-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- How Different Is A2 Ghee From Normal Ghee
सामान्य घी से कितना अलग होता है A2 घी, जानिए इसके खास फायदे
- Written By: दीपिका पाल
Benefits of A2 Ghee: सामान्य घी के अलावा क्या आपने कभी A2 घी के बारे में सुना है। मार्केट में इस नाम वाला घी काफी हेल्दी माना गया है जिसकी कीमत सामान्य घी से काफी ज्यादा है।

A2 घी खाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Benefits of A2 Ghee: सेहत के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डाइट का सेवन करना जरूरी होता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम जैसे तत्व हमारे शरीर की जरूरत है। खाने के साथ घी का सेवन तो लोग करते ही है यह सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। सामान्य घी के अलावा क्या आपने कभी A2 घी के बारे में सुना है। मार्केट में इस नाम वाला घी काफी हेल्दी माना गया है जिसकी कीमत सामान्य घी से काफी ज्यादा है। चलिए अच्छी तरह से समझते है इस A2 घी के बारे में।
जानिए कैसा होता है A2 घी
यहां पर बताते चलें, A2 घी की बात करें तो, इस घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड, कंजुगेटेड लिनोलिक एसिड (सीएलए), विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई और विटामिन के जैसे जरूरी पोषक तत्व सामान्य घी की अपेक्षा ज्यादा होते है। पोषक तत्वों के अलावा इस घी की कीमत जानकार आप चौंक जाएंगे। सामान्य देसी घी की अमूमन कीमत 1000 रुपये किलो होती है लेकिन ‘ए2’ घी 3000 रुपये किलो तक में मिल रहा है। सामान्य घी जहां पर भैंस के दूध से तैयार होता है वहीं पर ए2 घी देसी गायों के दूध से बनता है। इसमें गाय की खास नस्ल वाला दूध इकट्ठा किया जाता है जिससे दूध, दही, घी बनाकर तैयार किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Oral Health : दांत दर्द से तड़प रहे हैं? रसोई में छिपी हैं ये 5 चीजें… जो मिनटों में पहुंचा सकती हैं राहत
Giloy Water Benefits : रोज सुबह 1 गिलास गिलोय का पानी… शरीर में होने लगते हैं ये 5 चौंकाने वाले बदलाव
Chandipura Virus: क्या है चांदीपुरा वायरस? क्यों बढ़ी फिर चिंता और माता-पिता इन बातों का रखें ख्याल
Women’s Hormone: महिलाओं में किन हार्मोन की वजह से बढ़ता है वजन? जानें इसके कारण, संकेत और बचाव के उपाय
इस खास तरह के घी में प्राकृतिक तौर पर A2 बीटा-कैसीन प्रोटीन पाया जाता है। ये प्रोटीन नॉर्मल दूध में पाए जाने वाले प्रोटीन से अलग होता है और इसे पचाना आसान होता है। शरीर की सूजन को कम करने के लिए यह घी एक प्रोटीन के तौर पर काम करता है।
सूपरफूड माना गया A2 घी
यहां पर A2 घी को कई मायनों में सुपरफूड माना गया है। इस घी को लेकर कंपनी दावा करती है कि इसका सेवन करने से कई फायदे मिलते है। ए2 घी पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है और त्वचा में निखार आता है। ए2 घी को हार्ट के लिए भी फायदेमंद बताया जाता है। इसे सुपरफूड की तरह माना गया है।
ये भी पढ़ें– चौंक जाएंगे आप, कबूतरों को दाना डालने की आदत देती है इन बीमारियों को जन्म, जानिए कैसे
A1 घी और A2 घी में बताया अंतर
यहां A1 घी और A2 घी के बीच के अंतर के बारे में बताया गया है। इसे लेकर कंपनियों ने दावा किया है कि ए1 और ए2 घी या दूसरे डेयरी प्रोडक्ट्स में बीटा-कैसीन प्रोटीन का अंतर होता है। यह खास तरह का प्रोटीन दूध में पाया जाने वाला अहम प्रोटीन है जो गाय की नस्ल पर निर्भर करता है। गाय के दूध में कुल प्रोटीन का 95 फ़ीसदा हिस्सा कैसीन और व्हे प्रोटीन से बनता है। इस बीटा-कैसीन की बात करें तो, अमीनो एसिड का बैलेंस बहुत अच्छा माना जाता है। बीटा-कैसीन के 2 टाइप होते हैं जिसमें A1 बीटा कैसिन और A2 बीटा कैसिन होता है। ए1 यूरोपीय नस्ल की गायों के दूध में ज्यादा होता है वहीं ए2 भारतीय देसी गायों के दूध में ज्यादा होता है।
How different is a2 ghee from normal ghee
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंपत राय पर FIR की मांग तेज, पुलिस के जवाब से बार एसोसिएशन नाराज; कोर्ट जाने की तैयारी में वकील
Jul 13, 2026 | 09:55 PMऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से सट्टा खेलता था नाना पटवारी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई में हुआ बड़ा खुलासा
Jul 13, 2026 | 09:48 PMपायधुनी रेप केस: आरोपी सुरक्षा गार्ड 18 जुलाई तक पुलिस हिरासत में, पीड़ित पिता बोले- आरोपी को मिले फांसी
Jul 13, 2026 | 09:47 PMट्रंप ने होर्मुज पर लगाया 20% टोल टैक्स, ईरान से आजाद रखने का किया वादा, कहा- अब तेहरान को करेंगे ब्लॉक
Jul 13, 2026 | 09:45 PMबाबूलाल मरांडी ने शराब घोटाले की जांच में देरी का लगाया आरोप, CBI जांच की मांग लेकर पहुंचे हाई कोर्ट
Jul 13, 2026 | 09:43 PMउज्जैन: सड़कों पर उतरे महापौर, माइक थामकर दुकानदारों को दी आखिरी चेतावनी; सामान जब्त हुआ तो नहीं मिलेगा वापस
Jul 13, 2026 | 09:36 PMONGC GET Recruitment 2026: ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी, 17 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 13, 2026 | 09:33 PMवीडियो गैलरी

भारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 05:37 PM
ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM














