 PMICAI Campus Placement 2026: 78 कंपनियों में 5,339 नौकरियां, 29 शहरों में होगा उम्मीदवारों का कैंपस इंटरव्यू
Jul 27, 2026 | 08:49 PMपेपर लीक पर मिले उम्रकैद की सजा, वंदे मातरम पर न हो विवाद… शिवसेना UBT नेता आनंद दुबे का बड़ा बयान
Jul 27, 2026 | 08:49 PMवीडियो गैलरी

PoK पर राजनाथ सिंह की दो-टूक, पाकिस्तान में मची खलबली! Video
Jul 27, 2026 | 07:59 PM
नवभारत लाइव के सवाल का बड़ा असर; सवाल उठते ही भोपाल पुलिस के आरक्षक ने अपनी ही बाइक का काटा चालान- देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 05:52 PM
50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM














