Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज है ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’, जानें स्वस्थ जीवन के लिए योग का नियमित अभ्यास क्यों है ज़रूरी

योग एक ऐसा विज्ञान है जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण को भी बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करता है, जो हमारे जीवन की नींव हैं।यह दिन खासतौर पर योग से होने वाले कई लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के मकसद से मनाया जाता है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Jun 21, 2024 | 08:52 AM

योग दिवस 2024 (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

हमारे दैनिक जीवन में योग (Yoga) का बड़ा महत्व है। योग की इसी अहमियत को देखते हुए हर साल 21 जून को ‘अंतररार्ष्ट्रीय योग दिवस’ (International Yoga Day 2024) मनाया जाता है। यह दिन खासतौर पर योग से होने वाले कई लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के मकसद से मनाया जाता है।

जानकारों के अनुसार, योग एक ऐसा विज्ञान है जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण को भी बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करता है, जो हमारे जीवन की नींव हैं।

जानिए योग करने के लाभ

आप यह जानकर आश्चर्यचकित होंगे कि योग से आपको कितने स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। तनाव से राहत और वजन प्रबंधन से लेकर आपके समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने तक, यह प्राचीन अभ्यास आपको एक आदर्श जीवन जीने में मदद कर सकता है। ऐसे में आइए जानें योग से होने वाले लाभ-

सम्बंधित ख़बरें

President MP visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 18 जून से दो दिवसीय एमपी दौरा; ओंकारेश्वर में करेंगी दर्शन

Explainer: दिल्ली में कितना मुश्किल है अवैध होटल चलाना? जानिए नियमों से कितनी अलग है जमीनी हकीकत

पुणे में कात्रज-कोंढवा सड़क चौड़ीकरण को मिली गति; अतिक्रमण हटाने के लिए मनपा का दो दिनों का अल्टीमेटम जारी

मालवीय नगर अग्निकांड: CM रेखा गुप्ता ने मुआवजे का किया ऐलान; दिल्ली पुलिस ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर

1- योग एक्सपर्ट्स के अनुसार, दुनिया की अस्सी प्रतिशत आबादी मोटापे से ग्रस्त है। हालांकि योग को अपनी जीवनशैली में शामिल करके हम मोटापे को नियंत्रित कर सकते हैं। योग करने से शरीर लचीला बनता है।

2- यह हमारी मांसपेशियों को मजबूत करता है और शरीर से अतिरिक्त चर्बी को कम करता है। यह हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है। योग फिट रहने का एक बेहतरीन तरीका है। ऐसे में योग का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है।

3- योग न केवल हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम देता है, बल्कि यह हमारे दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है। चिकित्सा अनुसंधान से पता चला है कि योग शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।

4- योग तनाव से राहत देता है और बेहतर नींद लाता है, भूख और पाचन को बढ़ाता है। यह दिमाग को हमेशा शांत रखता है।

5- योग आपके जीवनसाथी, माता-पिता, दोस्तों या प्रियजनों के साथ आपके रिश्ते को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकता है! एक शांत, खुश और संतुष्ट मन संवेदनशील रिश्तों के मामलों से बेहतर तरीके से निपटने में सक्षम होता है। योग और ध्यान मन को खुश और शांत रखता है, और देखें कि आपके आस-पास के लोगों के साथ आपके रिश्ते कैसे होते हैं।

6- जानकारों की मानें तो, यदि आप योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं, तो आप तनाव मुक्त जीवन जी सकते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि आज हर दूसरा व्यक्ति तनाव में हैं।

7- योग का प्रचलन पूरी दुनिया में बढ़ रहा है। इसकी लोकप्रियता का एक मुख्य कारण यह है कि डॉक्टर भी मरीजों को योग के महत्व के बारे में सलाह दे रहे हैं। वैज्ञानिकों द्वारा योग का गहन अध्ययन किया जा रहा है और यह साबित हो चुका है कि योग मन और शरीर दोनों को शांति और आराम देता है तथा आत्मा को ऊपर उठाता है। यह एक अच्छा दिमाग पाने और खुद को स्वस्थ रखने के लिए एक असाधारण अनुशासन है। लेखिका- सीमा कुमारी

Know why regular practice of yoga is important for a healthy life 2

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2024 | 08:52 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.