Calcium Rich Foods: दूध से भी ज्यादा कैल्शियम देते हैं ये 7 देसी फूड्स, हड्डियां होंगी मजबूत और शरीर रहेगा फिट
Indian Foods Rich In Calcium: भारतीय खानों में दूध के अलावा भी कई ऐसी चीजें है, जिनमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। आइए जानते हैं हड्डियों को मजबूत करने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए।
- Written By: रीता राय सागर
कैल्शियम फूड (फोटो.सोशल मीडिया)
Dairy Free Foods High In Calcium: मजबूत हड्डियों और दांतों के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी है। जब भी कैल्शियम का नाम लिया जाता है, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले दूध का नाम आता है। दूध बच्चों को जन्म से ही पिलाया जाता है। माना जाता है कि दूध एक कंप्लीट फूड है।
लेकिन क्या आपको पता है कि भारतीय खानपान बेहद समृद्ध है, जिसमें कई ऐसी चीजें है, जिनमें दूध से कहीं अधिक कैल्शियम पाए जाते हैं। यह उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद है, जो लैक्टोस इंटॉलरेंट है या डेयरी प्रोडक्ट कंज्यूम नहीं करते हैं। कैल्शियम रिच फूड को केवल खाना ही जरूरी नहीं होता है, इसके साथ ही शरीर द्वारा इसका अवशोषण भी जरूरी है।
आइए जानते हैं कैल्शियम रिच फूड के बारे में
-
तिल
तिल कैल्शियम का नेचुरल सोर्स है। 100 ग्राम तिल में लगभग 975–976 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, मैग्नीशियम और जिंक भी होते हैं। तिल को लड्डू, चटनी, सलाद या आटे में मिलाकर इसकी रोटी बनाकर खाया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
मॉनसून में स्किन को ग्लोइंग रखने के 8 आसान तरीके, बारिश के मौसम में भी चेहरा रहेगा दमकता
Healthy Indian Snacks: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये 7 भारतीय स्नैक्स, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
Drumstick Curry Recipe: सरसों के पेस्ट से बनाएं स्वादिष्ट सहजन की करी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
Monsoon Care: बारिश के मौसम में छोटे बच्चों की देखभाल के लिए अपनाएं ये हाइजीन टिप्स, बीमारियों से होगा बचाव
तिल (फोटो.सोशल मीडिया)
-
करी पत्ता
करी पत्ता दक्षिण भारतीय खाने का अमूल्य हिस्सा है, हालांकि अब इसे सभी घरों में इस्तेमाल किया जाता है। यह सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह कैल्शियम, आयरन, विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा स्रोत है। इसे दाल, सब्जी, चटनी या सूप में शामिल किया जा सकता है।
करी पता (फोटो.सोशल मीडिया)
-
रागी
रागी को कैल्शियम का पावरहाउस कहा जाता है। 100 ग्राम रागी में लगभग 344 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। इसमें फाइबर और आयरन भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। रागी की रोटी, डोसा, दलिया या चीला बनाकर इसे रोजमर्रा की डाइट में शामिल किया जा सकता है।
रागी (फोटो.सोशल मीडिया)
-
मोरिंगा
मोरिंगा का हर एक हिस्सा फायदेमंद होता है। सहजन की पत्तियों में लगभग 185 मिलीग्राम कैल्शियम प्रति 100 ग्राम पाया जाता है। इसके अलावा इनमें विटामिन C, पोटैशियम, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं। इन्हें साग, दाल, सूप या सब्जी में मिलाकर खाया जा सकता है।
-
राजगीरा
राजगीरा या अमरंथ कैल्शियम से भरपूर होते हैं। इसके प्रति 100 ग्राम में लगभग 215 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। यह प्रोटीन, फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम का भी अच्छा स्रोत है। इसे रोटी या लड्डू बनाकर खाया जा सकता है। व्रत के अलावा इसे रोजमर्रा की डाइट में भी शामिल किया जाना चाहिए।
राजगीरा (फोटो.सोशल मीडिया)
-
राजमा
राजमा में न केवल प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है बल्कि यह कैल्शियम का भी अच्छा सोर्स माना जाता है। 100 ग्राम राजमा में लगभग 143 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। साथ ही इसमें फाइबर, आयरन और पोटैशियम भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।
ये भी पढ़ें- Paneer vs Eggs: 100 ग्राम पनीर या 2 उबले अंडे, जानें किसमें मिलता है ज्यादा प्रोटीन
अंजीर (फोटो.सोशल मीडिया)
-
सूखा अंजीर
सूखा अंजीर नेचुरल स्वीटनर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन मिठास के साथ ही यह कैल्शियम से भी भरपूर होता है। 100 ग्राम सूखे अंजीर में लगभग 162 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। यह फाइबर और पोटैशियम से भी भरपूर होता है। इसे शाम की छोटी-मोटी भूख में खाया जा सकता है।
