-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Know The Signs Of Kidney Failure
बिल्कुल भी इग्नोर ना करें ये संकेत, हो सकती है किडनी खराब होने की बीमारी
- Written By: दीपिका पाल
Kidney Health Tips in Hindi: आपकी किडनी कब खराब हो रही है इसके बारे में आपको जानकारी नहीं होती है और अक्सर हम छोटे-छोटे संकेतों को भी नजरअंदाज कर देते है। जानें किडनी खराब होने के लक्षणों के बारे में।

किडनी की सेहत का रखें ख्याल (सौ. सोशल मीडिया)
Kidney Health Problem: हमारे शरीर के सभी अंग बेहद जरूरी है। इसमें किडनी भी अभिन्न अंग में से एक है जिसका ख्याल रखना आवश्यक है। भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाते है और भी कई किडनी खराब होने की समस्या से परेशान हो जाते है। किडनी, कई मामलों में सही तरह से जब काम नहीं करने लगती है तो, गंभीर डिजीज का कारण बनती है। आपकी किडनी कब खराब हो रही है इसके बारे में आपको जानकारी नहीं होती है और अक्सर हम छोटे-छोटे संकेतों को भी नजरअंदाज कर देते है।
आज हम आपको किडनी खराब होने के लक्षणों के बारे में जानकारी दे रहे है जिन्हें पहचानकर आप गंभीर बीमारी से बच सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
योग करें, निरोग रहें… अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इन मुख्यमंत्रियों ने दी देशवासियों को बधाई
नर्मदापुरम में शुरू होने का इंतजार कर रहे मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक, डॉक्टर और स्टाफ की कमी बनी बाधा
India Gut Health Data: नींद-तनाव से बेहाल दक्षिण भारतीयों का पेट है हेल्दी, नार्थ इंडियन हैं अधिक परेशान
Gum Problems: क्या आपके मसूड़ों से भी आता है खून? भूलकर भी न करें नजरअंदाज, एक्सपर्ट ने बताए इसके बड़े कारण
जानिए किडनी खराब होने के लक्षण
आपको किडनी खराब होने के लक्षणों के बारे में जानकारी दे रहे है यह सेहत को नुकसान पहुंचाने के काम करते है।
1- लगातार थकान और कमजोरी
अगर आपको लगातार थकान और कमजोरी की शिकायत रहती है तो इसका संबंध किडनी खराब होने के संकेत देता है। किडनी खराब होने पर शरीर में खून की सफाई सही ढंग से नहीं हो पाती।इससे शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं और आपको हर समय थकान व कमजोरी महसूस होती है।
2- पेशाब के रंग में बदलाव
किडनी आपकी कैसी है इसका अंदाजा आप पेशाब के रंग से लगा सकते है। अगर पेशाब में झाग आएं, खून आएं, बहुत बार पेशाब आना या बिल्कुल कम आना. अगर आपको इनमें से कोई लक्षण दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से चेकअप करवाना चाहिए।
3- पैरों, टखनों और आंखों के पास सूजन
किडनी की समस्या से जूझ रहे है तो आपके शरीर के पैरों, टखनों और आंखों में दर्द की शिकायत रहती है। यह दरअसल किडनी शरीर से अतिरिक्त नमक और पानी बाहर नहीं निकाल पाती, तो शरीर में फ्लूइड जमा होने लगता है इसलिए किडनी, खराब होने के कारण होते है।
4-भूख कम लगना
अगर आप किडनी की बीमारी से जूझ रहे है तो आपको भूख कम लगती है। दरअसल किडनी सही तरह से काम नहीं कर पाती है औऱ सारे अवशिष्ट पदार्थ बाहर नहीं निकल पाते है। लंबे समय तक भूख न लगना किडनी के कमजोर होने का संकेत है।
5-त्वचा पर खुजली और रैशेज
अगर आपकी त्वचा पर खुजली और रैशेज की समस्या नजर आती है तो यह किडनी खराब होने के मुख्य लक्षणों में से एक है। जब किडनी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर नहीं निकाल पाती, तो इसका असर त्वचा पर भी नज़र आता है।स्किन ड्राई होने लगती है, खुजली और रैशेज होने लगते हैं. लगातार ऐसी समस्या बनी रहे तो इसे सामान्य एलर्जी समझने की गलती न करें।
ये भी पढ़ें- चाय पीने का सही समय क्या है, कब और कौन सी चाय हेल्थ को फायदे पहुंचाती है, जानिए नुकसान भी
6- नींद की समस्या
किडनी आपकी डैमेज हो जाती है तो आपको खून में कई तरह की समस्याएं दिख सकती है। खून में मौजूद टॉक्सिन्स दिमाग को प्रभावित करते हैं। इससे नींद न आने की समस्या बढ़ सकती है और ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होती है,लंबे समय तक यह स्थिति बनी रहे तो इसे हल्के में न लें।
Know the signs of kidney failure
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PMNagpur Crime Branch Action: अमरावती रोड पर पकड़ा गया संदिग्ध ट्रक; बोरियों में छिपा 35.5 किलो गांजा बरामद
Jun 21, 2026 | 02:38 PMकानपुर के ईएसआई अस्पताल में बवाल, तीन स्टाफ नर्सों पर सीएमएस से जूतों से मारपीट का आरोप; मुकदमा दर्ज
Jun 21, 2026 | 02:37 PMतेलंगाना में टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जली यात्रियों से भरी इलेक्ट्रिक बस; मची चीख-पुकार
Jun 21, 2026 | 02:30 PMYoga Economy: योग इकोनॉमी का कारोबार 12 लाख करोड़ के पार, दुनिया भर में योग का बिजनेस बढ़ा
Jun 21, 2026 | 02:29 PMईस्टर्न फ्रीवे विस्तार परियोजना में बड़ा बदलाव, MMRDA ने 949 पेड़ों को बचाने का लिया फैसला
Jun 21, 2026 | 02:28 PMभंडारा के साकोली थानेदार के खिलाफ विधायक विनोद अग्रवाल की शिकायत, एसपी से की जांच की मांग
Jun 21, 2026 | 02:28 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














