बंद नाक की समस्या से परेशान व्यक्ति (सौ. एआई)
Morning Congestion Causes: अक्सर कई लोगों की सुबह की शुरुआत ताजगी के बजाय बंद नाक, लगातार छींकों और सिर के भारीपन से होती है। अधिकांश लोग इसे सामान्य सर्दी या मौसम का बदलाव समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह मामूली दिखने वाली समस्या असल में पुराना नजला (Chronic Rhinitis) हो सकती है। यदि समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए तो यह स्थिति बिगड़कर साइनस या नाक की हड्डी बढ़ने जैसी गंभीर परेशानियों का रूप ले सकती है।
आयुर्वेद में पुराने नजले को मुख्य रूप से शरीर में कफ दोष के असंतुलन से जोड़कर देखा जाता है। जब शरीर में कफ की मात्रा जरूरत से ज्यादा बढ़ जाती है, तो यह श्वसन मार्ग और सिर के हिस्सों में जमा होने लगता है। रात के समय सोते हुए यह कफ जम जाता है जिसका अहसास सुबह उठते ही नाक बंद होने और भारीपन के रूप में होता है।
यह भी पढ़ें:- LPG vs Induction: किस पर बना खाना है ज्यादा हेल्दी? जानें सेहत के लिए कुकिंग का सबसे सुरक्षित तरीका
आयुर्वेद में पुराने नजले का बहुत ही सरल और प्रभावी समाधान छिपा है। छोटे-छोटे बदलाव आपकी सुबह को सुखद बना सकते हैं।
यदि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है या नाक से खून आने जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत किसी विशेषज्ञ की सलाह लें। प्राणायाम और योग को दिनचर्या में शामिल करना इस बीमारी को जड़ से खत्म करने में मददगार साबित हो सकता है।