- Hindi News »
- Health »
- Men Should Make These Changes In Their Diet And Lifestyle After The Age Of 30
30 की उम्र के बाद घटने लगता है पुरुषों में मसल मास, डाइट में शामिल करें ये चीजें, मिलेगी ताकत
Diet Tips Fo Men: पुरूषों में 30 साल की उम्र होने पर मेटाबॉलिज्म लेवल धीमा हो जाता है तो वहीं पर रोगों का खतरा बढ़ जाता है। डेली रूटीन या लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव किया जाए तो सेहत बेहतर होती है।
- Written By: दीपिका पाल

पुरूषों के लिए हेल्दी डाइट प्लान (सौ. सोशल मीडिया)
Healthy Tips for Men: हर स्वस्थ व्यक्ति को खानपान और व्यायाम के साथ अपनी सेहत को बेहतर रखना जरूरी होता है। भागदौड़ भरी जिंदगी में अनियमित जीवनशैली और अनुचित खानपान की वजह से शरीर पर बुरा असर पड़ता है। महिलाओं की सेहत के अलावा पुरुष की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। डायबिटीज, दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी उन्हें घेर लेती है। पुरूषों में 30 साल की उम्र होने पर मेटाबॉलिज्म लेवल धीमा हो जाता है तो वहीं पर रोगों का खतरा बढ़ जाता है। बढ़ती उम्र के साथ अगर डेली रूटीन या लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव किया जाए तो सेहत को बेहतर किया जा सकता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में।
30 की उम्र के बाद पुरूषों अपनाएं ये रूटीन
आपको बताते चलें कि, 30 की उम्र पार करने के बाद पुरूषों को अपने लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव करने चाहिए जो सेहत को दुरुस्त करते है।
सम्बंधित ख़बरें
जालना मनपा आयुक्त अंजलि शर्मा ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण; कहा- मरीजों को न हो कोई असुविधा
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!
1- पुरूष अपनी डाइट में प्रोटीन को शामिल करें इसके लिए आप अंडे, दालें, मूंगफली, चिकन और मछली जैसी चीजें का सेवन कर सकते है। मसल बिल्डिंग के लिए इस तरह की तरह की डाइट बेहतर होती है वहीं पर रिफाइंड कार्ब्स और जंक फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। मांसपेशियों की ताकत और मेटाबॉलिज्म लेवल को बनाएं रखने के लिए डाइट का ख्याल रखना चाहिए।
2- आप अपनी डाइट में हरी सब्जियों जैसे पालक, ब्रोकली और मौसमी फल को शामिल करें। इन चीजों के सेवन से उम्र बढ़ने का असर चेहरे पर नजर नहीं आता है। इन चीजों के सेवन से त्वचा जवान रहती है और रोगों का खतरा कम होता है।
3- उम्र बढ़ने के साथ पानी पीने की आदत पर भी ध्यान देना चाहिए। आप अगर दिनभर में कम से कम 8 गिलास पानी पीते है तो, आपको डिहाइड्रेशन का खतरा नहीं सताता है। पानी की शरीर में पूर्ति से त्वचा को नमी मिलती है और, पाचन सही रखेगा और शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालता है।
4- तैलीय खाने को डाइट में शामिल करने से बचना चाहिए। इसके जगह आप हेल्दी फैट्स का सेवन करें, इसकी पूर्ति के लिए ऑलिव ऑयल, बादाम, अखरोट और एवोकाडो जैसे हेल्दी फैट्स मस्तिष्क और हृदय के लिए अच्छे हैं। यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ा देते है।
5- आप अपनी डाइट का ख्याल रखते हुए मीठी चीजों को बिल्कुल भी खाने से बचें, इसके लिए आप डार्क चॉकलेट ले सकते है। मीठा खाने से शरीर में बदलाव नजर आते है। प्रोसेस्ड फूड उम्र बढ़ाने की प्रक्रिया को तेज करते हैं. इनसे वजन बढ़ता है, मेटाबॉलिज़्म धीमा होता है और त्वचा पर झुर्रियाँ जल्दी आ जाती हैं।
ये भी पढ़ें- सिर्फ बुजुर्ग नहीं, अब 40 की उम्र में आ रहा ब्रेन स्ट्रोक! डॉक्टरों ने दी चेतावनी, बताए 5 जरूरी उपाय
6- समय पर नाश्ता औऱ खाने को बराबर से लें। भोजन को स्किप न करें और रात में भारी खाना खाने से बचें।दिन में छोटे-छोटे और संतुलित भोजन लेने से मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है शऱीर में एनर्जी का लेवल बनाएं रखता है।
इन सभी हेल्दी टिप्स का अगर आप ख्याल रखते है तो यह आपकी सेहत के लिए बेहतर होता है। अगर आप आज से ही अपने खाने-पीने की आदतों में बदलाव लाते हैं तो 40 और 50 की उम्र में भी आप स्वस्थ, तंदुरुस्त और ऊर्जावान बने रह सकते हैं।
Men should make these changes in their diet and lifestyle after the age of 30
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर: MGM मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में पीजी डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या या आत्महत्या?
May 18, 2026 | 12:03 PMकेरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AMमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का बिगुल; निर्वाचन आयोग ने घोषित की 18 जून की तारीख
May 18, 2026 | 11:49 AMइजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
May 18, 2026 | 11:48 AMमहाराष्ट्र में पशु क्रूरता के सबसे ज्यादा मामले, एनसीआरबी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
May 18, 2026 | 11:45 AMअकोला मर्डर केस: घरेलू विवाद में खूनी खेल, रिश्तेदार ने युवक पर किया जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार
May 18, 2026 | 11:44 AM…तो देश में रहने का अधिकार नहीं, वंदे मातरम के विरोध पर मौलाना मदनी पर भड़कीं मंत्री अग्निमित्रा पॉल
May 18, 2026 | 11:42 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














