Health News: गट हेल्थ के साथ इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करता हैं ये फल, जानिए गर्मियों में किस तरह से करें सेवन
गर्मी में आप एक और फल की खासियत शायद ही जानते होंगे यह कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है और सेहत को कई तरह के फायदे दे जाता है। गर्मी में खाए जाने वाले फल आड़ू की जिसे गट हेल्थ से लेकर इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।
- Written By: दीपिका पाल
गर्मियों में आड़ू खाने के फायदे जानिए (सौ. सोशल मीडिया)
Health News: गर्मी के मौसम में लगातार तापमान में उतार- चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है। इस तापमान की वजह से सेहत पर बेहद बुरा असर पड़ता है जिसकी वजह से लू और गंभीर बीमारियां पनपती है। गर्मी के मौसम में वैसे तो तरबूज, खरबूज जैसे तापमान को ठंडक देने के लिए रसभरे फलों की भरमार होती है। गर्मी में आप एक और फल की खासियत शायद ही जानते होंगे यह कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है और सेहत को कई तरह के फायदे दे जाता है।
हम बात कर रहे हैं गर्मी में खाए जाने वाले फल आड़ू की जिसे गट हेल्थ से लेकर इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए बेहतर बताया गया है।
इन पोषक तत्वों का राजा होता है आड़ू
गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा आड़ू फल खाया जाता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते है।
सम्बंधित ख़बरें
Holiday Activity: छुट्टियों में बोर हो रहें बच्चे, तो उनके साथ करें ये मजेदार एक्टिविटी; दूर होगी बोरियत
Hiccups Home Remedies: क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी…या फिर इसके पीछे है कोई और वजह?
Healthy Breakfast: सुबह के नाश्ते में खाएं ये 5 हेल्दी डिशेज, जो टेस्टी होने के साथ पूरे दिन रखेगा एनर्जेटिक
Hair Care Tips: बढ़ती गर्मी में ऐसे रखें अपने बालों का ख्याल, हमेशा दिखेंगे चमचमाते, काले और घने
जानिए आड़ू के सेवन से मिलने वाले फायदे
अगर आप गर्मी के मौसम में आड़ू का सेवन करते है तो आपकी सेहत को इस तरह के खास फायदे मिलते है जो इस प्रकार है…
1- गर्मी के मौसम में गट हेल्थ को सुधारने के लिए आड़ू को आप नियमित डाइट में शामिल कर सकते है। आड़ू का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है तो वहीं पर डिहाइड्रेशन के खतरे से बचाने के लिए यह खास फलों में से एक है। गर्मी में सबसे ज्यादा लू की समस्या के लिए आड़ू फल का सेवन करना चाहिए।
2- गर्मी के मौसम में आप अगर आड़ू का सेवन करते हैं तो हार्ट हेल्थ आपकी बेहतर होती है। अगर आप सही मात्रा में और सही तरीके से आड़ू का सेवन करते है दिल का दौरा जैसी दिल की बीमारियों से आपका बचाव होता है।
3- मोटापे की समस्या से ग्रसित लोगों के लिए आड़ू का सेवन अच्छा होता है। यह वजन को घटाने में मददगार होती है तो वहीं पर इसके पोषक तत्व हमारे वेट को ज्यादा बढ़ने नहीं देते है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
4- इम्यूनिटी पावर को बूस्ट करने के लिए आपको आड़ू का सेवन करना चाहिए। आड़ू में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकते हैं।
5- अगर आप जोड़ों के दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं तो आप आड़ू का सेवन कर सकते है। यह जोड़ो के दर्द को दूर करके आपकी मांसपेशियों को मजबूत करते है।
