नींद और हार्ट हेल्थ का रिश्ता होता है अनोखा, किस करवट नींद लेने से मिलता है फायदा, जानिए रिसर्च
Sleep from Heart Health: अगर नींद की कमी हो जाए तो यह दिल की बीमारियों को दस्तक देती है। अगर आप पर्याप्त नींद में से कम नींद लेते है तो बीमारी बढ़ना आम बात है।
- Written By: दीपिका पाल
नींद और हार्ट हेल्थ का रिश्ता होता है अनोखा (सौ. सोशल मीडिया)
जानिए क्या कहती है स्टडी
यहां पर साल 2018 की स्टडी के अनुसार माना गया है कि, पर्याप्त नींद में कम नींद लेने और बार-बार नींद टूटने की आदत से दिल की बीमारियों के साथ ही मौत का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर आप खराब नींद के चपेट में आते है तो शरीर में इंफ्लेमेशन (सूजन), मेटाबॉलिक गड़बड़ी और नर्वस सिस्टम की गड़बड़ी होती है, जिससे दिल की सेहत पर असर पड़ता है। कहा जाता है कि, अच्छी नींद के लिए करवट का भी महत्व होता है। बाईं करवट सोना एसिडिटी और एसिड रिफ्लक्स को कम करता है जो हार्ट की बीमारियों का कारण है। अगर आप बाई करवट होकर नींद लेते है तो, यह दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद होती है।
इसके अलावा अगर लेफ्ट साइड की नींद लेने से दिल की पोजिशन हल्की सी बदल जाती है जो ECG पर असर डालती है। जो लोग दिल की बीमारियों से गुजर रहे है उन्हें इस प्रकार की समस्या हो सकती है।दाईं करवट सोना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. इस पोज़िशन में दिल पर दबाव कम पड़ता है और ECG भी स्थिर रहता है. अगर किसी के शरीर में ICD (Implantable Cardioverter Defibrillator) लगा है, तो उन्हें उस साइड के उलट करवट पर सोना आरामदायक लगता है।
पीठ और पेट के बल सोने की आदत
अगर आप दिल की बीमारी के मरीज है तो पीठ के बल आपको नहीं सोना चाहिए। कहते है कि, इस करवट सोने से सांस की नली (Airway) ब्लॉक हो सकती है और स्लीप एपनिया बढ़ सकता है। इसके अलावा ऑक्सीजन लेवल गिरता है और दिल पर गंभीर असर पड़ सकता है। इसके अलावा स्टडी में यह भी बताया गया है कि, पीठ के बल सोने वालों में Positional Obstructive Sleep Apnea ज़्यादा होता है, जो हार्ट रिस्क बढ़ जाता है। इसके अलावा आप पेट के बल सोते है तो आपको सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा यह रीढ़ पर दबाव और नींद की क्वालिटी बिगड़ जाती है। लंबे समय तक इस पोजिशन की वजह से दिल की सेहत इनडायरेक्ट तरीके से असर करता है।
सम्बंधित ख़बरें
HbA1c Test: 3 महीने की औसत ब्लड शुगर बताता है यह टेस्ट, जानें कब और क्यों कराना चाहिए
भंडारा जिले में प्रजनन दर घटकर 1.33 हुई; सुरक्षित मातृत्व और परिवार नियोजन में हासिल की उल्लेखनीय सफलता
Calcium Rich Foods: दूध से भी ज्यादा कैल्शियम देते हैं ये 7 देसी फूड्स, हड्डियां होंगी मजबूत और शरीर रहेगा फिट
मॉनसून में स्किन को ग्लोइंग रखने के 8 आसान तरीके, बारिश के मौसम में भी चेहरा रहेगा दमकता
ये भी पढ़ें- सुबह खाली पेट मोरिंगा की पत्तियों का पानी पीने के ये 7 फ़ायदे कर देंगे हैरान
निष्कर्ष के तौर पर रिसर्च में कहा गया है कि, दिल के मरीजों के लिए दाईं करवट नींद लेकर सोना सबसे सुरक्षित और आरामदायक माना जाता है। इसके साथ ही हर व्यक्ति को अपने सोने की स्थिति को लेकर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है।
