Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 10 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वजन घटाने से लेकर इम्यूनिटी का बूस्टर पैकेज होता है आंवला, जानिए इसे डाइट में शामिल करने के तरीके

Amla home remedies: आंवला जिस तरह से पूजा में महत्व रखता है उस तरह से ही इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है तो वहीं सर्दी-जुकाम जैसे मौसमी रोगों से बचाव करने का काम करती है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Oct 29, 2025 | 11:36 AM

आंवला खाने के फायदे (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amla Health Benefits in Hindi: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है। इस मौसम में कई तरह की आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन करना जरूरी होता है। 1 नवंबर को आंवला नवमी या अक्षय नवमी मनाई जाने वाली है। इस दिन भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का शुभ विवाह होता है। इस पूजा में कई चीजों को शामिल किया जाता है लेकिन आंवले का महत्व ही कुछ और है।

आंवला, जिस तरह से पूजा में महत्व रखता है उस तरह से ही इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है तो वहीं सर्दी-जुकाम जैसे मौसमी रोगों से बचाव करने का काम करती है। बालों की सेहत और स्किन के लिए भी इसे जरूरी माना गया है।

प्रचुर मात्रा में होते है पोषक तत्व

आंवला एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में है जिसमें प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व माने जाते है। यहां पर विटामिन सी, ए, बी1 और ई, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, प्रोटीन जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो वजन घटाने, बीपी को कंट्रोल, ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने और हार्ट हेल्थ को बूस्ट कर सकते हैं। वहीं पर आंवले में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा ज्यादा होती है जो बालों को काला बनाने के साथ स्किन को एंटी एजिंग की समस्या से बचाए रखती है। आंवला का सेवन करने से शरीर को अंदरूनी फायदा मिलता है।

सम्बंधित ख़बरें

Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए

Menopause Symptoms: मेनोपॉज से कितने साल पहले शुरू हो सकते हैं लक्षण? जानें कितने समय तक रहती है परेशानी

Book Lovers Day 2026: जिंदगी और सोच बदलने में मदद कर सकती हैं ये 5 मोटिवेशनल किताबें, जरूर पढ़ें

National Book Lovers Day 2026: किताबें पढ़ने की आदत बदल सकती है जीवन के प्रति नजरिया, जानें 6 बड़े फायदे

जानिए डाइट में कैसे शामिल करें आंवला

डाइट में आप आंवले को आसानी से शामिल कर सकते है। यहां पर आंवले को कच्चे रूप में खा सकते है तो वहीं पर आंवले को अन्य तरीकों से खा सकते है। आप आंवले का जूस, मुरब्बा, चटनी, सब्जी के रूप में भी खा सकते है। सुबह के समय आंवला खाना ज्यादा अच्छा होता है। इसके लिए आंवला पाउडर को सुबह के समय डाइट में शामिल कर सकते है। आंवले को आप एलोवेरा जूस के साथ सेवन कर सकते है।

जानिए आंवले के सेवन से फायदे

आप आंवले का सेवन करते है तो इसके कई सारे फायदे आपकी सेहत को मिल सकते है। जो इस प्रकार है..

1- आंवला का सेवन करने से कैंसर जैसी बीमारियों का असर भी कम होता है। दरअसल आंवले के अर्क में कैंसर विरोधी गुण होते है कैंसर से बचाव की भूमिका निभाते है। आंवला कोशिका उत्परिवर्तन को रोकने में भी मददगार साबित हो सकता है,जो ट्यूमर और कैंसर के विकास का कारण बनता है।

2- आंवले का सेवन करने से हार्ट हेल्थ को फायदा मिलता है। नियमित रूप से आप आंवले का सेवन करते है तो आपकी हाई बीपी,बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कम होती है। वहीं पर हार्ट अटैक,स्ट्रोक जैसे हृदय संबंधी रोगों का खतरा भी कम होता है।

ये भी पढ़ें-  रात में चावल खाने से बढ़ता है वजन या सेहत? जानिए आयुर्वेद में इसका असली सच

3-आंवले को इम्यूनिटी बूस्टर माना जाता है। इसमें विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है। इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। जिससे शरीर संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है।

4- स्किन के लिए आंवले को फायदेमंद बताया गया है। आंवला कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करता है,जिससे स्किन लंबे समय तक जवां रहती है।

 

Know the ways to include amla in your diet

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 29, 2025 | 11:36 AM

Topics:  

  • Ayurvedic Herb
  • Health News
  • Lifestyle News
  • Winter Season Tips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.