आम के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना जान लीजिए हेल्थ को हो सकते हैं कैसे खतरनाक नुकसान
बच्चे हों या बड़े, सभी को आम खाना बहुत पसंद होता है।लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आम को कुछ खास चीजों के साथ खाया जाए, तो ये फायदे की जगह नुकसान भी कर सकता है। आइए जानते हैं कि किन चीजों के साथ आम नहीं खाना चाहिए?
- Written By: सीमा कुमारी
इन चीजों के साथ भूलकर भी न खाए आम(सौ.सोशल मीडिया)
यूं ही आम को फलों का राजा नहीं कहा जाता है, बल्कि इसका स्वाद जितना मजेदार और लाजवाब होता है, उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। बच्चे हों या बड़े, सभी को आम खाना बहुत पसंद होता है।लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आम को कुछ खास चीजों के साथ खाया जाए, तो ये फायदे की जगह नुकसान भी कर सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन चीजों के साथ आम नहीं खाना चाहिए?
इन चीजों के साथ भूलकर भी न खाए आम
दही के साथ
आयुर्वेद के अनुसार, दही के साथ आम का सेवन नहीं करना चाहिए। कई लोग आम के साथ दही मिलाकर खाते हैं जैसे मैंगो लस्सी या शेक, लेकिन ये कॉम्बिनेशन हर किसी के लिए सही नहीं होता। इससे पाचन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए एक्सपर्ट्स दही के साथ आम का सेवन न करने की सलाह देते हैं।
करेले के साथ
एक्सपर्ट्स बताते है कि, आम का सेवन दही के अलावा करेले के साथ भी नहीं करना चाहिए। आपको बता दें, आम की तासीर गर्म होती है और करेले की ठंडी। दोनों को साथ खाने से मतली, उल्टी और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Health Tips: मॉनसून में बार-बार पड़ते हैं बीमार? कहीं आपकी थाली में तो नहीं है इन 5 चीजों की कमी
Healthy Indian Snacks: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये 7 भारतीय स्नैक्स, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
Drumstick Curry Recipe: सरसों के पेस्ट से बनाएं स्वादिष्ट सहजन की करी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
Paneer vs Eggs: 100 ग्राम पनीर या 2 उबले अंडे, जानें किसमें मिलता है ज्यादा प्रोटीन
यह भी पढ़ें-आंखों की रोशनी बढ़ाने की खासियत रखते हैं ये 5 योगासन, जानिए कौन से हैं वो आसन और कैसे करें
कोल्ड ड्रिंक के साथ
आपको बता दें, आम खाने के तुरंत बाद कोल्ड ड्रिंक या सोडा पीना भी सही नहीं हैं। दोनों में शुगर की मात्रा ज्यादा होती हैं। जिससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता हैं।
मसालेदार खाना के साथ
अगर आपने लंच में कुछ तीखा और मसालेदार खाया है, तो उसके तुरंत बाद आम न खाएं। इससे पेट में जलन और एसिडिटी हो सकती है। इसलिए मसालेदार खाना के साथ भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए।
पानी के साथ
कई लोग फल यानी आम खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं, लेकिन, ये आदत डाइजेशन को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे डायरिया जैसी दिक्कत भी हो सकती है। इसलिए आम खाने के कम से कम 30 मिनट बाद ही पानी पीना सेहत के लिए सही हो सकता है।
