सर्दियों में बढ़ जाती है साइनसाइटिस की समस्या, रोजाना करें गोमुखासन से जलनेति जैसे आसन, मिलेगी राहत
Yoga For Sinusitis Relief : इस साइनस की समस्या से निपटने के लिए दवाईयों से तो आराम पाया जा सकता है लेकिन योग और प्राणायम के जरिए भी आप साइनसाइटिस या साइनस की समस्या के लिए कारगर होते है।
- Written By: दीपिका पाल
योग से मिलेगी साइनसाइटिस में राहत (सौ. सोशल मीडिया)
Sinusitis Health Problem: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सर्दी -जुकाम जैसी समस्याएं बढ़ जाती है इसमें ही गंभीर समस्या में से एक है साइनसाइटिस की समस्या। यह सर्दियों में अक्सर पीड़ितों को परेशान करती है। इस समस्या से निपटने के लिए दवाईयों से तो आराम पाया जा सकता है लेकिन योग और प्राणायम के जरिए भी आप साइनसाइटिस या साइनस की समस्या के लिए कारगर होते है।
सूजन और संक्रमण का तेज असर
सर्दियों में जब साइनसाइटिस की समस्या बढ़ जाती है तो इसकी समस्या काफी गंभीर स्थिति में होती है। इस समस्या में नाक के आसपास की हड्डियों में मौजूद खाली जगहों (साइनस) में सूजन या संक्रमण होने से चेहरा भारी लगता है, सिर दर्द करता है, नाक बंद रहती है और बलगम जमा हो जाता है। यह वायरस, बैक्टीरिया या एलर्जी की वजह से होता है। इस समस्या से आराम पाने के लिए योग, आसन और प्राणायाम का सहारा लेना जरूरी होता है। ये अभ्यास साइनस को खोलते हैं, बलगम निकालते हैं और सूजन कम करने में सहायक होते हैं।
यहां पर मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा द्वारा साइनसाइटिस की समस्या से निजात पाने के आसन के बारे में बताया गया है। ये अभ्यास साइनस को खोलते हैं, बलगम निकालते हैं और सूजन कम करने में सहायक होते हैं। संस्थान के सुझाए मुख्य अभ्यास में जलनेति क्रिया, भ्रामरी प्राणायाम, गोमुखासन के साथ ही अन्य प्राणायाम और योगासन शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हड्डियों से आती है आवाज या झड़ रहे हैं बाल? शरीर के इन 5 संकेतों को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी!
KGMU TB Study: उम्र के साथ पुरुषों में बढ़ा TB का खतरा, महिलाओं में आ रही कमी; जानें क्या है असली वजह
सावधान! क्या आप भी गलत समय पर पीते हैं लस्सी? फायदे की जगह शरीर को झेलने पड़ सकते हैं ये गंभीर नुकसान
क्या आप भी ईयरफोन का करते हैं घंटों इस्तेमाल? कानों की सेहत से जुड़ी ये बड़ी चेतावनी भूलकर भी न करें इग्नोर!
इन प्राणायाम को करने से मिलेगी राहत
अगर आप साइनसाइटिस की समस्या से राहत पाना चाहते है तो आपको कुछ प्राणायाम के बारे में बता रहे है जो कारगर हो सकते है।
- नाड़ी शोधन प्राणायाम में बारी-बारी से दोनों नथुनों से सांस लेना-छोड़ना भी कारगर है। इससे नाक की दोनों नलियां साफ और संतुलित होती हैं।
- सूत्रनेति भी साइनसाइटिस में राहत देता है। रबर की पतली नली (कैथेटर) को नाक से गले तक ले जाकर साइनस की गहरी सफाई की जाती है।
- सूर्यभेदन प्राणायाम भी साइनसाइटिस की समस्या को दूर करने में सहायक है। इसमें सिर्फ दाहिने नथुने से सांस लेना और बाएं से छोड़ना रहता है। सर्दी-जुकाम और साइनस में बहुत फायदा देता है।
- भ्रामरी प्राणायाम भी आप इस समस्या के लिए कर सकते है। आंख-कान बंद करके भौंरे की तरह गुनगुनाएं। इससे साइनस में कंपन पैदा होता है और जमा बलगम ढीला पड़ता है।
- इस समस्या के लिए कपालभाति प्राणायाम को कर सकते है। तेज-तेज सांस छोड़ने का ये अभ्यास साइनस को खोलता है और ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाता है।
साइनस की गंदगी साफ करेगा जलनेति
आप प्राणायाम के अलावा जलनेति का सहारा ले सकते है। इसे करने के लिए गुनगुने नमक के पानी को एक नथुने से डालकर दूसरे से निकालें। इससे साइनस की गंदगी और बलगम साफ होता है। इसे हफ्ते में 2-3 बार करना चाहिए। दूसरा है भ्रामरी प्राणायाम। आंख-कान बंद करके भौंरे की तरह गुनगुनाएं। इससे साइनस में कंपन पैदा होता है और जमा बलगम ढीला पड़ता है। कपालभाति भी कारगर है। तेज-तेज सांस छोड़ने का ये अभ्यास साइनस को खोलता है और ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाता है।
इन आसन को करने से मिलता है फायदा
यहां पर साइनसाइटिस की समस्या में राहत के लिए योग में कुछ आसन के बारे में भी बताया गया है जो कारगर हो सकते है।आसन पर नजर डालें तो इसमें पश्चिमोत्तानासन, गोमुखासन, उत्तान मंडूकासन और शवासन शामिल हैं। ये आसन गर्दन, कंधे और चेहरे की मांसपेशियों को आराम देते हैं और साइनस पर दबाव कम करते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या आप भी आंखों के सामने महसूस करते है कभी-कभी अंधेरा, इसके कारण जानकर चौंक जाएंगे आप
एक्सपर्ट बताते है कि, अगर रोजाना कुछ मिनटों के लिए इन योगासन और प्राणायाम को नियमित करते है तो, नाक खुलने लगती है, सिरदर्द कम होता है और चेहरा हल्का महसूस होता है। किसी योग प्रशिक्षक की देखरेख में ही इन क्रियाओं खासकर जलनेति और सूत्रनेति का अभ्यास करना चाहिए।
आईएएनएस के अनुसार
