Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सामान देने पहुंचा था डिलीवरी बॉय, बैट देखते ही जाग गया अंदर का क्रिकेटर! CCTV वीडियो ने जीता लोगों का दिल

Delivery Boy Viral Video : डिलीवरी बॉय का एक मजेदार CCTV वीडियो वायरल हो रहा है। घर के बाहर रखा बैट देखते ही युवक खुद को रोक नहीं पाया और सड़क पर ही क्रिकेट शॉट्स की प्रैक्टिस करने लगा।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: May 19, 2026 | 05:08 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Delivery Boy Cricket Lover : आज के समय में लगभग हर घर और दुकान के बाहर CCTV कैमरे लगे होते हैं। ये कैमरे कई बार ऐसे मजेदार और दिल छू लेने वाले पल रिकॉर्ड कर लेते हैं, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं।

इन दिनों भी ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में एक डिलीवरी बॉय का क्रिकेट के प्रति प्यार देखकर लोग काफी भावुक और खुश नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं।

Indian men may move on in life, but never from cricket and first love.pic.twitter.com/mditKA2Qav — Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) May 19, 2026

सम्बंधित ख़बरें

भीषण गर्मी में अंधेरे में बैठे रहे यात्री, इंडिगो फ्लाइट का वीडियो हुआ वायरल

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO

MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल

“मेटरनिटी लीव खत्म, अब क्या प्लान है?” मां बनी कॉर्पोरेट इम्प्लाई की कहानी पर छिड़ी बहस

बैट देखते ही जाग गया अंदर का क्रिकेटर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डिलीवरी बॉय किसी घर पर सामान देने पहुंचता है। वह दरवाजे पर खड़े होकर कुछ देर इंतजार करता है और फिर घर का दरवाजा खुलने पर पैकेज डिलीवर कर देता है। डिलीवरी देने के बाद जैसे ही वह वापस लौटने लगता है, तभी उसकी नजर घर के बाहर रखे एक क्रिकेट बैट पर पड़ती है।

बस फिर क्या था, बैट देखते ही उसके अंदर का क्रिकेट प्रेमी जाग जाता है। युवक बैट उठाकर वहीं खड़े-खड़े कुछ शानदार क्रिकेट शॉट्स की प्रैक्टिस करने लगता है। उसका अंदाज देखकर ऐसा लगता है जैसे वह किसी बड़े मैच की तैयारी कर रहा हो।

ये खबर भी पढ़ें : भीषण गर्मी में अंधेरे में बैठे रहे यात्री, इंडिगो फ्लाइट का वीडियो हुआ वायरल

यह वीडियो क्रिकेट प्रेम की सबसे प्यारी मिसाल

यह पूरा नजारा घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @GemsOfCricket नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया, “Indian men जिंदगी में बहुत कुछ भूल सकते हैं, लेकिन क्रिकेट और पहला प्यार कभी नहीं।”

वायरल वीडियो देखने के बाद लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भाई ने डिलीवरी के साथ-साथ टीम इंडिया को मैच भी जिता दिया।” दूसरे यूजर ने कहा, “ये वीडियो देखकर दिल खुश हो गया।” वहीं कई लोग इसे भारतीयों के क्रिकेट प्रेम की सबसे प्यारी मिसाल बता रहे हैं।

Delivery boy plays cricket with bat outside house cctv video goes viral on social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2026 | 05:08 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.