Lemon Water for Kidneys: किडनी स्टोन से बचाव में कितना कारगर है नींबू पानी? जानें फायदे और सावधानियां

Lemon Water: नींबू पानी शरीर के लिए फायदेमंद होता है। क्या नींबू पानी किडनी को हेल्दी रखने और किडनी स्टोन से बचाव में मदद करता है? जानें फायदे, सही तरीका और जरूरी सावधानियां।
Lemon water for kidneys benefits kidney stones prevention
नींबू पानीफोटो.सोशल मीडिया
Updated on

Lemon Water Benefits: स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों को सुबह उठकर गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पीने की रोजाना की आदत है। कुछ लोग इसे वजन घटाने तो कुछ शरीर को डिटॉक्स करने का तरीका मानते हैं, लेकिन क्या नींबू पानी किडनी के लिए भी फायदेमंद है? क्या रोज नींबू पानी पीने से किडनी स्वस्थ रहती है या किडनी स्टोन का खतरा कम हो सकता है?

विशेषज्ञों के अनुसार नींबू पानी को किडनी के लिए कोई जादुई इलाज नहीं माना जा सकता। हालांकि, नींबू में मौजूद साइट्रेट और पानी से मिलने वाली हाइड्रेशन किडनी स्टोन की रोकथाम में मदद कर सकती है।

क्या नींबू पानी किडनी के लिए अच्छा है?

सामान्य तौर पर नींबू पानी एक हेल्दी ड्रिंक हो सकता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर को हाइड्रेट करता है। पर्याप्त पानी पीने से पेशाब डायल्यूटेड रहता है और उन खनिजों की कॉन्सनट्रेशन कम होती है, जो कुछ लोगों में किडनी स्टोन बना सकता है।

इसके अलावा नींबू में साइट्रिक से मिलने वाला साइट्रेट पाया जाता है। यह पेशाब में कैल्शियम के साथ मिलकर क्रिस्टल को आपस में चिपकने से रोकने में मदद करता है। खासकर जब किडनी स्टोन का कारण कैल्शियम हो, तो इसके रोकथाम में साइट्रेट की अहम मानी जाती है।

किडनी स्टोन से बचाव में कैसे मदद करता है नींबू?

नींबू पानी किडनी स्टोन से बचाव में मदद करता है। जब पेशाब में साइट्रेट की मात्रा पर्याप्त होती है, तो यह कैल्शियम के साथ बाइंडिंग करके कैल्शियम ऑक्सलेट क्रिस्टल के बनने की संभावना को कम करता है। यही वजह है कि कुछ लोगों में साइट्रिक ड्रिंक किडनी स्टोन की रोकथाम में मददगार होते हैं।

नींबू पानी का असली फायदा पानी भी है

कई बार लोग नींबू को ही मुख्य कारण मान लेते हैं, जबकि किडनी की सेहत के लिए हाइड्रेशन सबसे जरूरी होता है। अगर किसी व्यक्ति को सादा पानी पीना पसंद नहीं है, तो नींबू मिलाने से पानी स्वादिष्ट लगता है और वह ज्यादा पानी पीता है। इस तरह नींबू पानी हाइड्रेशन को बेहतर कर सकता है।

रोज कितना नींबू पानी पी सकते हैं?

एक सामान्य तरीका है कि आधा नींबू एक गिलास पानी में निचोड़कर पिया जाए। आधे नींबू को पानी में मिलाकर दिन में एक-दो बार लिया जा सकता है, लेकिन सभी लोगों के लिए पानी की जरूरत एक जैसी नहीं होती।

ज्यादा नींबू पानी पीने से क्या नुकसान हो सकता है?

नींबू में पाए जाने वाले साइट्रिक के कारण या बहुत ज्यादा या बार-बार एसिडिक ड्रिंक लेने से दांतों के इनामेल को नुकसान पहुंच सकता है। लगातार नींबू पानी पीने से गंभीर रूप से इनामेल को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए नींबू पानी पीने के बाद सादे पानी से कुल्ला करना जरूरी होता है। इसे बहुत देर तक मुंह में रखने से बचें।

Lemon water for kidneys benefits kidney stones prevention
Menopause Symptoms: मेनोपॉज से कितने साल पहले शुरू हो सकते हैं लक्षण? जानें कितने समय तक रहती है परेशानी

नींबू पानी बनाने का सही तरीका

  • एक गिलास सादा या हल्का गुनगुना पानी लें।

  • इसमें करीब आधा ताजा नींबू निचोड़ें।

  • स्वाद के लिए पुदीना या खीरे के कुछ टुकड़े डाल सकते हैं।

  • अतिरिक्त चीनी या मीठे सिरप से बचें।

  • दांतों पर साइट्रिक एसिड का असर कम करने के लिए पीने के बाद सादे पानी से कुल्ला करें।

Navbharat Live
navbharatlive.com