-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Must Eat These Vegetables In Winter Season
सर्दी के मौसम में ज़रूर खाएं यह साग, कोलेस्ट्रॉल ही नहीं डायबिटीज को भी करता है कंट्रोल
- Written By: सीमा कुमारी
सर्दियों के मौसम में मेथी का सेवन सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। मेथी के पत्ते पोषक तत्वों का खजाना हैं जो कोलेस्ट्रॉल समेत कई बीमारियों को दूर करने में कारगर है।

सर्दी के मौसम में ज़रूर खाएं यह साग
Health Tips : सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में ढेरों हरी पत्तेदार सब्जियां मिलने लगती है। जिनमें मेथी भी शामिल है। आपको बता दें, मेथी कई लोगों की पसंदीदा सब्जी होती है।
सर्दियों के मौसम में मेथी का सेवन सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। मेथी के पत्ते पोषक तत्वों का खजाना हैं जो कोलेस्ट्रॉल समेत कई बीमारियों को दूर करने में कारगर है। आइए जानते है मेथी के सेवन से होने वाले लाभ-
डायबिटीज मरीजों के लिए बड़ा फायदेमंद
सम्बंधित ख़बरें
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
सिर्फ एक देसी दाल… और शरीर में प्रोटीन की कमी से लेकर पथरी तक पर असर आयुर्वेद भी मानता है इसे सेहत का खजाना
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, मेथी की पत्तियां ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करती है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाकर खून में शुगर लेवल को कम करती है। इसलिए, डायबिटीज मरीजों के लिए यह एक बेहतरीन औषधि से कम नहीं है।
इसे भी पढ़ें- सिंघाड़े के छिलके भी हैं बड़े काम के, इसकी चाय पीने के फ़ायदे जानिए
त्वचा के लिए लाभदायक
आपको बता दें,स्किन के लिए भी मेथी का सेवन बड़ा फायदेमंद होता है। मेथी की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते है। मेथी की साग खाने से मुंहासे, दाग-धब्बे और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलती है। इसके अलावा, यह त्वचा को जवां और चमकदार बनाने में भी मदद करता है। इसलिए सर्दी के मौसम मेथी का सेवन करना ना भूले।
अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता है
मेथी न केवल खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करती है बल्कि गुड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ाने में भी मदद करती है। एचडीएल कोलेस्ट्रॉल शरीर से अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को हटाने में मदद करता है।
पाचन-तंत्र के लिए वरदान बड़ा कारगर
एक्सपर्ट्स का मानना है कि मेथी के पत्तों में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। यह कब्ज, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। इसके अलावा यह आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।
वजन घटाने में कारगर
बता दें, मेथी की पत्तियां वजन घटाने में भी मदद करती है। इनमें मौजूद फाइबर आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है जिससे आप कम खाते है। इसके अलावा यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है जिससे कैलोरी को तेजी से बर्न करने में मदद मिलती है।
Must eat these vegetables in winter season
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














