सर्दियों में गले में बढ़ जाता है कफ, जान लीजिए इसे साफ करने के और भी तरीके
सर्दी और जुकाम होने पर गले में बलगम जमना आम बात है। इस बलगम जमने के कारण गले में खराश और आवाज के बिगड़ने की समस्या हो जाती है। इसके लिए वैसे तो हर कोई एंटीबायोटिक दवाओं का सहारा लेकर इस समस्या से निजात पाते है।
- Written By: दीपिका पाल
सर्दी में गले से कफ साफ करने के टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Winter Cough Home Remedies: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है जहां पर इस मौसम में अक्सर ठंडा तापमान होने की वजह से मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसमें सर्दी और जुकाम होने पर गले में बलगम जमना आम बात है। इस बलगम जमने के कारण गले में खराश और आवाज के बिगड़ने की समस्या हो जाती है। इसके लिए वैसे तो हर कोई एंटीबायोटिक दवाओं का सहारा लेकर इस समस्या से निजात पाते है लेकिन इसे साफ करने के और भी तरीके होते है जिनके बारे में आपको जान लेना जरूरी है।
जानिए क्यों जमता है गले में कफ
यहां पर सर्दियों के मौसम में सर्दी और कफ का नाता होता है इसके जमने के कई कारण भी होते है। यहां पर ठंडी हवाएं चलने से गले की मांसपेशियां सिकुड़ने लगती है इस वजह से गले में कफ जमने लगता है। इसके अलावा यह भी कारण है कि, वायरल इंफेक्शन, एलर्जी की वजह से भी गले में कफ जमने की शिकायत होती है। अस्थमा, सीओपीडी जैसे फेफड़ों की बीमारी की वजह से भी ऐसा हो सकता है।
जानिए गले से कफ साफ करने के टिप्स
यहां पर सर्दियों में गले में जमे कफ को साफ करने के टिप्स खास है जिसके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए…
सम्बंधित ख़बरें
बांद्रा ईस्ट में रेलवे का महा-अभियान: ‘गरीब नवाज़’ बस्ती की 4 मंजिला अवैध झुग्गियों पर चला कोर्ट का बुलडोजर
सामान देने पहुंचा था डिलीवरी बॉय, बैट देखते ही जाग गया अंदर का क्रिकेटर! CCTV वीडियो ने जीता लोगों का दिल
अहिल्यानगर विधान परिषद सीट पर चुनाव का ऐलान, महायुति में मंथन तेज, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने ठोका दावा
Hiccups Home Remedies: क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी…या फिर इसके पीछे है कोई और वजह?
1- 1 गिलास पिएं गर्म पानी
सर्दी के मौसम में गले में जमे कफ को निकालने के लिए आप एक गिलास गर्म पानी का सहारा ले सकते है। इस खास तरह के पानी को पीने से बलगम पतला हो जाता है और गले से साफ हो जाता है। इसके लिए गर्म पानी, चाय, और सूप जैसे लिक्विड का सेवन करना चाहिए।
2- गर्म पानी का भाप लें
यहां पर सर्दी के मौसम में आप गले में जमे बलगम को साफ करने के लिए गर्म पानी की भाप का सहारा ले सकते है। इस गर्म पानी में आप एसेंशियल ऑयल का सहारा भी ले सकते है। भाप अगर आप सर्दी में लेते है तो यह कफ की समस्या को दूर करने में बेहद मददगार होता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
3-पुदीने की चाय
सर्दियों में आयुर्वेदिक औषधियों से बेहतर कोई नुस्खा काम नहीं आएगा। आप यहां पर सर्दी-जुकाम की स्थिति में पेपरमिंट टी यानी पुदानी की चाय का सेवन कर सकते है। इस चाय में मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सर्दियों में शरीर की रक्षा करते हैं।
4- हल्दी दूध
यहां पर आप सेहत के लिए हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते है सेहत के नजरिए से यह बेहतर होता है। हल्दी वाला दूध इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ गले की कफ को साफ करने का काम करता है. एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच काली मिर्च और हल्दी के साथ एक छोटा चम्मच शहद मिलाकर पीने से काफई आराम मिल सकता है. इसके अलावा अदरक, गुड़, तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा भी बेहद फायदेमंद हो सकता है।
