International Dance Day 2025: हेल्थ का सुपर बूस्टर डोज है डांस, हर बीट पर मिलता है आराम, आज विश्व डांस दिवस पर जानिए इसके फायदे
दुनिया से लेकर देश के हर कोने में विभिन्न प्रकार के डांस फॉर्म है जिसकी जानकारी शायद ही किसी को पूरी होती है। कथक, भरतनाट्यम, हिप हॉप, बैले, साल्सा, लावणी जैसे कई डांस फॉर्म हैं, जो दुनियाभर में लोकप्रिय हैं।
- Written By: दीपिका पाल
इंटरनेशनल डांस डे 2025 (सौ. सोशल मीडिया)
International Dance Day 2025: डांस यानि नृत्य, इसका नाम सुनते ही हर किसी के कदम थिरके बिना रह नहीं पाते। बच्चें, युवा हो या फिर बुजुर्ग हर कोई डांस के दीवाने होते है। आज नृत्य यानि डांस की उपयोगिता बताते हुए इंटरनेशनल डांस डे मनाया जा रहा है। दुनिया से लेकर देश के हर कोने में विभिन्न प्रकार के डांस फॉर्म है जिसकी जानकारी शायद ही किसी को पूरी होती है। कथक, भरतनाट्यम, हिप हॉप, बैले, साल्सा, लावणी जैसे कई डांस फॉर्म हैं, जो दुनियाभर में लोकप्रिय हैं।
डांस, पारंपरिक से लेकर मॉडर्न दोनों तरह से ही हर किसी की पसंद है। चलिए जानते हैं कैसे हुई अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाने की शुरुआत औऱ नियमित डांस करने से सेहत को कौन से फायदे मिलते है।
कौन है डांस के जादूगर
इस दिवस को मनाने की शुरूआत 1982 में अंतरराष्ट्रीय रंगमंच संस्थान (ITI) की अंतरराष्ट्रीय नृत्य समिति की ओर से की गई थी। वैश्विक तौर पर डांस दिवस मनाने का कारण डांस के जादूगर कहे जाने वाले जीन जॉर्जेस नोवेरे को समर्पित है। बताते चलें कि, जॉर्जेस नोवेरे एक मशहूर बैले मास्टर थे, जिन्हें फादर ऑफ बैले के नाम से भी जाना जाता है। 29 अप्रैल 1727 को ही जॉर्जेस नोवरे का जन्म हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
Lingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Friendship Day: 90 के दशक में क्यों खास थी फ्रेंडशिप डे? बैंड से लेकर हैंडमेड कार्ड तक, हर चीज थी खास
Friendship Day: बेस्ट फ्रेंड के साथ जरूर देखें दोस्ती पर बनी ये 9 बॉलीवुड फिल्में, याद आ जाएंगे पुराने दिन
World ORS Day 2026: हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ORS, जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी
साल 1982 में आईटीआई की नृत्य समिति ने जॉर्जेस नोवरे के जन्मदिन 29 अप्रैल को ही विश्व डांस दिवस मनाने की घोषणा की थी। नृत्य पर ‘लेटर्स ऑन द डांस’ नाम की एक किताब भी लिखी गई है तो डांस की हर बातों को बताती है। इसे पढ़कर हर कोई डांस सीख सकता है।
डांस करने के फायदे (सौ. सोशल मीडिया)
क्या है इस डांस दिवस को मनाने का उद्देश्य
यहां पर अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस को हर साल 29 अप्रैल को मनाए जाने को लेकर उद्देश्य मायने रखता है। नृत्य दिवस का मकसद ना केवल दुनिया के सभी डांसर्स का प्रोत्साहन बढ़ाना है, बल्कि लोगों को डांस से होने वाले फायदों के बारे में भी बताना है। यहां पर दुनियाभर की नृत्य कलाओं के साथ हर तरह से संवाद स्थापित किया जाता है।
जानिए रोजाना डांस करने के फायदे
अगर आप अपने डेली रूटीन में डांस को शामिल कर लेते हैं तो आपकी सेहत को कई तरह के फायदे मिलते है जो इस प्रकार है…
1- डांस एक विधा होने के साथ ही एक्सरसाइज की तरह होती है इसे करने से शरीर के हर अंग का मूवमेंट होता है। रोजाना 15 से 20 मिनट तक डांस करें, बीमारियों का खतरा टल जाएगा।
2-डांस करने से आपकी मेंटल हेल्थ बेहतर होती है। इसके साथ ही ब्रेन हेल्थ में सुधार होता है। इससे याददाश्त को बढ़ाने में मदद मिलती है। डांस से डिमेंशिया जैसी बीमारी को रोका जा सकता है।
3- डांस करने से शरीर में लचीलापन आता है और आप हमेशा फिट नजर आते है। ये मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होता है।
4- अगर आप डांस को अपने रूटीन का हिस्सा बनाते है तो आपको शरीर में एनर्जी मिलती है। सुस्ती- आलसी दूर होकर आप दिनभर एनर्जेटिक रहते है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
5-नियमित डांस करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही होता है। शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई भी सही रहती है।
6- अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान है तो अपने रूटीन में डांस को शामिल कर लीजिए आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगेगा।
