Surya namaskar Benefits: गर्मियों में रोजाना करें सूर्य नमस्कार योग, वजन घटाने से लेकर मेंटल हेल्थ आपकी रहेगी अच्छी
गर्मियों में अगर किसी प्रकार की एक्सरसाइज या जिम नहीं जा रहे है तो आप योग क्रियाओं को अपनी लाइफ का हिस्सा बना सकते है। गर्मियों में आप अगर एक महीने तक लगातार ही सूर्य नमस्कार योग करते है तो फायदे मिलते है।
- Written By: दीपिका पाल
सूर्य नमस्कार करने के फायदे (सौ. सोशल मीडिया)
Surya namaskar Benefits: गर्मियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में हर कोई अपनी सेहत के लिए वक्त नहीं निकाल पाते है। खानपान पर ध्यान नहीं देने से लेकर एक्सरसाइज भी नहीं कर पाते है। अपनी बिजी लाइफ में आपको अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहना बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको योग की क्रियाओं में सबस खास योगा एक्सरसाइज सूर्य नमस्कार के फायदों के बारे में जानकारी दे रहे है।
गर्मियों में अगर किसी प्रकार की एक्सरसाइज या जिम नहीं जा रहे है तो आप योग क्रियाओं को अपनी लाइफ का हिस्सा बना सकते है। गर्मियों में आप अगर एक महीने तक लगातार ही सूर्य नमस्कार योग को करते है तो आपको कई तरह के फायदे सेहत में मिलते है।
12 योगासनों का संगम होता है योग
यहां पर आयुर्वेद में योग का अलग ही स्थान है तो वहीं पर हिंदू धर्म में भगवान सूर्य की आराधना की जाती है। सूर्य नमस्कार को भी इस प्रक्रिया से जोड़कर देखा जाता है। सुबह के समय अगर आप सूर्य नमस्कार का तरीका अपनाते है तो आपके पूरे शरीर को इसका फायदा मिलता है। आप जानते होंगे सूर्य नमस्कार को समस्त 12 योगासनों का संगम माना जाता है। यह आसन आपके शरीर को स्वस्थ और मन को शांत रखता है. सूर्योदय से पहले उठकर आप नियमित रुप से सूर्य नमस्कार करें। ऐसा आप रोजाना करते है तो शरीर में खून का संचार बढ़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आप भी एसिडिटी में पीते हैं Eno? ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ सकता है स्वास्थ्य जोखिम
Snoring Remedy: क्या आपको भी आते हैं रात भर खर्राटे? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
दक्षिण-भारत में हाई अलर्ट! केरल में निपाह तो वायनाड में शिगेला संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग ने पुणे भेजे सैंपल
Heart Health: हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है ये साइलेंट संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
जानिए नियमित सूर्यनमस्कार करने के फायदे
आप अगर नियमित तौर पर रोजाना सूर्य नमस्कार करते हैं तो आपको इसके फायदे कई स्तर पर मिलते है, जो इस प्रकार है…
1- आप अगर सूर्यनमस्कार को नियमित करते है तो आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। गर्मियों में सूर्य नमस्कार करने से पाचन तंत्र को फायदा मिलता है तो वहीं पर कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं पर आराम दिलाता है।
2- गर्मियों के मौसम में किए जाने वाले सूर्य नमस्कार से शरीर में एनर्जी का लेवल बढ़ता है। थकान महसूस होना, ब्लड प्रेशर लो हो जाने जैसी समस्याओं को योग को फायदा मिलता है।
3-अगर आप मोटापे की समस्या से पीड़ित है तो वजन घटाने के लिए सूर्य नमस्कार से अच्छी कोई एक्सरसाइज नहीं है कोई।सूर्य नमस्कार करने के दौरान शरीर में अंदरूनी अंगों की स्ट्रेचिंग होती है. इसे करने से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती है और आपके पेट की का एक्स्ट्रा फैट कम करने में मदद मिलती है।
4-महिलाओं के लिए सूर्य नमस्कार की क्रियाएं सही होती है इसे नियमित करने से मासिक धर्म या पीरियड्स की समस्याओं पर राहत मिलती है। इससे आपके हार्मोन्स संतुलित रहेंगे और आपको पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत मिलती है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
5- चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए सूर्य नमस्कार की क्रियाएं सही होती है। गर्मी में टैनिंग की समस्या से गुजर रहे हो तो सूर्य नमस्कार को करें इससे आपके चेहरे को नेचुरल ग्लो मिलता है।
6- योग में मेंटल हेल्थ को बेहतर रखने का तरीका होता है। योग, शांति के साथ ही मानसिक शांति भी देता है। मानसिक सेहत को ठीक रखने के लिए आप सूर्य नमस्कार का नियमित अभ्यास करें। आपका स्ट्रेस लेवल कम होता है।
